क्रम-संख्या-9(ङ)
रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०-
डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16
लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
—
(सामान्य परिनियम नियम)
कार्मिक अनुभाग-2 ------
संख्या 3/47-का-2-2022
लखनऊ, 7 जनवरी, 2022
------
अधिसूचना
''भारत का संविधान'' के अनुुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके, राज्यपाल, विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाओं में समूह 'ग' के पदों पर उत्कृष्ट खिलाडियों की भर्ती सुनिश्चित किये जाने की दृष्टि से निम्नलिखित नियमावली बनाती हैं।
''उत्तर प्रदेश सरकारी विभाग (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की समूह 'ग' के पदों पर सीधी भर्ती ) नियमावली, 2022''
1-(1) यह नियमावली उत्तर प्रदेश सरकारी विभाग (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की समूह 'ग'
के पदों पर सीधी भर्ती ) नियमावली, 2022 कही जायेगी।
संक्षिप्त नाम, प्रारम्भ और लागू होना
(2) यह तुरन्त प्रवृत्त होगी तथा इस नियमावली को अधिसूचित किये जाने के पश्चात्
विज्ञापित किये जाने वाली रिक्तियों पर लागू होगी।
(3) इस नियमावली के प्राविधान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा की
जाने वाली भर्तियों पर लागू नहीं होंगे। 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 7 जनवरी, 2022 परिभाषाएं 2-जब तक विषय या सन्दर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो, इस नियमावली में-
(क) ''नियुक्ति प्राधिकारी'' का तात्पर्य संबंधित पदों की सेवा नियमावली या
संबंधित पदों के कार्यकारी अनुदेशों में यथा परिभाषित नियुक्ति प्राधिकारी से है;
(ख) ''संविधान'' का तात्पर्य भारत का संविधान से है;
(ग) ''सरकार'' का तात्पर्य उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से है;
(घ) ''राज्यपाल'' का तात्पर्य उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से है;
(ङ) ''राज्य'' का तात्पर्य उत्तर प्रदेश राज्य से है।
भर्ती का स्रोत 3-(1) कुल रिक्तियोंं की 02 प्रतिशत रिक्तियॉ, राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में समूह 'ग' के पदों के अधीन सीधी भर्ती द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों के माध्यम से भरे जाने हेतु आरक्षित की जायेगी।
(2) उक्त आरक्षण क्षैतिज प्रकृति का होगा।
(3) यदि उपनियम (1) के अनुसार पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो ऐसी न भरी गयी रिक्तियॉ अग्रेनीत नहीं की जायेंगी।
4-(1) अभ्यर्थी के लिए संगत सेवा नियमावली के अधीन सम्बन्धित पद की शैक्षिक और अन्य अर्हताएं
विहित न्यूनतम शैक्षिक अर्हता धारित करना अनिवार्य होगा।
(2) यदि किसी पद के लिए विहित न्यूनतम शैक्षिक अर्हता के अतिरिक्त टंकण अथवा अन्य कोई तकनीकी अर्हता विहित हो तथा संबंधित खिलाड़ी उक्त अर्हता धारित नहीं करता है तो उसे इस शर्त के साथ नियुक्त किया जायेगा कि उसके द्वारा कार्यभार ग्रहण किये जाने के दिनांक से अधिकतम 05 वर्ष की अवधि के भीतर उक्त अर्हता अर्जित कर ली जायेगी।
5-(1) निम्नलिखित अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाला या सहभागिता करने वाला कोई खिलाड़ी भर्ती हेतु आवेदन कर सकता हैः-
भर्ती हेतु उत्कृष्ट खिलाड़ियों की अर्हताएं
| क्र0सं0 | खेल का नाम | क्र0सं0 | खेल का नाम |
| 1 | तीरंदाजी | 20 | बाडी बिल्डिंग |
| 2 | एथलेटिक्स | 21 | वाटर स्पोर्ट्स |
| 3 | क्रासकंट्री | 22 | खो-खो |
| 4 | बैडमिन्टन | 23 | कबड्डी |
| 5 | वालीबाल | 24 | शूटिंग स्पोर्ट्स |
| 6 | बास्केटबाल | 25 | स्वीमिंग |
| 7 | पावरलिफ्टिंग | 26 | टेबल टेनिस |
| 8 | बाक्सिंग | 27 | लान टेनिस |
| 9 | साइकिलिंग | 28 | कराटे |
| 10 | घुड़सवारी | 29 | योग |
| 11 | फुटबाल | 30 | कुश्ती |
| 12 | हैण्डबाल | 31 | ताइक्वाण्डो |
| 13 | रायफल शूटिंग | 32 | भारोत्तोलन |
| 14 | जिम्नास्टिक | 33 | गोल्फ |
| 15 | जूडो | 34 | सेपक टकरा |
| 16 | हॉकी | 35 | तलवारबाजी |
| 17 | वुशू | 36 | आर्मरेसलिंग |
| 18 | पेनकक सिल्ट | 37 | शतरंज |
| 19 | क्रिकेट |
-उक्त सूची में उल्लिखित खेलों में समय-समय पर राज्य सरकार व खेल विभाग से मान्यता प्राप्त एवं सम्बद्धता प्राप्त खेलों को जोड़ने पर विचार किया जा सकता है।
(2) अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय चैम्पियनशिप्स का वर्गीकरणः-
| श्रेणी-ए | ओलम्पिक खेल (सीनियर कैटेगरी) |
| पैरा ओलम्पिक खेल (सीनियर कैटेगरी) | |
| विश्वकप (जूनियर/सीनियर कैटेगरी) | |
| विश्व चैम्पियनशिप्स (जूनियर/सीनियर कैटेगरी) | |
| श्रेणी-बी | एशियाई खेल (सीनियर कैटेगरी) |
| एशियाई पैरा खेल (सीनियर कैटेगरी) | |
| कॉमन वेल्थ खेल (सीनियर कैटेगरी) | |
| कॉमन वेल्थ चैम्पियनशिप्स (सीनियर कैटेगरी) | |
| एशियाई चैम्पियनशिप्स (सीनियर कैटेगरी) | |
| श्रेणी-सी | साउथ एशियन खेल (सीनियर कैटेगरी) |
| युवा ओलम्पिक खेल कामनवेल्थ युवा खेल | |
| श्रेणी-डी | राष्ट्रीय खेल में युवा (सीनियर कैटेगरी) |
| राष्ट्रीय चैम्पियनशिप्स (जूनियर/सीनियर कैटेगरी) | |
| भारतीय विश्वविद्यालय एशोसिएशन | |
| अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय टूर्नामेन्ट | |
| अखिल भारतीय अन्तर चैम्पियनशिप्स |
(3) उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए भर्ती के मानकः-
श्रेणी-ए में प्रतिभाग किया हो अथवा श्रेणी-बी में कोई पदक प्राप्त किया हो अथवा श्रेणी-सी में कम से कम द्वितीय स्थान (टीम/व्यक्तिगत) प्राप्त किया हो अथवा श्रेणी-डी में प्रथम स्थान (टीम/व्यक्तिगत) प्राप्त किया होे। उक्त के अतिरिक्त क्रिकेट में अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय/टेस्ट मैच में प्रतिभाग करने वाला खिलाड़ी भी भर्ती हेतु आवेदन के लिए पात्र होगा। इसी प्रकार शतरंज में ग्रेंड मास्टर उपाधि प्राप्त खिलाड़ी भी भर्ती हेतु आवेदन के लिए पात्र होगा।
(4) खेल उपलब्धियों की अवधि जिस वित्तीय वर्ष में रिक्तियां विज्ञापित की जाय उस वित्तीय वर्ष से 05 वित्तीय वर्ष से अधिक के पहले की उपलब्धि न हो अर्थात यदि रिक्तियाेंं का विज्ञापन वर्ष 2020-21 मेें होता है, तो खेल उपलब्धि वर्ष 2015-16 से पूर्व का नहीं होना चाहिए।
आयु सीमा 6-प्रत्येक पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा वही होगी जो राज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित पद की सेवा नियमावलियों में निर्धारित की गई है।
भर्ती की प्रक्रिया
7- भर्ती की प्रक्रिया वही होगी जैसा कि राज्य सरकार द्वारा सम्बन्धित पद की सेवा नियमावली में विहित की गई है। परन्तु यह कि खिलाड़ियों हेतु आरक्षित पदों की संख्या, पदों के नाम, वेतन लेवल, भर्ती के न्यूनतम खेल मानक, न्यूनतम शैक्षिक अर्हता, खेल उपलब्धियों की अवधि और खेल विधाओं को भर्ती हेतु सम्बन्धित चयन निकाय/बोर्ड/आयोग द्वारा विज्ञापन से स्पष्ट रूप से उल्लिखित किया जायेगा :
परन्तु यह कि सम्बन्धित चयन निकाय सरकार के पूर्व अनुमोदन से चयन प्रक्रिया से
सम्बन्धित कोई अन्य सन्नियम विहित कर सकता है।
नियुक्ति और सेवा शर्तेंं 8-(1) सम्बन्धित चयन निकाय/बोर्ड/आयोग की संस्तुति के क्रम में अभ्यर्थियों की चिकित्सीय परीक्षण तथा पुलिस सत्यापन रिपोर्ट के पश्चात् नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
(2) नियुक्ति तथा सेवा की शर्तें वहीं होगी जैसा कि प्रश्नगत पद की सम्बन्धित
सेवानियमावली में विहित हो।
पक्ष का समर्थन
9- पद या सेवा के सम्बन्ध में लागू नियमों के अधीन अपेक्षित सिफारिशों के भिन्न सिफारिशों पर, चाहे लिखित हो या मौखिक, विचार नहीं किया जायेगा। किसी अभ्यर्थी की ओर से अपनी अभ्यर्थिता के लिए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन प्राप्त करने का कोई प्रयास उसे नियुक्ति के लिए अनर्ह कर देगा। 4 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 7 जनवरी, 2022 अन्य विषयों का
10-ऐसे विषयों के सम्बन्ध में, जो विनिर्दिष्ट रूप से इस नियमावली या विशेष विनियमन
आदेशों के अन्तर्गत न आते हो, अधिष्ठान में नियुक्त व्यक्ति राज्य के कार्यकलापों के सम्बन्ध में सेवारत सरकारी सेवकों पर सामान्यतया लागू नियमों, विनियमों और आदेशों द्वारा नियंत्रित होंगे।
नियमों में शिथिलता 11-जहॉ राज्य सरकार का यह समाधान हो जाय कि ऐसा करना आवश्यक तथा समीचीन है वहॉ वह नियमावली में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी इस नियमावली के किसी उपबन्ध को समाप्त कर सकती है या उसमें शिथिलता प्रदान कर सकती है।
आज्ञा से, डा0 देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव।
------
IN pursuance of the provisions of clause (3) of Article 348 of the Constitution, the Governor is pleased to order the publication of the following English translation of notification no. 3/47/Personnel-2- 2022, dated January 7, 2022 :
No. 3/47/Personnel-2-2022
Dated Lucknow, January 7, 2022
IN exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution, the Governor is pleased to make the following rules with a view to ensuring recruitment of Outstanding Sportsperson on Group 'C' Posts in the services and posts of the Various Government Departments:
UTTAR PRADESH GOVERNMENT DEPARTMENTS (DIRECT RECRUITMENT OF OUTSTANDING SPORTSPERSON TO GROUP 'C' POSTS) RULES, 2022 Short title,
1. (1) These rules may be called Uttar Pradesh Government Departments commencement
(Direct Recruitment Of Outstanding Sportsperson To Group 'C' Posts) Rules, 2022.
and applicability
(2) They shall come into force at once and shall be applicable to the vacancies to be advertised after the notification of these Rules.
(3) The provisions of these rules shall not be applicable on the Recruitments made by Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board.
Definitions 2. In these rules, unless there is anything repugnant in the subject or context- (a) "appointing authority" means an appointing authority as defined in concern service rules of the posts or executive instructions for concern posts.
(b) "Constitution" means the Constitution of India;
(c) "Government" means the State Government of Uttar Pradesh;
(d) "Governor" means the Governor of Uttar Pradesh;
(e) "State" means the State of Uttar Pradesh.
उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 7 जनवरी, 2022 5Source of
3-(1) Two percent of the total number of vacancies shall be reserved to be
Recruitment filled by outstanding sportspersons by direct recruitment under Group 'C' Posts in
various Government Departments of State.
(2) The reservation shall be horizontal in nature.
(3) If the eligible candidates are not available in accordance with sub rule (1),
such unfilled vacancies will not be carried forward.
Educational 4- (1) It will be mandatory for the candidate to possess the prescribed
and Other
minimum educational qualification of the concerned post under the relevant service
Qualifications rules.
(2) If in addition to the minimum educational qualification prescribed for a
post, typing or any other technical qualification is prescribed and any sportsperson does
not possess the said qualification, he/she will be appointed with the condition that
he/she has to acquire the said qualification within the period of maximum five years
from the date of his initial appointment.
5-(1) Any sportsperson who has won a medal or participated in the following Qualifications international/national sports can apply for the Recruitment:-
for
Outstanding
sportspersons
for
Recruitment
| No. | Name of the game | No. | Name of the game |
| 1 | Archery | 20 | Body Building |
| 2 | Athletics | 21 | Water Sports |
| 3 | Cross country | 22 | Kho-kho |
| 4 | Badminton | 23 | Kabaddi |
| 5 | Volleyball | 24 | Shooting Sports |
| 6 | Basketball | 25 | Swimming |
| 7 | Power-lifting | 26 | Table Tennis |
| 8 | Boxing | 27 | Lawn Tennis |
| 9 | Cycling | 28 | Karate |
| 10 | Horse Riding | 29 | Yoga |
| 11 | Football | 30 | Wrestling |
| 12 | Handball | 31 | Taekwondo |
| 13 | Rifle Shooting | 32 | Weightlifting |
| 14 | Gymnastics | 33 | Golf |
| 15 | Judo | 34 | Sepak Takara |
| 16 | Hockey | 35 | Fencing |
| 17 | Wushu | 36 | Arm wrestling |
| 18 | Pencak Silt | 37 | Chess |
| 19 | Cricket |
Note:- The sports mentioned in the above list can considered for adding the sports recognized and affiliated from the State Government and Sports Departments from time to time.
6 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 7 जनवरी, 2022(2) Categorization of international/national sports championships:-
| Category-A | Olympic Games (Senior Category) |
| Para Olympic Games (Senior Category) | |
| World Cup (Junior/Senior Category) | |
| World Championship (Junior/Senior Category) | |
| Category-B | Asian Games (Senior Category) |
| Asian Para Games (Senior Category) | |
| Common Wealth Games (Senior Category) | |
| Common Wealth Championship (Senior Category) | |
| Asian Championship (Senior Category) | |
| Category-C | South Asian Games (Senior Category) |
| Youth Olympic Games | |
| Commonwealth Youth Games | |
| Category-D | Youth (Senior Category) in National Games |
| National Championship (Junior/Senior Category) | |
| Association of Indian Universities | |
| All India Inter Universities Tournament | |
| All India Inter Championship |
(3) Recruitment norms for outstanding sportspersons:-
Participated in Category-A or achieved any medal in Category-B or at least 2nd position in Category-C OR First position in Category- D (Team/Individual). In addition to the above, a sportspersons participating in International One Day /Test match in cricket will also be eligible to apply for recruitment. Similarly, a player having a Grand Master's title in Chess will also be eligible to apply for the recruitment.
(4) Period of Sports Achievements- The Sports achievement must not prior to 05 financial years from the financial year in which vacancies are advertised i.e. if the vacancies are advertised in the financial year 2020-21, the sports achievement must not be prior than the financial year 2015-16.
Age Limit 6. The age limit for recruitment to each post will be same as prescribed by the State Government in the concerned service rule for the post.
Recruitment
7. The procedure of the recruitment shall be the same as prescribed by the Process
State Government in the service rules for the post concerned. Provided that number of posts reserved for the sportsperson, name of the posts, pay level, minimum sports standards for recruitment, minimum educational qualification, period of sports achievements and sports discipline will be clearly mentioned in advertisement by the respective selection body/ board/commission for recruitment :
Provided that the respective selecting body can prescribe any other norms regarding selection process with prior approval of the Government.
Appointment
8-(1) In the order to recommendation of the concerned selection and Service body/board/ commission, after the medical examination and police verification report Conditions
of the selected candidates the appointment letter shall be issued by the appointing authority.
उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 7 जनवरी, 2022 7(2) The conditions of appointment and service conditions will be same as
prescribed in the concerned service rules of the post in question.
Canvassing of 9. Recommendations, whether written or oral, other than those required
the Party
under the rules in force in relation to the post or service, shall not be considered. Any
attempt on the part of a candidate to obtain support, directly or indirectly, for his
candidature will disqualify him for appointment.
Regulation of 10. In respect of matters not specifically covered by these rules or special
other Matters orders, persons appointed to the Establishment shall be governed by the rules,
regulations and orders generally applicable to Government servants serving in
connection with the affairs of the State.
Relaxation of 11. Where the State Government is satisfied that it is necessary or expedient
rules
to do so, it may notwithstanding contained in the rules, by order dispense with or
relax any of the provisions of these rules.
By order,
DR. DEVESH CHATURVEDI,
Apar Mukhya Sachiv.
पी0एस0यू0पी-ए0पी0 628 राजपत्र-2022-(1547)-599 प्रतियां (क०/टी0//आ०)।
पी0एस0यू0पी-ए0पी0 5 सा० कार्मिक-2022-(1548)-200-प्रतियां ( क०/टी0//आ०)।