क्रम-सं0-2
रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0डब्लू/एन0पी0-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
लखनऊ, सोमवार, दिनांक 03 जनवरी, 2022 13 पौष, शक संवत्, 1943
विधान सभा सचिवालय
उत्तर प्रदेश
(संसदीय अनुभाग)
---------
संख्या : 02/वि0स0/संसदीय/167(सं)/2005 टी0सी0
लखनऊ, दिनांक 03 जनवरी, 2022
--------
अधिसूचना
इस सचिवालय की अधिसूचना संख्या ः 1058/वि0स0/संसदीय/167(सं)/2005 टी0सी0, दिनांक 28 नवम्बर, 2019 के क्रम में यह अधिसूचित किया जाता है कि माननीय अध्यक्ष, विधान सभा, उत्तर प्रदेश द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा-5 (1) की अपेक्षानुसार विधान सभा सचिवालय, उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव, श्री अजीत कुमार शर्मा को तात्कालिक प्रभाव से इस सचिवालय में राज्य जन सूचना अधिकारी (State Public Information Officer) पदाभिहित (Designate) किया गया है।
आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव,
विधान सभा, उत्तर प्रदेश।