क्रम-संख्या–6 (घ)
रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०-
डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16
लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
—
(सामान्य परिनियम नियम)
पौष 15, 1943 शक सम्वत्
उत्तर प्रदेश शासन
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चिकित्सा अनुभाग-6 ———— संख्या 03/2021/2992/पाँच-6–2021 लखनऊ, 5 जनवरी, 2022 ————
अधिसूचना
संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल, उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (चिकित्सा परिचर्या) नियमावली, 2011 में संशोधन करने की दृष्टि से निम्नलिखित नियमावली बनाती हैं।
उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (चिकित्सा परिचर्या) (तृतीय संशोधन) नियमावली, 2021
1-(1) यह नियमावली उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (चिकित्सा परिचर्या) (तृतीय संशोधन) संक्षिप्त नाम और प्रारम्भ
नियमावली, 2021 कही जायेगी।
(2) यह तुरन्त प्रवृत्त होगी। 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 5 जनवरी, 2022 नियम 3 का प्रतिस्थापन
2-उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (चिकित्सा परिचर्या) नियमावली, 2021, जिसे आगे उक्त नियमावली कहा गया है, में, नियम 3 में, नीचे स्तम्भ-1 में दिये गये विद्यमान खण्ड ''झ'' और ''ञ'' के स्थान पर स्तम्भ-2 में दिया खण्ड रख दिया जायेगा, अर्थात् :- स्तम्भ-1 स्तम्भ-2
विद्यमान खण्ड एतद्द्वारा प्रतिस्थापित खण्ड
झ-(एक) ''सरकारी चिकित्सालय'' का तात्पर्य राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे या किसी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय से सहबद्ध चिकित्सालय से है।
झ-''सरकारी चिकित्सालय'' का तात्पर्य चिकित्सा विश्वविद्यालय/ चिकित्सा महाविद्यालय/ चिकित्सा संस्थान/स्वशासी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय और किसी सरकारी चिकित्सालय से सम्बद्ध किसी चिकित्सालय से है।
(दो) ''प्राधिकृत संविदाकृत चिकित्सालयों'' का तात्पर्य ऐसे निजी चिकित्सालयाें से है, जो कि राज्य सरकार द्वारा सी0जी0एच0एस0 योजना के अधीन अधिसूचित किये जांय; ञ-(1) ''स्वास्थ्य कार्ड'' का तात्पर्य लाभार्थी की पहचान की पुष्टि के लिये राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये कार्ड से है, जो स्वास्थ्य पत्र से भिन्न हो।
ञ-(1) ''स्वास्थ्य कार्ड'' का तात्पर्य सरकारी कर्मचारियों/पेन्शनरों और उनके आश्रितों को बेनकदी चिकित्सा उपचार हेतु जारी किये गये कार्ड से है।
3-उक्त नियमावली में, नियम 3 में उपनियम (द) के पश्चात् निम्नलिखित उपनियम नये उपनियम का बढ़ाया जाना (ध) बढ़ा दिया जायेगा, अर्थात् :-
(ध) ''बेनकदी उपचार सुविधा'' का तात्पर्य चिकित्सा विश्वविद्यालय/चिकित्सा महाविद्यालय/चिकित्सा संस्थान/स्वशासी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय और किसी सरकारी चिकित्सालय से सम्बद्ध चिकित्सालयों में किसी वित्तीय सीमा के बिना सरकारी कर्मचारियों/पेन्शनरों और उनके आश्रितों के बेनकदी उपचार और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अधीन पैनलकृत निजी चिकित्सालयों में उक्त योजना के अधीन परिभाषित वित्तीय सीमा तक बेनकदी उपचार से है।
4-उक्त नियमावली में, नीचे स्तम्भ-1 में दिये गये विद्यमान नियम 4 के स्थान पर नियम 4 का प्रतिस्थापन स्तम्भ-2 में दिया गया नियम रख दिया जायेगा, अर्थात् :-
स्तम्भ-1 स्तम्भ-2 विद्यमान खण्ड एतद्द्वारा प्रतिस्थापित खण्ड
समस्त लाभार्थी किसी सरकारी चिकित्सालय या चिकित्सा महाविद्यालय या प्राधिकृत संविदाकृत चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा परिचर्या और उपचार पाने के हकदार होंगे। सामान्यतः यह सुविधा लाभार्थी के निवास या तैनाती के स्थान पर उपलब्ध करायी जायेगी। चिकित्सा परिचर्या और उपचार के लिये पंजीकरण फीस और अन्य विहित फीस सरकार द्वारा पूर्णतया प्रतिपूरित की
समस्त लाभार्थी, चिकित्सा विश्वविद्यालय/ चिकित्सा महाविद्यालय/ चिकित्सा संस्थान/ स्वशासी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय और किसी सरकारी चिकित्सालय से सम्बद्ध चिकित्सालयों में अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अधीन पैनलकृत निजी चिकित्सालयों में उपचार के हकदार होंगे। सामान्यतः यह सुविधा लाभार्थी के निवास या तैनाती स्थल पर उपलब्ध करायी उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 5 जनवरी, 2022 3 स्तम्भ-1 स्तम्भ-2 विद्यमान खण्ड एतद्द्वारा प्रतिस्थापित खण्ड
जायेगी। आपात मामलों में यदि परिस्थितियों की अपेक्षा हो तो, एम्बुलेन्स भी निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी।
जाएगी। चिकित्सा परिचर्या और उपचार के लिये पंजीकरण फीस और अन्य विहित फीस की प्रतिपूर्ति पूर्णतया सरकार द्वारा की जायेगी। अतिआवश्यक/आपात स्थितियों में एम्बुलेन्स भी निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी, यदि परिस्थितियों के अनुसार इस प्रकार अपेक्षित हो।
5-उक्त नियमावली में, नीचे स्तम्भ-1 में दिये गये विद्यमान नियम 10 के स्थान पर नियम 10 का प्रतिस्थापन
स्तम्भ-2 में दिया गया नियम रख दिया जायेगा, अर्थात् :-
स्तम्भ-1 स्तम्भ-2 विद्यमान खण्ड एतद्द्वारा प्रतिस्थापित खण्ड
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ, डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमतीनगर लखनऊ, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ और ऐसे अन्य समान सरकारी वित्त पोषित संस्थानों और किसी सरकारी चिकित्सालय से सम्बद्ध चिकित्सालयों में बेनकदी उपचार उपलब्ध कराया जायेगा।
जब तक लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड जारी नहीं किया जाता है तब तक चिकित्सा विश्वविद्यालय/चिकित्सा महाविद्यालय/ चिकित्सा संस्थान/स्वशासी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय और किसी सरकारी चिकित्सालय से सम्बद्ध चिकित्सालयों में अंतरंग उपचार के पश्चात् चिकित्सा अधीक्षक द्वारा सत्यापित देयकों की पूर्ण प्रतिपूर्ति लाभार्थी के प्रशासकीय विभाग द्वारा की जायेगी। ऐसे देयकों का मुख्य चिकित्साधिकारी या किसी अन्य प्राधिकारी द्वारा तकनीकी रूप से परीक्षण किया जाना आवश्यक नहीं है :
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ, डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमतीनगर लखनऊ, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा, के0जी0एम0यू0, लखनऊ और ऐसे अन्य समान सरकारी पोषित संस्थानों में उपचार प्राप्त करने पर यदि लाभार्थी उक्त संस्थानों के चिकित्सा अधीक्षकों द्वारा सम्यक् रूप से हस्ताक्षरित/सत्यापित बीजकों की कुल धनराशि की 05 प्रतिशत धनराशि को वहन करने में सहमत हो तो ऐसी स्थिति में उपरोक्त बीजकों को शेष 95 प्रतिशत धनराशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जायेगा और ऐसे बीजकों का मुख्य चिकित्साधिकारी या कोई अन्य प्राधिकृत अधिकारी द्वारा सत्यापित/ प्रति हस्ताक्षरित किये जाने से छूट प्रदान की जायेगी। यदि लाभार्थी बीजकों की 05 प्रतिशत धनराशि वहन करने में असहमत हो तो चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सक्षम प्राधिकारियों द्वारा बीजकों को सत्यापित और प्रति हस्ताक्षरित किये जाने के पश्चात् ही उक्त संस्थानों के चिकित्सा बीजकों का भुगतान पूर्वत्तर नीति के अनुसार किया जायेगा। 4 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 5 जनवरी, 2022 स्तम्भ-1 स्तम्भ-2 विद्यमान खण्ड एतद्द्वारा प्रतिस्थापित खण्ड
परन्तु यह कि ऐसी औषधियां, जो खाद्य वस्तुओं, टानिक, टॉयलेटरीज आदि के रूप में उपयोग की जांय, देयकों में सम्मिलित नहीं की जायेंगी। लाभार्थी ऐसी व्ययों के लागत का वहन करेगा।
उपर्युक्त के अतिरिक्त प्राधिकृत संविदाकृत चिकित्सालयों में सन्दर्भ के साथ भुगतान के प्रति उपचार प्राप्त किया जा सकता है। विहित नियमावली के अधीन चिकित्सीय देख-रेख या उपचार पर उपगत व्यय हेतु दावा प्रस्तुत किये जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिपूर्णीय होगा।
अन्तःरोगी को प्राधिकृत संविदाकृत चिकित्सालयों में असाध्य रोगों के सी0जी0एच0एस0 दर पर निःशुल्क चिकित्सा उपचार और आकस्मिक/ अप्रत्याशित रोगी के लिये निःशुल्क चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जायेगा।
आज्ञा से,
अमित मोहन प्रसाद,
अपर मुख्य सचिव।
-----
IN pursuance of the provisions of clause (3) of Article 348 of the Constitution, the Governor is pleased to order the publication of the following English translation of notification no. 03/2021/ 2992/Panch-6-2021, dated January 5, 2022 :
No. 03/2021/2992/Panch-6-2021
Dated Lucknow, January 5, 2022
IN exercise of the power conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution, the Governor is pleased to make the following rules with a view to amending the Uttar Pradesh Government Servants (Medical Attendance) Rules, 2011.
THE UTTAR PRADESH GOVERNMENT SERVANTS (MEDICAL ATTENDANCE) (THIRD AMENDMENT) RULES, 2021
Short title and
1. (1) These rules may be called the Uttar Pradesh Government Servants commencement
(Medical Attendance) (Third Amendment) Rules, 2021.
(2) They shall come into force at once.
Substitution of
2. In the Uttar Pradesh Government Servants (Medical Attendance) rule 3
Rules, 2011, hereinafter referred to as the said rules, in rule 3 existing clause in "i" and "j" as set out in Column-1 below the clause as set out in Column-2 shall be substituted, namely:-
उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 5 जनवरी, 2022 5COLUMN-1
COLUMN-2
Existing clause
Clause as hereby substituted
i. (1) "Government Hospital" i. "Government Hospital" means
means a Hospital run either by State
any Hospital attached to Medical
Government or Central Government or
University /Medical College/Medical
associated to any Government Medical
Institute/Autonomous Government
College.
Medical College and any Government
Hospital.
(2) "Authorized Contracted
Hospitals" means those Private
Hospitals which are notified by the
State Government under C.G.H.S.
Scheme;
j. (1) "Health Card" means the card j. (1) "Health Card" means the card
issued by the State Government for
issued for cashless medical treatment
confirmation of the Identity of the
to Government Employees/ Pensioners
beneficiary and which is different from
and their dependants.
the Health Letter.
Insertion of new 3. In the said rules in rule 3 after sub-rule (r) the following sub-rule (s) shall be
sub-rule
inserted, namely:-
(s) "Cashless Treatment Facility" means cashless treatment of Government
Employees/Pensioners and their dependants in Hospitals attached to Medical
University/Medical College/Medical Institute/Autonomous Government Medical
College and any Government Hospital, without any financial limit, and cashless
treatment in private hospitals empanelled under Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan
Arogya Yojna up to the defined financial limit under the scheme.
Substitution of 4. In the said rule 4 as set out in Column-1 below, the rule as set out in
rule 4
Column-2 shall be substituted, namely:-
COLUMN-1
COLUMN-2
Existing clause
Clause as hereby substituted
All beneficiaries shall be entitled to All beneficiaries shall be entitled to
free medical attendance and treatment
cashless treatment in Hospitals
in Government Hospital or Medical
attached to Medical University/
College or Authorized Contracted
Medical College/Medical Institute/
Hospitals. Ordinarily, this facility shall
Autonomous Government Medical
be provided at the place of residence
College and any Government Hospital,
or posting of the beneficiary.
or in private hospitals empanelled
Registration fee and other prescribed
under Ayushman Bharat Pradhan
fees for medical attendance and
Mantri Jan Arogya Yojna. Ordinarily,
treatment shall be reimbursed fully by
this facility shall be provided at the
the Government. Ambulance shall also
place of residence or posting of the
be provided free of charge beneficiary. Registration fee and other
in urgent/emergent cases, if the
prescribed fees for medical attendance
circumstances so require.
and treatment shall be reimbursed fully
by the Government. Ambulance shall
also be provided free of charge
in urgent/emergent cases, if the
circumstances so require.
6 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 5 जनवरी, 20225. In the said rules the existing rule 10 as set out in Column-1 below, the rule Substitution of rule 10
as set out in Column-2 shall be substituted, namely:-
COLUMN-1
COLUMN-2
Existing clause Clause as hereby substituted
Cashless Treatment would be provided in Hospitals attached to Sanjay Gandhi Post Graduate Institute of Medical Sciences, Lucknow, Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh Medical Sciences University, Saifai, Etawah, King George Medical University, Lucknow and such other similar Government financed Institutes and any Government Hospital.
Till the time, Health Card is not issued to the beneficiaries, the bills verified by medical superintendent, after indoor treatment in Hospitals attached to Medical University/ Medical College/Medical Institute/ Autonomous Government Medical College and any Government Hospital shall be fully reimbursed by the administrative department of the beneficiary. Such bills need not be technically examined by Chief Medical Officer or any other authority :
On availing treatment in Sanjay Gandhi Post Graduate Institute of Medical Sciences, Lucknow, Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh Medical Sciences University, Saifai, Etawah, King George Medical University, Lucknow and such other similar Government financed Institutes, if the beneficiary agrees to bear five per cent amount of the total amount of the bills duly signed/verified by the Medical Superintendent of the said Institutes, then in such situation the remaining ninety five per cent amount of the aforesaid bills shall be paid by the State Government and such bills shall be exempted from being verified or countersigned by the Chief Medical Officer or any other authorized officer. If the beneficiary disagrees to bear the five per cent amount of the bills, the medical bills of the said institutes shall be paid in accordance with the earlier policy only after the bills are verified and countersigned by the competent authorities of the Medical and Health Department.
Provided that such medicines which are used as food items, tonics, toiletries etc. will not be included in the bills. The beneficiary will bear the cost of such expenses.
In addition to the above, the treatment can be obtained with reference against payment from the Authorized Contracted Hospitals. The expenses incurred on medical care or treatment under the prescribed rules will be fully reimbursable on submission of the claim.
Free medical treatment shall be made available for indoor patient at C.G.H.S. rate of incurable diseases and free medical treatment for contingent/unforeseen diseases in Authorized Contracted Hospitals.
By order
AMIT MOHAN PRASAD,
Apar Mukhya Sachiv.
पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 549 राजपत्र-2022-(1213)-599 प्रतियां-(कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)। पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 15 सा0 चिकित्सा-2022-(1214)-2000 प्रतियां-(कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)।