क्रम-सं0-96
रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0डब्लू/एन0पी0-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
लखनऊ, मंगलवार, दिनांक 24 मई, 2022 03 ज्येष्ठ, शक संवत् 1944
विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश (पटल कार्यालय) --------- संख्या : 163/वि0स0/पटल/41(प)/2020 लखनऊ, दिनांक 24 मई, 2022 ------- अधिसूचना ------ प्रकीर्ण
चूंकि, इस सचिवालय की अधिसूचना संख्या-131/वि0स0/पटल/41(प)/2020, दिनांक 17 मई, 2022 द्वारा वर्ष 2022-2023 हेतु कार्य-मंत्रणा समिति का गठन किया गया था तथा श्री मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य सचेतक, सदस्य, विधान सभा (रायबरेली) को भी विशेष आमंत्रिती के रूप में नामित किया गया है,
अतः सर्वसाधारण की सूचनार्थ एतद्द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि उपरिसन्दर्भित समिति में उपर्युक्त नाम-निर्दिष्ट सदस्य, शेष कालावधि के लिए समिति के सदस्य नाम-निर्दिष्ट समझे गये हैं।
आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव।