Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

Revised Notification

Published 07 May 2022

Department
Urban Development Department
Type
Extraordinary
Notification no.
776/9-1-2022-263परि0-17
Subdepartment
Anubhag-1
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2022-05-07.c_202207291423580467
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-सं०-85 (क-1) रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०-

डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

—

(परिनियत आदेश)

नगर विकास अनुभाग-1 ———— संख्या 776/9-1–2022-263परि0-17 लखनऊ, 7 मई, 2022 ————

अधिसूचना

उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 2 सन्‌ 1916) की धारा 11 ख के अधीन शक्ति का प्रयोग करके शासन की अधिसूचना संख्या 2281/9-1-2017-263परि0-2017, दिनांक 5 मई, 2017 द्वारा नगर पालिका परिषद बॉगरमऊ, जनपद उन्नाव को 25 वार्डों में विभाजित करते हुए, वार्डों का निर्धारण/परिसीमन किया गया है। उक्त अधिसूचना के वार्ड संख्या 9 के रूप में ''भंगियाना'' वार्ड परिसीमन निम्नानुसार किया गया हैः-

वार्ड सं0 वार्ड का नाम वार्ड का विस्तार
9 भंगियाना उत्तर में चौधरी शान्ती मोहन सिंह की गद्‌दी से राम किशन के मकान तक डामर रोड के मध्य तक का दक्षिणी भाग। पूरब में चौधरी शान्ती मोहन सिंह की गद्‌दी से श्याम गुप्ता के मकान तक रोड के मध्य तक का पश्चिमी भाग। दक्षिण में श्याम गुप्ता के मकान से राम केशन के मकान तक रोड के मध्य तक का उत्तरी भाग। पश्चिम में राम केशन के मकान से राम किशन के मकान तक रोड के मध्य तक का पूर्वी भाग।
74 RPH - 2022 (Nagar Vikas folder-2021) _ data-8 D 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 7 मई, 2022 2-उक्त अधिसूचना के क्रमांक 9 में वार्ड का नाम ''भंगियाना'' अंकित किया गया है, जो असंसदीय शब्द/विशेष जाति सूचक शब्द है। अतः उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 (उत्तर प्रदेश अधिनियम

संख्या 2 सन्‌ 1916) की धारा 11 ख के अधीन शक्ति का प्रयोग करके शासन की अधिसूचना संख्या 2281/9-1- 2017-263परि0-2017, दिनांक 5 मई, 2017 के वार्ड संख्या 9 को इस सीमा तक एतद्‌द्वारा संशोधित किया जाता हैः-

वार्ड सं0 वार्ड का नाम वार्ड का विस्तार
9 सिद्धार्थनगर उत्तर में चौधरी शान्ती मोहन सिंह की गद्‌दी से राम किशन के मकान तक डामर रोड के मध्य तक का दक्षिणी भाग। पूरब में चौधरी शान्ती मोहन सिंह की गद्‌दी से श्याम गुप्ता के मकान तक रोड के मध्य तक का पश्चिमी भाग। दक्षिण में श्याम गुप्ता के मकान से राम केशन के मकान तक रोड के मध्य तक का उत्तरी भाग। पश्चिम में राम केशन के मकान से राम किशन के मकान तक रोड के मध्य तक का पूर्वी भाग।

अधिसूचना दिनांक 5 मई, 2017 के शेष अन्य उपबन्ध यथावत्‌ रहेंगे।

आज्ञा से,

अमृत अभिजात,

प्रमुख सचिव।पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 74 राजपत्र-2022-(162)-59925=624 प्रतियां (क0/टी0/ऑफसेट)। 74 RPH - 2020-Nagar Vikas folder _ data-8 D

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 07 May 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2022-05-07.c_202207291423580467/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2022-05-07.c_202207291423580467.