क्रम-संख्या–192 (घ)
रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०-
डब्लू०/एन०पी०/91/2014-16
लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
—
(परिनियत आदेश)
राज्य कर अनुभाग-2
————
संख्या 1045/ग्यारह-2-21-9(47)-17-उ0प्र0अधि0-1-2017-आदेश-(206)-2021
लखनऊ, 1 अक्टूबर, 2021
————
अधिसूचना
उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 1 सन् 2017) की धारा 11 की उप धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल, इस बात का समाधान हो जाने पर कि ऐसा करना लोकहित में आवश्यक है, परिषद् की सिफारिशों के आधार पर, एतद्द्वारा, नीचे दी गई सारणी के स्तम्भ (3) में विनिर्दिष्ट माल, जो नीचे दी गई सारणी के स्तम्भ (2) की तत्संबंधी प्रविष्टि में यथाविनिर्दिष्ट सीमा शुल्क टैरिफ अधिनियम, 1975 (अधिनियम संख्या 51 सन् 1975) की प्रथम अनुसूची में यथाविनिर्दिष्ट यथास्थिति टैरिफ मद, उप शीर्ष, शीर्षक या अध्याय, के अन्तर्गत आती है, को उक्त अधिनियम की धारा 9 के अधीन उस पर उतना उदग्रहीत राज्य कर से छूट प्रदान करती हैं, जो कि पूर्वोक्त सारणी के स्तम्भ (4) में तत्संबंधी प्रविष्टि में यथाविनिर्दिष्ट दर से संगणित राशि से अधिक है, अर्थातः-
| क्रम संख्या | अध्याय, शीर्षक, उप शीर्षक या टैरिफ मद | माल का विवरण | दर |
| 1 | 2 | 3 | 4 |
| 1 | 30 | टोसीलिजुमैब | शून्य |
| 1 | 2 | 3 | 4 |
| 2 | 30 | एम्फोटेरिसिन बी | शून्य |
| 3 | 30 | रेमडेसिविर | 2.5% |
| 4 | 30 | हेपरिन(एंटी-कौयगुलांट) | 2.5% |
| 5 | 30 | इटोलिजुमाब | 2.5% |
| 6 | 30 | पॉसकोनाज़ोल | 2.5% |
| 7 | 30 | इनफ्लिक्सिमैब | 2.5% |
| 8 | 30 | बामलानिविमाब और एतेसेविमाब | 2.5% |
| 9 | 30 | कासिरिविमाब और इम्देवीमाब | 2.5% |
| 10 | 30 | 2-डिओक्सी-डी-ग्लूकोज | 2.5% |
| 11 | 30 | फ़ेविपिराविर | 2.5% |
2-यह अधिसूचना तारीख 1 अक्टूबर, 2021 से प्रवृत्त होगी और 31 दिसम्बर, 2021 तक प्रवृत्त रहेगी।
आज्ञा से, संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव।
———
IN pursuance of the provision of clause (3) of Article 348 of the Constitution of India, the Governor is pleased to order the publication of the following English translation of Government notification no. 1045/XI-2-21-9(47)-17-U.P.Act-1-2017-Order-(206)-2021, dated October 1, 2021 :
No. 1045/XI-2-21-9(47)-17-U.P.Act-1-2017-Order-(206)-2021
Dated Lucknow, October 1, 2021
IN exercise of the powers conferred by sub-section (1) of Section 11 of the Uttar Pradesh Goods and Services Tax Act, 2017 (U.P. Act no. 1 of 2017), the Governor on being satisfied that it is necessary in the public interest so to do, on the recommendations of the Council, hereby exempts the goods specified in column (3) of the Table below, falling under the tariff item, sub-heading, heading or Chapter as specified in the First Schedule to the Customs Tariff Act, 1975 (Act no. 51 of 1975), as the case may be, as specified in the corresponding entry in column (2) of the said Table, from so much of the central tax leviable thereon under section 9 of the said Act, as is in excess of the amount calculated at the rate as specified in corresponding entry in column (4) of the aforesaid Table, Namely:-
TABLE
| Sl. No. | Chapter, Heading, Sub- heading or Tariff item | Description of Goods | Rate |
| 1 | 2 | 3 | 4 |
| 1 | 30 | Tocilizumab | Nil |
| 2 | 30 | Amphotericin B | Nil |
| 1 | 2 | 3 | 4 |
| 3 | 30 | Remdesivir | 2.5% |
| 4 | 30 | Heparin (anti-coagulant) | 2.5% |
| 5 | 30 | Itolizumab | 2.5% |
| 6 | 30 | Posaconazole | 2.5% |
| 7 | 30 | Infliximab | 2.5% |
| 8 | 30 | Bamlanivimab & Etesevimab | 2.5% |
| 9 | 30 | Casirivimab & Imdevimab | 2.5% |
| 10 | 30 | 2-Deoxy-Glucose | 2.5% |
| 11 | 30 | Favipiravir | 2.5% |
2. This notification shall come into force from the 1st day of October, 2021 and remain in forec up to and inclusive of the 31st December, 2021.
By order,
SANJIV MITTAL,
Apar Mukhya Sachiv.
पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 365 राजपत्र-2021-(828)-599 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)।
पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 28 सा0 राज्य कर-2021-(829)-1000 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)।