Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

शाहजहाँपुर के नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड का पुनर्गठन

Published 28 September 2021

Department
Housing and Urban Planning Department
Type
Extraordinary
Notification no.
2205/आठ-3-2021
Subdepartment
Anubhag-3
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-09-28.c_202301211821374804
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-संख्या-189(ग) रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०-

डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

—

(परिनियत आदेश)

आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3

संख्या 2205/आठ-3–2021

लखनऊ, 28 सितम्बर, 2021

---------

अधिसूचना

उत्तर प्रदेश (निर्माण कार्य विनियमन) अधिनियम, 1958 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 34 सन्‌ 1958) की धारा 4 के अधीन अधिसूचना संख्या 3518(6)/37-3-59एन0के0वी0-79 दिनांक 31 जुलाई 1982 (यथासंशोधित अधिसूचना संख्या 4282/9-आ-3-2000-59एन0के0वी0-79) दिनांक 05 जनवरी 2001 द्वारा विनियमित क्षेत्र शाहजहाँपुर के लिए नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड का गठन किया गया था।

चूँकि जिलाधिकारी/अध्यक्ष, नियंत्रक प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र शाहजहाँपुर द्वारा विनियमित क्षेत्र शाहजहाँपुर के नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड के पुनर्गठन किये जाने के संबंध में उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव के दृष्टिगत राज्य सरकार का समाधान हो गया है कि विनियमित क्षेत्र, शाहजहाँपुर के नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड का पुनर्गठन किया जाना आवश्यक है।

अतएव, अब उक्त अधिनियम की धारा 4 के अधीन शक्ति का प्रयोग कर, इस अधिसूचना के गजट में प्रकाशित होने के दिनांक से विनियमित क्षेत्र, शाहजहाँपुर के नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड का निम्नवत्‌ पुनर्गठन कियेजाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करती हैंः- 376 RPH (Awas Avam Shahari folder) 2021 Data 8d 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 28 सितम्बर, 2021

1 जिला मजिस्टे्रट, शाहजहाँपुर। अध्यक्ष
2 संयुक्त सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उ0प्र0 शासन। सदस्य
3 अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, शाहजहाँपुर। सदस्य
4 नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहाँपुर। सदस्य
5 अधीक्षण अभियन्ता, उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन, शाहजहाँपुर। सदस्य
6 सहयुक्त नियोजक, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, उ0प्र0, बरेली सम्भागीय नियोजन खण्ड, बरेली। सदस्य
7 अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग (प्रान्तीय खण्ड) शाहजहाँपुर। सदस्य
8 अधिशासी अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम, शाहजहाँपुर। सदस्य
9 मुख्य अग्नि शमन अधिकारी, शाहजहाँपुर। सदस्य

आज्ञा से, दीपक कुमार, प्रमुख सचिव।पी०एस०यू०पी०-ए०पी० 376 राजपत्र-2021-(849)-599़+75=674 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी०/आफसेट)। 376 RPH (Awas Avam Shahari folder) 2021 Data 8d

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 28 September 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-09-28.c_202301211821374804/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-09-28.c_202301211821374804.