क्रम-संख्या-98(ख)
रजिटे्रशन नम्बर-एस॰एस॰पी॰/एल॰
डब्लू॰/एन० पी॰ 91/2014–16लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
(परिनियत आदेश)
पत्र संख्या 800-04/बं0श्र0-(रा0मा0आ0)-22
कानपुर, 30 मई, 2022
अधिसूचना
अध्यक्ष साधारण खण्ड अधिनियम, 1897 (अधिनियम संख्या 10 सन् 1897) की धारा 21 के साथ पठित बन्धुआ श्रम प्रथा (उत्सादन) अधिनियम, 1976 (अधिनियम संख्या 19 सन् 1976) की धारा 13 के अधीन शक्ति का प्रयोग करके और इस निमित्त जारी की गयी अधिसूचना संख्या 1020-22/एस0आर0बी0एल0 सतर्कता समिति, दिनांक 30 मार्च, 2017 का अतिक्रमण करके राज्यपाल परगना गढ़मुक्तेश्वर, के लिये एक सतर्कता समिति का गठन करती हैं, जिसमें निम्नलिखित सदस्य होंगे, अर्थात् :- 1-उप जिलाधिकारी, गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ 2-श्री सुनील कुमार पुत्र श्री राम सिंह, नि0-नई मण्डी के सामने, एन0एच0-9 गढ़मुक्तेश्वर, जनपद-हापुड़। सदस्य 3-श्री चतरसेन पुत्र श्री किशन लाल, नि0-मण्डी चौक गढ़मुक्तेश्वर, जनपद-हापुड़ सदस्य 4-श्रीमती निर्मला निमेश पत्नी श्री कुंवर पाल निमेश, नि0-ग्राम-बक्सर, गढ़मुक्तेश्वर, जनपद-हापुड़ सदस्य 5-श्री राजेन्द्र शर्मा, पुत्र श्री मुरारी लाल शर्मा, नि0-ग्राम-पलवाड़ा, तह0-गढ़मुक्तेश्वर, जनपद-हापुड़ सदस्य 6-श्रीमती सुमन गौतम पत्नी श्री हरीदास गौतम, नि0-ग्राम-मानक चौक, हापुड़ सदस्य सदस्य 7-खण्ड विकास अधिकारी, गढ़मुक्तेश्वर सदस्य 8-खण्ड विकास अधिकारी, सिम्भावली सदस्य 9-सहायक विकास अधिकारी, (पंचायत) गढ़मुक्तेश्वर सदस्य 10-प्रबन्धक, जिला सहकारी बैंक, गढ़मुक्तेश्वर सदस्य 11-श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हापुड़।
आज्ञा से, डा0 राजशेखर, श्रम आयुक्त, उत्तर प्रदेश/पदेन सचिव। 532 R.P.H. data-4E