Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

Vacancy in State Advisory Board.

Published 05 July 2021

Department
Vidhan Sabha Sachivalaya Uttar Pradesh
Type
Extraordinary
Notification no.
836/वि0स0/प0का0/4(प)/18
Subdepartment
Patal Office
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-07-05.c_202301121513032294
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-सं0-114 रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0 डब्लू/एन0पी0-91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

लखनऊ, सोमवार, दिनांक 05 जुलाई, 2021 14 आषाढ़, शक संवत्‌, 1943

विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश (पटल कार्यालय) --------- संख्या : 836/वि0स0/प0का0/4(प)/18 लखनऊ, दिनांक 05 जुलाई, 2021 --------

अधिसूचना ------ प्रकीर्ण

चूंकि, इस सचिवालय के अधिसूचना संख्या : 1367/वि0स0/प0का0/4(प)/2018, दिनांक 07 अगस्त, 2018 द्वारा दिव्यांगता पर ''राज्य सलाहकार बोर्ड'' में सदस्य के रूप में कार्य करने के लिये विधान सभा के श्री कपिल देव अग्रवाल, सदस्य, विधान सभा (मुजफ्फरनगर) तथा श्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सदस्य, विधान सभा (लखनऊ) को मा0 अध्यक्ष, विधान सभा द्वारा नाम-निर्दिष्ट किया गया था;

और, चूंकि, श्री कपिल देव अग्रवाल मंत्री पद पर नियुक्त हो गये हैं ऐसी परिस्थिति में दिव्यांगता पर ''राज्य सलाहकार बोर्ड'' में उनका स्थान रिक्त हो गया है;

और, चूंकि, श्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सदस्य, विधान सभा की मृत्यु के फलस्वरूप दिव्यांगता पर ''राज्य सलाहकार बोर्ड'' में उनका स्थान भी रिक्त हो गया है;

और, चूंकि, दिव्यांगता पर ''राज्य सलाहकार बोर्ड'' की उक्त रिक्तियों में मा0 अध्यक्ष, विधान सभा द्वारा डा0 नीरज बोरा, सदस्य, विधान सभा (लखनऊ) तथा डा0 मुकेश चन्द्र वर्मा, सदस्य, विधान सभा (फिरोजाबाद) को शेषकालावधि के लिये नाम-निर्दिष्ट किया गया है; 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट दिनांक 05 जुलाई, 2021 ई0 अतः सर्वसाधारण की सूचनार्थ एतद्‌द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि डा0 नीरज बोरा, सदस्य, विधान सभा (लखनऊ) तथा डा0 मुकेश चन्द्र वर्मा, सदस्य, विधान सभा (फिरोजाबाद), दिव्यांगता पर ''राज्य सलाहकार बोर्ड'' में शेष कालावधि के लिये सदस्य नाम-निर्दिष्ट हो गये हैं, और इस प्रकार नाम-निर्दिष्ट सदस्य, सम्बन्धित अधिनियम के अन्तर्गत इस सदन द्वारा विधिवत निर्वाचित समझे जायेंगे।

आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव।पी0एस0यू0पी0-एल0 13 राजपत्र (79)-06-07-2021-585+15 प्रतियां ।

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 05 July 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-07-05.c_202301121513032294/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-07-05.c_202301121513032294.