क्रम-सं0-99
रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0डब्लू/एन0पी0-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
लखनऊ, सोमवार, दिनांक 31 मई, 2021 10 ज्येष्ठ, शक संवत्, 1943
विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश (पटल कार्यालय) --------- संख्या : 819/वि0स0/पटल/42(प)/2017 लखनऊ, दिनांक 31 मई, 2021 -------- अधिसूचना ------ प्रकीर्ण
चूंकि, जिला-कासगंज, 101-अमांपुर, उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गये थे;
और, चूंकि, उक्त श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह की मृत्यु दिनांक 31 मई, 2021 को प्रातः हो गई है;
अतः सर्वसाधारण की सूचनार्थ एतद्द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा में उक्त श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह का स्थान दिनांक 31 मई, 2021 के पूर्वा]न से रिक्त हो गया है।
आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव।