Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

उल्लिखित राजस्व ग्रामों को विनियमित क्षेत्र, चन्दौसी में सम्मिलित किया जाना

Published 18 June 2021

Department
Housing and Urban Planning Department
Type
Extraordinary
Notification no.
1707/आठ-3-21-01 विविध-2020
Subdepartment
Anubhag-3
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-06-18.c_202301181216249061
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-संख्या-104(ग) रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०-

डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

—

(परिनियत आदेश)

आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3

संख्या 1707/आठ-3–21-01 विविध-2020

लखनऊ, 18 जून, 2021

---------

अधिसूचना

चूँकि तत्समय जिला मुरादाबाद के चन्दौसी तहसील के भूमि के अव्यस्थित वितरण, भवनों के अनियोजित निर्माण, निम्न स्तर के उपनिवेशों की बढ़ती को रोकने की दृष्टि से और उपर्युक्त योजना के अनुसार उस क्षेत्र के विकास और विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार (निर्माण कार्य विनियमन) अधिनियम 1958 (उ0प्र0 के अधिनियम संख्या 34 सन्‌ 1958) की धारा 3 की उपधारा के अधीन अधिसूचना संख्या 2079/9-आ-3-94-8आरए-93 दिनांक 25 नवम्बर 1994 द्वारा विनियमित क्षेत्र चन्दौसी घोषित किया गया था।

चूँकि जिलाधिकारी/अध्यक्ष, नियंत्रक प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र चन्दौसी जनपद संभल द्वारा चन्दौसी, विनियमित क्षेत्र का सीमा विस्तार के संबंध में उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव के दृष्टिगत राज्य सरकार का समाधान हो गया है कि विनियमित क्षेत्र चन्दौसी के समीप/बाहर हो रहे नगरीय विकास को नियोजन की दृष्टि से समायोजित एवं विनियमित करते हुए नियोजित विकास हेतु निम्नलिखित राजस्व ग्रामों को विनियमित क्षेत्र, चन्दौसी में सम्मिलित किया जाना आवश्यक है।103 RPH (Awas Avam Shahari folder) 2021 Data 8d 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 18 जून, 2021 अतएव, अब उक्त अधिनियम की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन शक्ति का प्रयोग कर, इस अधिसूचना के गजट में प्रकाशित होने के दिनांक से जिला संभल में चन्दौसी तहसील के निम्नलिखित तालिका में उल्लिखित राजस्व ग्रामों को विनियमित क्षेत्र, चन्दौसी में सम्मिलित किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैंः-

क्रम-संख्या राजस्व ग्राम
1 2
1 अकरौली
2 रसूलपुर कैली
3 मानकपुर नरौली
4 आटा
5 नेहटा
6 मंझावली

आज्ञा से, दीपक कुमार, प्रमुख सचिव।पी०एस०यू०पी०-ए०पी० 103 राजपत्र-2021-(194)-599 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी०/आफसेट)। 103 RPH (Awas Avam Shahari folder) 2021 Data 8d

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 18 June 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-06-18.c_202301181216249061/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-06-18.c_202301181216249061.