Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

माल और सेवाकर सम्बन्धी अधिसूचना संख्या क0नि0-2-843/ग्यारह.9(47)-17-उ0प्र0अधि0-1-2017-आदेश (10)-2017, दिनांक 30 जून, 2017 में संशोधन

Published 20 December 2021

Department
State Tax Department
Type
Extraordinary
Notification no.
1208/ग्यारह-2-21-9(47)-17-उ0प्र0अधि0-1-2017-आदेश (211)-2021
Subdepartment
Anubhag-2
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-12-20.c_202302111247193902
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०- क्रम-संख्या-253 (क-1) डब्लू०/एन०पी०/91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

(परिनियत आदेश)

राज्य कर अनुभाग-2

संख्या 1208/ग्यारह-2-21-9(47)-17-उ0प्र0अधि0-1-2017-आदेश (211)-2021

लखनऊ, 20 दिसम्बर, 2021

अधिसूचना

उत्तर प्रदेश माल और सेवाकर अधिनियम, 2017 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 1, सन्‌ 2017) की धारा 9 की उपधारा (3) और (4), धारा 11 की उपधारा (1), धारा 15 की उपधारा (5) और धारा 148 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल, यह समाधान हो जाने पर कि ऐसा करना लोकहित में आवश्यक है और परिषद्‌ की सिफारिशों के आधार पर, एतद्‌द्वारा, अधिसूचना संख्या क0नि0-2-843/ग्यारह-9(47)-17-उ0प्र0अधि0-1- 2017-आदेश (10)-2017, दिनांक 30 जून, 2017 में अग्रतर निम्नलिखित संशोधन करती हैं, अर्थात्‌ :-

उक्त अधिसूचना में, सारणी में,-

(एक) क्रम संख्या 3 के समक्ष, स्तम्भ (3) में, शीर्षक 'सेवा का वर्णन' में, शब्द ''या सरकारी प्राधिकरण या सरकारी निकाय'' निकाल दिये जायेंगे;

(दो) क्रम संख्या 3क के समक्ष, स्तम्भ (3) में, शीर्षक 'सेवा का वर्णन' में, शब्द ''या सरकारी प्राधिकरण या सरकारी निकाय'' निकाल दिये जायेंगे;

(तीन) क्रम संख्या 15 के समक्ष, स्तम्भ (3) में, शीर्षक 'सेवा का वर्णन' में, मद (ग) के पश्चात्‌ निम्नलिखित मद बढ़ा दिया जाएगा, अर्थात्‌ :-

''परन्तु यह कि इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स ऑपरेटर के माध्यम से पूर्ति की जाने वाली और केन्द्रीय माल एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 (अधिनियम संख्या 12 सन्‌ 2017) की धारा 9 की उपधारा (5) के अधीन अधिसूचित सेवाओं पर उपरोक्त मद (ख) और (ग) में अंतर्विष्ट कुछ भी लागू नहीं होगा''; ५३२ ङघ् २०२२ (ङठ्ठठ्ठ ख़्ठ्ठद्ध ठ्ठदद्व-२) (द्धड्डड्ढद्ध ददृ. २११) ठ्ठठ्ठ ४ 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 20 दिसम्बर, 2021 (चार) क्रम संख्या 17 के समक्ष, स्तम्भ (3) में, शीर्षक 'सेवा का वर्णन' में, मद (ङ) के पश्चात्‌ निम्नलिखित मद बढ़ा दिया जाएगा, अर्थात्‌ :-

''परन्तु यह कि इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स ऑपरेटर के माध्यम से आपूर्ति की जाने वाली और केन्द्रीय माल एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 (अधिनियम संख्या 12 सन्‌ 2017) की धारा 9 की उपधारा (5) के अधीन अधिसूचित सेवाओं पर, उपरोक्त मद (ङ) में अंतर्विष्ट कुछ भी लागू नहीं होगा''।

2-यह अधिसूचना तारीख 1 जनवरी, 2022 से प्रवृत्त होगी।

आज्ञा से,

संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव।

------

IN pursuance of the provisions of clause (3) of Article 348 of the Constitution of India, the Governor is pleased to order the publication of the following English translation of Government notification no. 1208/XI-2–21-9(47)-17-U.P. Act-1-2017-Order (211)-2021, dated December 20, 2021 :

No. 1208/XI-2–21-9(47)-17-U.P. Act-1-2017-Order (211)-2021

Dated Lucknow, December 20, 2021

IN exercise of the powers conferred by sub-sections (3) and (4) of section 9, sub-section (1) of section 11, sub-section (5) of section 15 and section 148 of the Uttar Pradesh Goods and Services Tax Act, 2017 (U.P. Act no. 1 of 2017), the Governor, on being satisfied that it is necessary in the public interest so to do, on the recommendations of the Council, hereby makes the following amendments further to amend notification no. KA.NI.-2-843/XI-9(47)-17-U.P. Act-1-2017-Order (10)-2017, dated June 30th, 2017, namely :–

In the said notification, in the Table,–

(i) against serial number 3, in column (3), in the heading "Description of Services", the words "or a Governmental authority or a Government Entity" shall be omitted;

(ii) against serial number 3A, in column (3), in the heading "Description of Services", the words "or a Governmental authority or a Government Entity" shall be omitted;

(iii) against serial number 15, in column (3), in the heading "Description of Services", after item (c), the following shall be inserted, namely ,-

"Provided that nothing contained in items (b) and (c) above shall apply to services supplied through an electronic commerce operator, and notified under sub-section (5) of Section 9 of the Central Goods and Services Tax Act, 2017 (Act no. 12 of 2017).";

(iv) against serial number 17, in column (3), in the heading "Description of Services", after item (e), the following shall be inserted, namely ,-

"Provided that nothing contained in item (e) above shall apply to services supplied through an electronic commerce operator, and notified under sub-section (5) of Section 9 of the Central Goods and Services Tax Act, 2017 (Act no. 12 of 2017)."

2. This notification shall come into force with effect from 1st day of January, 2022.

By order,

SANJIV MITTAL,

Apar Mukhya Sachiv.

पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 532 राजपत्र-2022-(1185)-599 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)। पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 38 सा0 राज्य कर-2022-(1186)-1000 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)। ५३२ ङघ् २०२२ (ङठ्ठठ्ठ ख़्ठ्ठद्ध ठ्ठदद्व-२) (द्धड्डड्ढद्ध ददृ. २११) ठ्ठठ्ठ ४
Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 20 December 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-12-20.c_202302111247193902/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-12-20.c_202302111247193902.