क्रम-सं0-138
रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0डब्लू/एन0पी0-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
लखनऊ, बुधवार, दिनांक 18 अगस्त, 2021 27 श्रावण, शक संवत्, 1943
विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश समिति (वित्त) अनुभाग-5 --------- संख्या : 191/01(लो0ले0स0)/2021 लखनऊ, दिनांक 18 अगस्त, 2021 --------
अधिसूचना
------
प्रकीर्ण
उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 1958 के नियम-199 के उपबन्धों के अन्तर्गत भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का प्रतिवेदन (राजस्व क्षेत्र), 31 मार्च, 2019 को समाप्त हुए वर्ष के लिये उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2020 का प्रतिवेदन संख्या-3, जिसे दिनांक 18 अगस्त, 2021 को राज्य विधान मण्डल के दोनों सदनों के पटल/मेज पर रखा गया, एतद्द्वारा प्रकाशित हुआ घोषित किया जाता है।
आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव।