Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

Reserved / allotted the post of chairman in Municipal Council Siswa Bazar of district Maharajganj.

Published 11 February 2022

Department
Urban Development Department
Type
Extraordinary
Notification no.
199/नौ-1-2022-01परि0-21
Subdepartment
Anubhag-1
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2022-02-11.c_202302111130351186
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-संख्या-30(क) रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस॰एस॰पी॰/एल॰-

डब्लू०/एन॰पी॰-91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

—

(परिनियत आदेश)

नगर विकास अनुभाग-1

संख्या 199/नौ-1–2022-01परि0-21

लखनऊ, 11 फरवरी, 2022

------

अधिसूचना

चूँकि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 2 सन्‌ 1916) की धारा 9 क की उपधारा (5) और उत्तर प्रदेश नगरपालिका (स्थानों और पदों का आरक्षण एवं आवंटन) नियमावली, 1994 (यथासंशोधित) के अधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए संलग्न अनुसूची के अनुरूप जनपद महराजगंज की नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में अध्यक्ष पद को आरक्षित/आवंटित करने के संबंध में आपत्तियाँ और सुझाव आमंत्रित करने की दृष्टि से सरकारी अधिसूचना संख्या 164/नौ-1-2022-01परि0-21, दिनांक 2 फरवरी, 2022 जारी करके गजट में प्रकाशित की गयी थी;

और, चूँकि, उक्त अधिसूचना के अनुसरण में प्राप्त आपत्तियों और सुझावों का निस्तारण शासनादेश संख्या 197/9-1-2022-01परि0-21, दिनांक 11 फरवरी, 2022 द्वारा कर दिया गया है;

अतएव, अब, उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 2 सन्‌ 1916) की धारा 9 क की उपधारा (5) और उत्तर प्रदेश नगरपालिका (स्थानों और पदों का आरक्षण एवं आवंटन) नियमावली, 1994 (यथासंशोधित) के अधीन शक्तियाें का प्रयोग करते हुए संलग्न अनुसूची के अनुरूप जनपद महराजगंज की नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में अध्यक्ष पद के स्थान को आरक्षित/आवंटित किया जाता है। 616 RPH -22- yathasansodhit (folder Nagar Vikas-1) -Data 4e 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 11 फरवरी, 2022 अनुसूची
क्रमांक जनपद का नाम नगर निकाय का नाम आरक्षण का वर्ग
1 2 3 4
1 जनपद महराजगंज नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार अन्य पिछड़ा वर्ग

आज्ञा से, डॉ0 रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव।पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 616 राजपत्र-2022-(1507)-59920=619 प्रतियाँ (क0/टी0/ऑफसेट)। 616 RPH -22- yathasansodhit (folder Nagar Vikas-1) -Data 4e

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 11 February 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2022-02-11.c_202302111130351186/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2022-02-11.c_202302111130351186.