क्रम-संख्या-219
रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस0एस0पी0/एल0
डब्लू0/एन0पी0-91/2014-16
लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
संख्या 1785/सी0ई0ओ0-1-145/1-2006 TC V
लखनऊ, 16 नवम्बर, 2021
शुद्धि-पत्र
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संदर्भ में विभिन्न कर्तव्यों के निर्वहन हेतु आवश्यक संख्या में कर्मचारिवृन्द उपलब्ध कराये जाने सम्बन्धी इस कार्यालय की अधिसूचना संख्या 1711/सी0ई0ओ0-1- 145/1-2006 TC V, दिनांक 15 नवम्बर, 2021 (हिन्दी) की चौथी पंक्ति में ''विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर की मांग'' के स्थान पर टंकण त्रुटिवश ''लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर की मांग'' अंकित हो गया है।
अतः इसे ''लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर की मांग'' के स्थान पर ''विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर की मांग'' पढ़ा जाय।
आदेश से, अजय कुमार शुक्ला, सचिव।