क्रम-सं0-241
रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0डब्लू/एन0पी0-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
लखनऊ, शुक्रवार, दिनांक 10 दिसम्बर, 2021 19 अग्रहायण, शक संवत्, 1943
विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश (पटल कार्यालय) --------- संख्या : 1318/वि0स0/पटल/7(प)/2021 लखनऊ, दिनांक 10 दिसम्बर, 2021 -------- अधिसूचना ------ प्रकीर्ण
चूंकि इस सचिवालय की अधिसूचना संख्या-870/वि0स0/पटल/7(प)/2021, दिनांक 13 अगस्त, 2021 द्वारा वर्ष 2021-2022 हेतु गठित कार्य-मंत्रणा समिति में श्री शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, सदस्य, विधान सभा (आजमगढ़) को सदस्य के रूप में नामित किया गया था,
और, चूंकि श्री अध्यक्ष, विधान सभा द्वारा कार्य-मंत्रणा समिति 2021-2022 में श्री शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, सदस्य, विधान सभा (आजमगढ़) के स्थान पर श्री उमाशंकर सिंह, सदस्य, विधान सभा (बलिया) को दिनांक 10 दिसम्बर, 2021 से सदस्य नाम-निर्दिष्ट कर दिया गया है।
अतः सर्वसाधारण की सूचनार्थ एतद्द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि उपरिसन्दर्भित समिति में उपर्युक्त नाम-निर्दिष्ट सदस्य, शेष कालावधि के लिए समिति के सदस्य नाम-निर्दिष्ट समझे गये हैं।
आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव।