क्रम-सं0-180
रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0डब्लू/एन0पी0-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
लखनऊ, बृहस्पतिवार, दिनांक 16 सितम्बर, 2021 25 भाद्रपद, शक संवत्, 1943
विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश (पटल कार्यालय) --------- संख्या : 1173/वि0स0/प0का0/07(प)/2019 लखनऊ, दिनांक 16 सितम्बर, 2021 -------- अधिसूचना ------ प्रकीर्ण
चूंकि, इस सचिवालय की अधिसूचना संख्या : 1235/वि0स0/प0का0/07(प)/2019, दिनांक 21 नवम्बर, 2019 द्वारा वर्ष 2019-2020 हेतु गठित लोक लेखा समिति में श्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही, सदस्य, विधान सभा (बुलन्दशहर), श्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सदस्य, विधान सभा (लखनऊ), श्री जन्मेजय सिंह, सदस्य, विधान सभा (देवरिया) तथा श्री केसर सिंह, सदस्य, विधान सभा (बरेली) को सदस्य के रूप में नामित किया गया था;
और, चूंकि, श्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही, सदस्य, विधान सभा (बुलन्दशहर), श्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सदस्य, विधान सभा (लखनऊ), श्री जन्मेजय सिंह, सदस्य, विधान सभा (देवरिया) तथा श्री केसर सिंह, सदस्य, विधान सभा (बरेली) का स्थान उक्त समिति में रिक्त है;
और, चूंकि, लोक लेखा समिति (2019-2020) की रिक्तियों में श्री अध्यक्ष, विधान सभा द्वारा श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, सदस्य, विधान सभा (कानपुर देहात), श्री विजय कुमार राजभर, सदस्य, विधान सभा (मऊ) तथा श्री आनन्द शुक्ला, सदस्य, विधान सभा (चित्रकूट) को दिनांक 14 सितम्बर, 2021 को शेष कालावधि के लिये सदस्य नाम-निर्दिष्ट किया गया है;
अतः सर्वसाधारण की सूचनार्थ यह अधिसूचित किया जाता है कि श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, सदस्य, विधान सभा (कानपुर देहात), श्री विजय कुमार राजभर, सदस्य, विधान सभा (मऊ) तथा श्री आनन्द शुक्ला, सदस्य, विधान सभा (चित्रकूट) लोक लेखा समिति (2019-2020) में शेष कालावधि के लिए सदस्य नाम-निर्दिष्ट हो गये हैं और इस प्रकार नाम-निर्दिष्ट सदस्य उक्त समिति में सम्बन्धित नियम की अपेक्षानुसार विधिवत् निर्वाचित समझे जायेंगे।