Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश धूम्रपान निषेध (सिनेमा घर) (निरसन) विधेयक, 2021

Published 27 August 2021

Department
Vidhan Sabha Sachivalaya Uttar Pradesh
Type
Extraordinary
Notification no.
691/वि0स0/संसदीय/72(सं )-2021
Subdepartment
Sansadiya Anubhag
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-08-27.c_202301201545122618
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-संख्या-161

रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल० डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

—

(उार प्रदेश विधान मण्डल के विधेयक)

उत्तर प्रदेश

-------

संख्या 691/वि0स0/संसदीय/72(सं )-2021

लखनऊ, 18 अगस्त, 2021

-------

अधिसूचना

उत्तर प्रदेश धूम्रपान निषेध (सिनेमा घर) (निरसन) विधेयक, 2021, जो उत्तर प्रदेश विधान सभा के दिनांक 18 अगस्त, 2021 के उपवेशन में पुरःस्थापित किया गया, उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 1958 के नियम 126 के अन्तर्गत एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है। उत्तर प्रदेश धूम्रपान निषेध (सिनेमा घर) (निरसन) विधेयक, 2021

उत्तर प्रदेश धूम्रपान निषेध (सिनेमा घर) अधिनियम, 1952, जैसा कि यह असंगत हो चुका है, का निरसन करने के लिए

विधेयक

भारत गणराज्य के बहत्तरवें वर्ष में निम्नलिखित अधिनियम बनाया जाता है :-

संक्षिप्त नाम 1-यह अधिनियम उत्तर प्रदेश धूम्रपान निषेध (सिनेमा घर) (निरसन) अधिनियम,

2021 कहा जायेगा।275 RPH (Cinema Houses) (Sansadiya) 2021 Data 4e 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 27 अगस्त, 2021 2-उत्तर प्रदेश धूम्रपान निषेध (सिनेमा घर) अधिनियम, 1952 को एतद्‌द्वारा निरसित किया जाता है।

उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 30 सन्‌ 1952 का निरसन

व्यावृत्ति 3-तथापि उत्तर प्रदेश धूम्रपान निषेध (सिनेमा घर) अधिनियम, 1952 का निरसन किये जाने से-

(क) ऐसी किसी अन्य अधिनियमिति पर प्रभाव नहीं पड़ेगा, जिसमें निरसित अधिनियमिति लागू की गयी हो, सम्मिलित की गयी हो या उससे निर्दिष्ट हो;

(ख) पहले से —त या ग्रस्त किसी बात अथवा पहले से अर्जित, प्रोदभूत या उपगत किसी अधिकार, हक, बाध्यता या दायित्व अथवा तत्सम्बन्धी किसी उपाय या कार्यवाही अथवा पहले से स्वी—त किसी ऋण, शास्ति, बाध्यता, दायित्व, दावा या मांग या क्षतिपूर्ति के या से किसी प्रकार के निर्मोचन या उन्मोचन अथवा किसी पूर्व कार्य या बात के प्रमाण की विधिमान्यता, अविधिमान्यता, अर्थ या परिणाम पर प्रभाव नहीं पड़ेगा;

(ग) इस बात के होते हुए किसी सिद्धान्त या विधि का नियम या स्थापित अधिकारिता, अभिवचन, पद्धति या प्रक्रिया का प्रारूप या प्रक्रम अथवा विद्यमान प्रथा, रूढ़ि, विशेषाधिकार, निर्बन्धन, छूट, पद या नियुक्ति पर प्रभाव नहीं पडे़गा कि एतद्‌द्वारा निरसित किसी अधिनियमिति द्वारा, में या से उनकी क्रमशः किसी रीति से अभिपुष्टि कर ली गयी होगी या उन्हें मान्यता प्रदान कर दिया गया होगा या उन्हें व्युत्पन्न कर लिया गया होगा;

(घ) कोई अधिकारिता, पद, रूढ़ि, दायित्व, अधिकार, हक, विशेषाधिकार, निर्बन्धन, छूट, प्रथा, पद्धति, प्रक्रिया अथवा सम्प्रति अविद्यमान या अप्रवृत्त कोई अन्य विषय या बात पुनः प्रवर्तित या प्रत्यावर्तित नहीं होंगे।

-----------

उद्‌देश्य और कारण

उत्तर प्रदेश धूम्रपान निषेध (सिनेमाघर) अधिनियम, 1952 उत्तर प्रदेश में स्थित सिनेमाघरों में धूम्रपान निषिद्ध करने हेतु अधिनियमित किया गया है। यह अवलोकित किया गया है कि सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पाद, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 और उत्तर प्रदेश चलचित्र नियमावली, 1951 के नियम 20 में मल्टीप्लेक्सों और सिनेमाघरों में धूम्रपान निषिद्ध करने के पर्याप्त उपबन्ध है।

उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान समय में पूर्वोक्त अधिनियम, 1952 की कोई प्रासंगिकता एवं उपयोगिता नहीं रह गयी है। अतएव उत्तर प्रदेश धूम्रपान निषेध (सिनेमाघर) अधिनियम, 1952 को निरसित करने का विनिश्चय किया गया है।

तदनुसार उत्तर प्रदेश धूम्रपान निषेध (सिनेमाघर) (निरसन) विधेयक, 2021 पुरःस्थापित किया जाता है।

योगी आदित्यनाथ,

मुख्यमंत्री।

--------------

आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव।275 RPH (Cinema Houses) (Sansadiya) 2021 Data 4e उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 27 अगस्त, 2021 3 UTTAR PRADESH SARKAR SANSADIYA KARYA ANUBHAG-1 ——— No. 673/XC-S-1–21-33S-2021 Dated Lucknow, August 27, 2021 ———

IN pursuance of the provisions of clause (3) of Article 348 of the Constitution, the Governor is pleased to order the publication of the following English translation of the "Uttar Pradesh Dhoomrapaan Nishedh (Cinema Ghar) (Nirasan) Vidheyak, 2021" introduced in the Uttar Pradesh Legislative Assembly on August 18, 2021.

THE UTTAR PRADESH PROHIBITION OF SMOKING

(CINEMA HOUSES) (REPEAL) BILL, 2021

A

BILL

to repeal the Uttar Pradesh Prohibition of Smoking (Cinema Houses) Act, 1952

as it has become irrelevant.

IT IS HEREBY enacted in the Seventy-second Year of the Republic of India as

follows :–

Short title 1. This Act may be called the Uttar Pradesh Prohibition of Smoking (Cinema

Houses) (Repeal) Act, 2021.

Repeal of U.P. Act 2. The Uttar Pradesh Prohibition of Smoking (Cinema Houses) Act, 1952 is

no. 30 of 1952 hereby repealed.

Savings

3. The repeal of the Uttar Pradesh Prohibition of Smoking (Cinema Houses)

Act, 1952 shall, however, not,–

(a) affect any other enactment in which the repealed enactment has been

applied, incorporated or referred to;

(b) affect the validity, invalidity, effect or consequences of anything

already done or suffered, or any right, title, obligation or liability already

acquired, accrued or incurred, or any remedy or proceeding in respect thereof,

or any release or discharge of or from any debt, penalty, obligation, liability,

claim or demand, or any indemnity already granted, or the proof of any past

act or thing;

(c) affect any principle or rule of law, or established jurisdiction, form or

course of pleading, practice or procedure, or existing usage, custom,

privilege, restriction, exemption, office or appointment, notwithstanding that

the same respectively may have been in any manner affirmed or recognised

or derived by, in or from any enactment hereby repealed;

(d) revive or restore any jurisdiction, office, custom, liability, right, title,

privilege, restriction, exemption, usage, practice, procedure or other matter or

thing not now existing or in force.

275 RPH (Cinema Houses) (Sansadiya) 2021 Data 4e 4 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 27 अगस्त, 2021

STATEMENT OF OBJECTS AND REASONS

The Uttar Pradesh Prohibition of Smoking (Cinema Houses) Act, 1952 has been enacted to prohibit smoking in cinema houses situated in Uttar Pradesh. It has been observed that there are sufficient provisions in the Cigarettes and other Tobacco Products (Prohibition of Advertisement and Regulation of Trade and Commerce, Production, Supply and Distribution) Act, 2003 and in rule 20 of the Uttar Pradesh Cinematograph Rules, 1951 to prohibit smoking in multiplexes and cinema houses.

In view of the above, there is no relevance and utility of the aforesaid Act of 1952 in the present times. Therefore, it has been decided to repeal the Uttar Pradesh Prohibition of Smoking (Cinema Houses) Act, 1952.

The Uttar Pradesh Prohibition of Smoking (Cinema House) (Repeal) Bill, 2021 is introduced accordingly.

YOGI ADITYANATH, Mukhya Mantri.

–––––––

By order,

J. P. SINGH-II, Pramukh Sachiv.

पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 275 राजपत्र-2021-(611)-59930=629 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)। 275 RPH (Cinema Houses) (Sansadiya) 2021 Data 4e
Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 27 August 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-08-27.c_202301201545122618/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-08-27.c_202301201545122618.