क्रम-सं0-96 (ग-1)
रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0डब्लू/एन0पी0-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
लखनऊ, शनिवार, दिनांक 28 मई, 2022 07 ज्येष्ठ, शक संवत् 1944
विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश समिति (वित्त) अनुभाग-1 --------- संख्या : 28/01/(लो0ले0स0)/2022 लखनऊ, दिनांक 28 मई, 2022 ------- अधिसूचना ------ प्रकीर्ण
उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 1958 के नियम-199 के उपबन्धों के अन्तर्गत भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक से प्राप्त वित्त लेखे खण्ड-1 व खण्ड-2, वर्ष (2020-2021), उत्तर प्रदेश सरकार एवं विनियोग लेखे वर्ष (2020-2021), उत्तर प्रदेश सरकार, जिन्हें दिनांक 28 मई, 2022 को विधान सभा एवं विधान परिषद् के पटल/मेज पर रखा गया, एतद्द्वारा प्रकाशित हुआ घोषित किये जाते हैं।
आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव।