क्रम-सं0-118
रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0डब्लू/एन0पी0-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
लखनऊ, बुधवार, दिनांक 07 जुलाई, 2021 16 आषाढ, शक संवत्, 1943
विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश (पटल कार्यालय) --------- संख्या : 839/वि0स0/प0का0/07(प)/2019 लखनऊ, दिनांक 07 जुलाई, 2021
--------
अधिसूचना
------
प्रकीर्ण
चूंकि, इस सचिवालय की अधिसूचना संख्या : 1282/वि0स0/पटल/07(प)/2019, दिनांक 13 दिसम्बर, 2019 द्वारा वर्ष 2019-2020 हेतु गठित उत्तर प्रदेश विधान सभा की याचिका समिति का गठन किया गया था;
और, चूंकि, अब श्री अध्यक्ष, विधान सभा द्वारा याचिका समिति (2019-2020) में श्री अमिताभ बाजपेयी, सदस्य, विधान सभा (कानपुर नगर) को दिनांक 06 जुलाई, 2021 से विशेष आमंत्रिती नाम-निर्दिष्ट कर दिया गया है;
अतः सर्वसाधारण की सूचनार्थ एतद्द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि उपरिसन्दर्भित समिति में उपर्युक्त नाम-निर्दिष्ट सदस्य, शेष कालावधि के लिये समिति के विशेष आमंत्रिती सदस्य नामित समझे गये हैं।
आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव।