क्रम-सं0-182
रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0डब्लू/एन0पी0-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
लखनऊ, शनिवार, दिनांक 18 सितम्बर, 2021 27 भाद्रपद, शक संवत्, 1943
विधान सभा सचिवालय
उत्तर प्रदेश
(संसदीय अनुभाग)
------- संख्या : 882/वि0स0/संसदीय/09(सं)/2017 लखनऊ, 18 सितम्बर, 2021 -------
अधिसूचना
------- प्रकीर्ण
मा0 राज्यपाल महोदया का निम्नलिखित आदेश, दिनांक 17 सितम्बर, 2021 सर्वसाधारण की सूचनार्थ एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है :-
'' 'भारत का संविधान' के अनुच्छेद-174 के खण्ड (2) के उपखण्ड (क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये मैं, आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश एतद्द्वारा उत्तर प्रदेश विधान सभा के वर्ष 2021 के द्वितीय सत्र का सत्रावसान तात्कालिक प्रभाव से करती हूँ।
आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश।''
आज्ञा से, बृज भूषण दुबे, विशेष सचिव, विधान सभा, उत्तर प्रदेश।