Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2021 हेतु समय. सारिणी

Published 02 June 2021

Department
Office of District Election Officer (Panchayat and Urban Bodies)
Type
Extraordinary
Notification no.
1102/जि0नि0का0/पं0 एवं न0नि0/सूचना/2021
Subdepartment
-
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-06-02.c_202301171804233569
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-संख्या 99(क-1) रजिस्टर्ड नं0 एल0 डब्ल्यू/एन0पी0 561 लाइसेन्स नं0 डब्ल्यू0 पी0-41

(लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेंट)

प्रयागराज, बुधवार, 02 जून, 2021 ई0 (ज्येष्ठ 12, 1943 शक संवत्‌)

संख्या 1102/जि0नि0का0/पं0 एवं न0नि0/सूचना/2021

दिनांक : 02 जून, 2021 ई0

राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0, लखनऊ की अधिसूचना संख्या 3753/रा0नि0आ0अनु0-3/पं0नि0/46- 21/2021, दिनांक 31 मई, 2021 द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2021 के दौरान कतिपय पदों पर कोई नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त न होने तथा निर्वाचन सम्पन्न होने के पश्चात्‌ विजयी उम्मीदवार के निधन या अन्य कारण से रिक्त रह गये पदों/स्थानों पर निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। उक्त के क्रम में मैं, राजेश कुमार, जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय), आजमगढ़ एतद्‌द्वारा आयोग की अधिसूचना संख्या 709/रा0नि0आ0अनु0-3/पं0नि0/20-21/2021, दिनांक 26 मार्च, 2021 के क्रम में उक्तानुसार जनपद के रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के स्थानों/पदों (संलग्न सूची के अनुसार) का निर्वाचन, जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, को छोड़कर निम्नांकित विनिर्दिष्ट समय- सारिणी के अनुसार कराये जाने का निर्देश देता हूं-

-

नामांकन का दिनांक व समय

मतदान का दिनांक व समय

नामांकन-पत्रों की संवीक्षा का दिनांक व समय

उम्मीदवारी

वापस लेने का

दिनांक व समय

प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय

मतगणना का दिनांक व समय 1 2 3 4 5 6 06 जून, 2021 (पूर्वाह्न 08.00 बजे से अपराह्न 05.00 बजे तक)06 जून, 2021 (अपराह्न 05.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक) 07 जून, 2021 (पूर्वाह्न 08.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक) 07 जून, 2021 (अपराह्न 03.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक) 12 जून, 2021 (पूर्वाह्न 07.00 बजे से अपराह्न 06.00 बजे तक) 14 जून, 2021 (पूर्वाह्न 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक) 2 उार प्रदेश असाधारण गजट, 2 जून, 2021 ई0 2-ग्राम पंचायतों के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के स्थानों/पदों पर निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुये निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा दिनांक 03 जून, 2021 को सूचना निर्गत की जायेगी। निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस निर्वाचन कार्यक्रम को प्रमुख स्थानीय समाचार-पत्रों में प्रकाशित कराते हुये व्यापक प्रचार कराया जायेगा और गांवों में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जायेगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्‌ट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। उक्त निर्वाचन उत्तर प्रदेश पंचायत राज (सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधानों का निर्वाचन), नियमावली, 1994 एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (सदस्यों का निर्वाचन) नियमावली, 1994 के अनुसार सम्पन्न होगा। निर्वाचन अधिकारी की सूचना निर्गत किये जाने के दिनांक अर्थात्‌ दिनांक 03 जून, 2021 से नामांकन-पत्रों का विक्रय किया जायेगा।

3-उपर्युक्त निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन-पत्रों का विक्रय, नामांकन-पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर होगा तथा मतों की गणना एवं परिणाम की घोषणा सम्बन्धित विकास खण्ड के अन्तर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जायेगी।

4-उपर्युक्त समय-सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

राजेश कुमार, जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी, (पंचायत एवं नगरीय निकाय), आजमगढ़।पी0एस0यू0पी0-10 असाधारण गजट-08-06-2021-10 प्रतियां (डी0टी0पी0/आफसेट)।

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 02 June 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-06-02.c_202301171804233569/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-06-02.c_202301171804233569.