Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

Nominated member for the remaining term in the Joint Committee on Public Enterprises and Corporations.

Published 10 September 2021

Department
Vidhan Sabha Sachivalaya Uttar Pradesh
Type
Extraordinary
Notification no.
1171/वि0स0/प0का0/07(प)/2019
Subdepartment
Patal Office
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-09-10.c_202301121552375879
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-सं0-179

रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0डब्लू/एन0पी0-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

लखनऊ, शुक्रवार, दिनांक 10 सितम्बर, 2021 19 भाद्रपद, शक संवत्‌, 1943

विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश (पटल कार्यालय) --------- संख्या : 1171/वि0स0/प0का0/07(प)/2019 लखनऊ, दिनांक 10 सितम्बर, 2021 -------- अधिसूचना ------ प्रकीर्ण

चूंकि, इस सचिवालय की अधिसूचना संख्या : 1259/वि0स0/प0का0/07(प)/2019, दिनांक 03 दिसम्बर, 2019 द्वारा वर्ष 2019-2020 हेतु गठित सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति में श्री पारस नाथ यादव, सदस्य, विधान सभा (जौनपुर), श्री मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां, सदस्य, विधान सभा (रामपुर) को सदस्य के रूप में नामित किया गया था;

और, चूंकि, श्री पारस नाथ यादव, सदस्य, विधान सभा (जौनपुर) तथा श्री मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां, सदस्य, विधान सभा (रामपुर) का स्थान उक्त समिति में रिक्त हो गया है;

और, चूंकि, सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (2019-2020) की रिक्तियों में श्री अध्यक्ष, विधान सभा द्वारा श्री श्रीकांत कटियार, सदस्य, विधान सभा (उन्नाव), श्री विजय कुमार राजभर, सदस्य, विधान सभा (मऊ) तथा श्री देवेन्द्र कुमार निम, सदस्य, विधान सभा (सहारनपुर) को दिनांक 09 सितम्बर, 2021 को शेष कालावधि के लिए सदस्य नाम-निर्दिष्ट किया गया है;

अतः सर्वसाधारण की सूचनार्थ यह अधिसूचित किया जाता है कि श्री श्रीकांत कटियार, सदस्य, विधान सभा (उन्नाव), श्री विजय कुमार राजभर, सदस्य, विधान सभा (मऊ) तथा श्री देवेन्द्र कुमार निम, सदस्य, विधान सभा (सहारनपुर), सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (2019-2020) में शेष कालावधि के लिए सदस्य नाम-निर्दिष्ट हो गये हैं और इस प्रकार नाम-निर्दिष्ट सदस्य उक्त समिति में सम्बन्धित नियम की अपेक्षानुसार विधिवत्‌ निर्वाचित समझे जायेंगे।आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव। पी0एस0यू0पी0-एल0 25 राजपत्र (180)-13-09-2021-585+15 प्रतियां ।

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 10 September 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-09-10.c_202301121552375879/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-09-10.c_202301121552375879.