क्रम-सं0-52
रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0डब्लू/एन0पी0-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
लखनऊ, शनिवार, दिनांक 26 मार्च, 2022 05 चैत्र, शक संवत्, 1944
विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश (संसदीय अनुभाग) --------- संख्या : 157/वि0स0/संसदीय/32(सं)/2022 लखनऊ, दिनांक 26 मार्च, 2022 -------- अधिसूचना ------ विविध
उत्तर प्रदेश राज्य विधान मण्डल (सदस्यों की उपलब्धियाें और पेंशन) अधिनियम, 1980 की धारा-2 (ज) के अन्तर्गत सर्वसाधारण की सूचनार्थ यह अधिसूचित किया जाता है कि श्री अखिलेश यादव, सदस्य, विधान सभा एवं नेता समाजवादी पार्टी विधान मण्डल दल को दिनांक 26 मार्च, 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता विरोधी दल के रूप में अभिज्ञात किया गया है।
आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव।