Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2021

Published 24 August 2021

Department
Legislative Department
Type
Extraordinary
Notification no.
790/79-वि-1-21-1-क-17-21
Subdepartment
Anubhag-1
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-08-24.c_202301181715203435
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-संख्या-145

रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल० डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

—

(उार प्रदेश अधिनियम)

उत्तर प्रदेश शासन

-------

संख्या 790/79-वि-1-21-1-क-17-21

लखनऊ, 24 अगस्त, 2021

------

अधिसूचना

''भारत का संविधान'' के अनुच्छेद 200 के अधीन श्री राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन), विधेयक, 2021 जिससे उच्च शिक्षा अनुभाग-1 प्रशासनिक रूप से सम्बन्धित है, पर दिनांक 24 अगस्त, 2021 को अनुमति प्रदान की और वह उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 17 सन्‌ 2021 के रूप में सर्वसाधारण की सूचनार्थ इस अधिसूचना द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2021 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 17 सन्‌ 2021) [जैसा उत्तर प्रदेश विधान मण्डल द्वारा पारित हुआ]

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 का संशोधन करने के लिए

अधिनियम

भारत गणराज्य के बहत्तरवें वर्ष में निम्नलिखित अधिनियम बनाया

जाता है :-

1-(1) यह अधिनियम उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, स्ांक्षिप्त नाम और प्रारम्भ 2021 कहा जायेगा।

(2) यह दिनांक 12 अप्रैल, 2021 से प्रवृत्त हुआ समझा जायेगा।254_RPH_vidhaika -21 Adhiniyam folder _(privete univercities )-2021 Data-4E 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 24 अगस्त, 2021 2-उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019, (जिसे आगे मूल अधिनियम कहा गया है) की अनुसूची 2, में क्रम संख्या 27 के पश्चात्‌ उक्त अनुसूची के स्तम्भों को निम्नानुसार संशोधित किया जायेगा और क्रम संख्या 27 के पश्चात्‌ नवस्थापित विश्वविद्यालयों के लिये निम्नलिखित क्रम संख्याएं बढ़ा दी जायेंगी, अर्थातः-

उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 12 सन्‌ 2019 की अनुसूची 2 का संशोधन

28 य ूनाईटेड विश्वविद्यालय, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश शिवराम दास गुलाटी मेमोरियल ट्रस्ट, प्रयागराज
29 एफ0एस0 विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश फूलन सिंह जन कल्यान ट्रस्ट, सीतानगर, नगलाभाऊ, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
30 महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर, उत्तर प्रदेश ग ुरू श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय समिति, श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर, गोरखनाथ, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

कठिनाइयां दूर करने की शक्ति

30 महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर, उत्तर प्रदेश 3-(1) राज्य सरकार, यूनाईटेड विश्वविद्यालय, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, एफ0एस0 विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की स्थापना के सम्बन्ध में किसी कठिनाई को दूर करने के प्रयोजनार्थ गजट में प्रकाशित आदेश द्वारा यह निदेश देती है कि मूल अधिनियम के उपबन्ध, ऐसी अवधि, जैसा कि आदेश में विनिर्दिष्ट किया जाय, के दौरान ऐसे अनुकूलनों के अध्यधीन उपान्तरण, परिवर्द्धन या लोप, जैसा कि वह आवश्यक या समीचीन समझे, के माध्यम से प्रभावी होंगे : परन्तु यह कि इस अधिनियम के प्रारंभ होने के दिनांक से दो वर्ष के पश्चात्‌ ऐसा कोई आदेश नहीं किया जायेगा।

(2) उपधारा (1) के अधीन किया गया प्रत्येक आदेश, उसे किये जाने के पश्चात्‌, यथाशक्य शीघ्र राज्य विधान मण्डल के दोनाें सदनों के समक्ष रखा जायेगा।

4-(1) उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2021

निरसन और व्यावृत्ति एतद्‌द्वारा निरसित किया जाता है।

उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या 4 सन्‌ 2021 (2) ऐसे निरसन के होते हुये भी उपधारा (1) में निर्दिष्ट अध्यादेश द्वारा यथासंशोधित मूल अधिनियम के उपबन्धों के अधीन कृत कोई कार्य या की गयी कोई कार्यवाही, इस अधिनियम द्वारा यथासंशोधित मूल अधिनियम के सह प्रत्यर्थी उपबन्धों के अधीन कृत या की गयी समझी जायेगी मानो इस अधिनियम के उपबन्ध सभी सारवान समयों में प्रवृत्त थे।

------

उद्‌देश्य और कारण

उत्तर प्रदेश राज्य में उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के नये निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना करने और विद्यमान निजी विश्वविद्यालयों को निगमित करने का उपबंध करने और उससे संबंधित या आनुषंगिक मामलों की व्यवस्था करने हेतु उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय, 2019 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 12 सन्‌ 2019) अधिनियमित किया गया है।

तीन नये निजी विश्वविद्यालयों अर्थात्‌ (एक) यूनाइटेड विश्वविद्यालय, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश (दो) एफ.एस. विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश और (तीन) महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की स्थापना का उपबंध करने के उद्‌देश्य से पूर्वोक्त अधिनियम की अनुसूची 2 में संशोधन करने का विनिश्चय किया गया है।

चूंकि राज्य विधान मंडल सत्र में नहीं था और पूर्वोक्त विनिश्चय को क्रियान्वित करने के लिये तुरंत विधायी कार्यवाही की जानी आवश्यक थी, अतः राज्यपाल द्वारा दिनांक 12 अप्रैल, 2021 को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2021 (उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या 4 सन्‌ 2021) प्रख्यापित किया गया। यह विधेयक पूर्वोक्त अध्यादेश को प्रतिस्थापित करने के लिये पुरः स्थापित किया जाता है।आज्ञा से, अतुल श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव। 254_RPH_vidhaika -21 Adhiniyam folder _(privete univercities )-2021 Data-4E उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 24 अगस्त, 2021 3

No. 790 (2)/LXXIX-V-1–21-1(ka)-17-21

Dated Lucknow, August 24, 2021

IN pursuance of the provisions of clause (3) of Article 348 of the Constitution of India, the Governor is pleased to order the publication of the following English translation of the Uttar Pradesh Niji Vishwavidyalaya (Sanshodhan) Adhiniyam, 2021 (Uttar Pradesh Adhiniyam Sankhya 17 of 2021) as passed by the Uttar Pradesh Legislature and assented to by the Governor on August 24, 2021. The Uccha Shiksha Anubhag-1 is administratively concerned with the said Adhiniyam.

THE UTTAR PRADESH PRIVATE UNIVERSITIES (AMENDMENT)

ACT, 2021

(U.P. Act no. 17 of 2021)

[As passed by the Uttar Pradesh Legislature]

AN

ACT

to amend the Uttar Pradesh Private Universities Act, 2019. IT IS HEREBY enacted in the Seventy second Year of the Republic of India as

follows:-

Short title 1.(1) This Act may be called the Uttar Pradesh Private Universities

(Amendment) Act, 2021.

and Commencement (2) It shall be deemed to have come into force with effect from April 12, 2021.

Amendment of 2. In Schedule 2 of the Uttar Pradesh Private Universities Act, 2019 (hereinafter

Schedule 2 of referred to as the "principal Act'') after serial no. 27, the Columns of the said Schedule

U.P. Act no. 12 shall be amended as below and after serial no. 27 for the newly established Universities

of 2019

Sl. no. Name of the University Name of the Sponsoring Body
28 United University, Prayagraj, Uttar Pradesh Shiv Ram Das Gulati Memorial Trust, Prayagraj
29 F.S. University, Shikohabad, Firozabad, Uttar Pradesh Fulan Singh Jankalyan Trust, Sita Nagar, Nagla Bhau, Firozabad, Uttar Pradesh
30 Mahayogi Gorakhnath University Gorakhpur, Uttar Pradesh Guru Shri Gorakshnath Chikaitsalay Samiti, Shri Gorakhnath Mandir Parisar, Gorakhnath, Gorakhpur, Uttar Pradesh

Power to 3. (1) The State Government may for the purposes of removing any difficulty in

remove relation to the establishment of United University Prayagraj, Uttar Pradesh, F.S

difficulties University Shikohabad, Firozabad, Uttar Pradesh and Mahayogi Gorakhnath University

Gorakhpur, Uttar Pradesh by order published in the Gazette direct that the provisions of

the principal Act shall during such period, as may be specified in the order, have effect

subject to such adaptations, whether by way of modification, addition or omission, as it

may deem necessary or expedient:

Provided that no such order shall be made after two years from the date of

commencement of this Act.

(2) Every order made under sub-section (1) shall be laid before both Houses of

State Legislature as soon as may be after it is made.

254_RPH_vidhaika -21 Adhiniyam folder _(privete univercities )-2021 Data-4E 4 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 24 अगस्त, 2021

Repeal and saving 4. (1) The Uttar Pradesh Private Universities (Amendment)

Ordinance, 2021 is hereby repealed.

U.P. Ordinance no. 4 of 2021 (2) Notwithstanding such repeal, anything done or any action taken under the provisions of the principal Act as amended by the Ordinance referred to in sub-section (1) shall be deemed to have been done or taken under the corresponding provisions of the principal Act as amended by this Act as if the provisions of this Act were in force at all material times.

–––––––

STATEMENT OF OBJECTS AND REASONS

The Uttar Pradesh Private Universities Act, 2019 (U.P. Act no. 12 of 2019) has been enacted to provide for the establishment of new Private Universities and incorporation of existing private universities in the State of Uttar Pradesh for imparting higher education in the State of Uttar Pradesh and to regulate their functions and for matters connected therewith or incidental thereto.

In order to provide for the establishment of three new private Universities, namely :–

(i) United University Prayagraj, Uttar Pradesh; (ii) F.S. University Shikohabad, Firozabad, Uttar Pradesh; and (iii) Mahayogi Gorakhnath University Gorakhpur, Uttar Pradesh, it was decided to amend Schedule 2 of the aforesaid Act.

Since the State Legislature was not in session and immediate legislative action was necessary to implement the aforesaid decision, the Uttar Pradesh Private Universities (Amendment) Ordinance, 2021 (U.P. Ordinance no. 4 of 2021) was promulgated by the Governor on April 12, 2021.

This Bill is introduced to replace the aforesaid Ordinance.

By order, ATUL SRIVASTAVA, Pramukh Sachiv.

पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 254 राजपत्र-2021-(574)-599 प्रतियां-(कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)। पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 70 सा0 विधायी-2021-(575)-300 प्रतियां-(कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)।254_RPH_vidhaika -21 Adhiniyam folder _(privete univercities )-2021 Data-4E

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 24 August 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-08-24.c_202301181715203435/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-08-24.c_202301181715203435.