क्रम-संख्या-159
रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल० डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16
लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
—
(उार प्रदेश विधान मण्डल के विधेयक)
उत्तर प्रदेश
-------
संख्या 695/वि0स0/संसदीय/73(सं)-2021
लखनऊ, 18 अगस्त, 2021
-------
अधिसूचना
उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी सम्मान (संशोधन) विधेयक, 2021, जो उत्तर प्रदेश विधान सभा के दिनांक 18 अगस्त, 2021 के उपवेशन में पुरःस्थापित किया गया, उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 1958 के नियम 126 के अन्तर्गत एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है। विधेयक
भारत गणराज्य के बहत्तरवें वर्ष में निम्नलिखित अधिनियम बनाया जाता है :-
संक्षिप्त नाम 1-यह अधिनियम उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी सम्मान (संशोधन) विधेयक, 2021
कहा जायेगा। 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 27 अगस्त, 2021 उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 9 सन् 2016 की धारा 6 का संशोधन
2-उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम, 2016 की धारा 6 में, उपधारा (1) में, परन्तुक के पश्चात् निम्नलिखित परन्तुक बढ़ा दिया जायेगा, अर्थात् :-
परन्तु यह और कि ऐसे लोकतंत्र सेनानी की यथास्थिति उत्तराधिकारी पत्नी या पति ऐसे लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु होने के पश्चात् अगले दिवस से इस उपधारा के अधीन सम्मान राशि और अन्य सुविधायें प्राप्त करने का हकदार होगी/होगा, किन्तु ऐसा आवेदन, ऐसे लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु होने के तीन माह के भीतर किये जाने की अपेक्षा की जायेगीः परन्तु यह भी कि यदि मृत लोकतंत्र सेनानी की यथास्थिति उत्तराधिकारी पत्नी या पति द्वारा सम्मान राशि और अन्य सुविधाओं के लिये पूर्वोक्त आवेदन, लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु के तीन माह के पश्चात् किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में सम्मान राशि और अन्य सुविधायें, उक्त आवेदन प्राप्त किये जाने के दिनांक से प्रदान की जायेंगी।
-----------
लोकतंत्र सेनानियों, जिन्होंने आपात अवधि (दिनांक 25 जून, 1975 से दिनांक 21 मार्च, 1977 तक) के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिये सक्रिय रूप से संघर्ष किया और जिन्हें ऐसे कार्यकलापों में भाग लेने के लिए मीसा/डी0आई0आर0 के अधीन कारागार में निरुद्ध किया गया था, को सम्मान राशि, निःशुल्क परिवहन सुविधा एवं निःशुल्क चिकित्सा का उपबंध करने के लिये उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम, 2016 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 9 सन् 2016) अधिनियमित किया गया है। उक्त अधिनियम की धारा 6 में अन्य बातों के साथ यह उपबंध है कि किसी लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु की स्थिति में लोकतंत्र सेनानी की यथास्थिति पत्नी या पति सम्मान राशि और सुविधायें प्राप्त करेगी/करेगा।
वस्तुतः पूर्वोक्त अधिनियम के उपबंधों के आलोक में मृत लोकतंत्र सेनानी की यथास्थिति उत्तराधिकारी पत्नी या पति के आवेदन को स्वीकृत किये जाने की प्रक्रिया में प्रायः स्वाभाविक रूप से प्रक्रियात्मक विलम्ब हो जाता है। ऐसी स्थिति में यह सुनिश्चित करने के लिए कतिपय उपबंध किये जाने आवश्यक हैं कि मृत लोकतंत्र सेनानी की यथास्थिति उत्तराधिकारी पत्नी या पति को सम्मान राशि और अन्य सुविधायें, ऐसे लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु होने की तिथि के अगले दिन से प्राप्त होने लगें।
अतएव ऐसे लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु होने के अगले दिन से लोकतंत्र सेनानी की यथास्थिति, उत्तराधिकारी पत्नी या पति को सम्मान राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु एक परन्तुक जोड़कर पूर्वोक्त अधिनियम की धारा 6 में संशोधन करने का विनिश्चय किया गया है। परन्तु यह कि यथास्थिति उत्तराधिकारी पत्नी या पति ऐसे लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु होने के तीन माह के भीतर सम्मान राशि तथा अन्य सुविधाएं प्राप्त करने के लिये आवेदन करें। यदि ऐसा आवेदन लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु होने के तीन माह के पश्चात् किया जाता है तो ऐसी स्थिति में सम्मान राशि और अन्य सुविधाएं, उक्त आवेदन प्राप्त किये जाने के दिनांक से प्रदान की जायेंगी। तद्नुसार उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी सम्मान (संशोधन) विधेयक, 2021 पुरःस्थापित किया जाता है।
नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी', मंत्री,
राजनैतिक पेंशन।
--------------
आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव। उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 27 अगस्त, 2021 3 UTTAR PRADESH SARKAR SANSADIYA KARYA ANUBHAG-1 ——— No. 671/XC-S-1–21-34S-2021 Dated Lucknow, August 27, 2021 ———
IN pursuance of the provisions of clause (3) of Article 348 of the Constitution, the Governor is pleased to order the publication of the following English translation of the "Uttar Pradesh Loktantra Senani Sammaan (Sanshodhan) Vidheyak, 2021" introduced in the Uttar Pradesh Legislative Assembly on August 18, 2021.
THE UTTAR PRADESH FIGHTERS OF DEMOCRACY HONOUR
(AMENDMENT) BILL, 2021
A
BILL
to amend the Uttar Pradesh Fighters of Democracy Honour Act, 2016.
IT IS HEREBY enacted in the Seventy-second Year of the Republic of India as follows :–
Short title 1. This Act may be called the Uttar Pradesh Fighters of Democracy Honour (Amendment) Act, 2021.
Amendment of
2. In section 6 of the Uttar Pradesh Fighters of Democracy Honour Act, 2016 section 6 of U.P. in sub-section (1) after the proviso, the following proviso shall be inserted, namely :– Act no. 9 of 2016
Provided further that the successor wife or husband of such fighter of democracy, as the case may be, shall be entitled to get the honour money and other facilities under this sub-section from the next day after the death of such fighter of democracy, but such application shall be required to be made within three months of the death of such figher of democracy:
Provided also that if the aforesaid application for the honour money and other facilities is given by the successor wife or husband of the deceased fighter of democracy as the case may be, three months after the death of the democracy fighter, then in such a situation, the honour money and other facilities shall be provided from the date of receipt of the said application.
—————
STATEMENT OF OBJECT AND REASONS
The Uttar Pradesh Fighters of Democracy Honour Act, 2016 (U.P. Act No 9 of 2016) has been enacted to provide for Honour Money, free transport facility and free medical facility to fighters of democeacy who actively fought to protect democracy during the emergency period (June 25, 1975 to March 21, 1977) and who were detained in jail under MISA/DIR for participating in such activities.
Section 6 of the said Act, inter alia, provides that in the event of the death of a fighter of democracy, the wife or husband of fighter of democracy, as the case may be, shall get Honour Money and other such facilities.
In fact, in light of the provisions of the aforesaid Act, there is often a natural procedural delay in the process of sanctioning of the application of the successor wife or husband, as the case may be, of the deceased fighter of democracy. In such a situation certain provisions need to be made to ensure that the successor wife or husband, as the case may be, of the deceased fighter of democracy gets Honour Money and other facilities from the day after the death of such fighter of democracy.
Therefore, it has been decided to amend section 6 of the aforesaid Act by adding a proviso to give Honour Money and other facilities to the successor wife or husband, as the case may be, of the fighter of democracy from the day after the death of such fighter of democracy provided that the successor wife or 4 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 27 अगस्त, 2021 the husband, as the case may be, applies for receiving the Honour Money and other facilities within three months of the death of such fighter of democracy. If such an application is made after three months of the death of such fighter of democracy, then in such a situation the Honour Money and other facilities shall be provided from the date of receipt of such application.
The Uttar Pradesh Fighters of Democracy Honour (Amendment) Bill, 2021 is introduced accordingly.
NAND GOPAL GUPTA 'NANDI',
Mantri,
Rajnaitik Pension.
–––––––
By order,
J. P. SINGH-II, Pramukh Sachiv.
पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 273 राजपत्र-2021-(609)-59930=629 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)।