क्रम-संख्या-101
रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल० डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16
लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
—
(उार प्रदेश अधिनियम)
उत्तर प्रदेश शासन
-------
संख्या 299/79-वि-1-2022-1-क-5-2022
लखनऊ, 3 जून, 2022
------
अधिसूचना
''भारत का संविधान'' के अनुच्छेद 200 के अधीन श्री राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन), विधेयक, 2022 जिससे उच्च शिक्षा अनुभाग-1 प्रशासनिक रूप से सम्बन्धित है, पर दिनांक 3 जून, 2022 को अनुमति प्रदान की और वह उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 3 सन् 2022 के रूप में सर्वसाधारण की सूचनार्थ इस अधिसूचना द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2022 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 3 सन् 2022)
[जैसा उत्तर प्रदेश विधान मण्डल द्वारा पारित हुआ]
उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 का अग्रतर संशोधन करने
के लिए
अधिनियम
भारत गणराज्य के तिहत्तरवें वर्ष में निम्नलिखित अधिनियम बनाया
जाता है :-
स्ांक्षिप्त नाम 1-यह अधिनियम उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम,
2022 कहा जायेगा।2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 3 जून, 2022 उत्तर प्रदेश
2-उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 (जिसे आगे मूल अधिनियम कहा अधिनियम संख्या 12
गया है) की अनुसूची 2 में, क्रम संख्या 29 के पश्चात् उक्त अनुसूची के स्तम्भों को निम्नानुसार सन् 2019 की
संशोधित किया जायेगा और क्रम संख्या 29 के पश्चात् नव स्थापित विश्वविद्यालय के लिये अनुसूची 2 का
निम्नलिखित क्रम संख्यायें बढ़ा दी जायेंगी, अर्थात् :-
संशोधन
| क्र0 सं0 | विश्वविद्यालय का नाम | प्रायोजक निकाय का नाम |
| 30 | आई0आई0एल0एम0 विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश | राम —ष्ण एण्ड संस चैरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली |
कठिनाइयां दूर करने 3-(1) राज्य सरकार, आई0 आई0 एल0 एम0 विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश की शक्ति
की स्थापना के सम्बन्ध में किसी कठिनाई को दूर करने के प्रयोजनार्थ गजट में प्रकाशित आदेश द्वारा यह निदेश देती है कि मूल अधिनियम के उपबन्ध, ऐसी अवधि, जैसा कि आदेश में विनिर्दिष्ट किया जाय, के दौरान ऐसे अनुकूलनों के अध्यधीन उपान्तरण, परिवर्द्धन या लोप, जैसा कि वह आवश्यक या समीचीन समझे, के माध्यम से प्रभावी होंगे :
परन्तु यह कि इस अधिनियम के प्रारम्भ होने के दिनांक से दो वर्ष के पश्चात् ऐसा कोई आदेश नहीं किया जायेगा;
(2) उपधारा (1) के अधीन किया गया प्रत्येक आदेश, उसे किये जाने के पश्चात्, यथाशक्य शीघ्र राज्य विधान मण्डल के दोनों सदनों के समक्ष रखा जायेगा।
------
उद्देश्य और कारण
उत्तर प्रदेश राज्य में उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य में नये निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना करने तथा विद्यमान निजी विश्वविद्यालयों को निगमित करने एवं उनके —त्यों को विनियमित करने का उपबन्ध करने और उससे सम्बन्धित या आनुषंगिक मामलों की व्यवस्था करने हेतु उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 12 सन् 2019) अधिनियमित किया गया है।
ग्रेटर नोएडा में एक नये निजी विश्वविद्यालय अर्थात् आई0 आई0 एल0 एम0 विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश की स्थापना का उपबन्ध करने के उद्देश्य से पूर्वोक्त अधिनियम की अनुसूची-2 में संशोधन करने का विनिश्चय किया गया है।
तद्नुसार उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2022 पुरःस्थापित किया जाता है।
आज्ञा से, अतुल श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव। 3 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 3 जून, 2022
No. 299 (2)/LXXIX-V-1–2022-1(ka)-5-2022
Dated Lucknow, June 3, 2022
IN pursuance of the provisions of clause (3) of Article 348 of the Constitution of India, the Governor is pleased to order the publication of the following English translation of the Uttar Pradesh Niji Vishwavidyalay (Sanshodhan) Adhiniyam, 2022 (Uttar Pradesh Adhiniyam Sankhya 3 of 2022) as passed by the Uttar Pradesh Legislature and assented to by the Governor on June 3, 2022. The Uccha Shiksha Anubhag-1 is administratively concerned with the said Adhiniyam.
THE UTTAR PRADESH PRIVATE UNIVERSITIES (AMENDMENT)
ACT, 2022
(U.P. Act no. 3 of 2022)
[As passed by the Uttar Pradesh Legislature]
AN
ACT
further to amend the Uttar Pradesh Private Universities Act, 2019. IT IS HEREBY enacted in the Seventy third Year of the Republic of India as
follows:-
Short title
1. This Act may be called the Uttar Pradesh Private Universities (Amendment)
Act, 2022.
2. In Schedule 2 of the Uttar Pradesh Private Universities Act, 2019 (hereinafter referred to as the "principal Act") after serial no. 29, the Columns of the said Schedule shall be amended as below and after serial no. 29 for the newly established University the following serial numbers shall be inserted, namely :–
Amendment of Schedule 2 of U.P. Act no. 12 of 2019
| Sl. no. | Name of the University | Name of the Sponsoring Body |
| 30. | IILM University, Greater Noida, Uttar Pradesh | Ram Krishan and Sons Charitable Trust, New Delhi |
Power to remove difficulties 3. (1) The State Government may for the purposes of removing any difficulty in relation to the establishment of IILM University, Greater Noida, Uttar Pradesh, by order published in the Gazette, direct that the provisions of the principal Act shall during such period, as may be specified in the order, have effect subject to such adaptations, whether by way of modification, addition or omission, as it may deem necessary or expedient :
Provided that no such order shall be made after two years from the date of
commencement of this Act.
(2) Every order made under sub-section (1) shall be laid before both the Houses
of State Legislature as soon as may be after it is made.
–––––––
STATEMENT OF OBJECTS AND REASONS
The Uttar Pradesh Private Universities Act, 2019 (U. P. Act no. 12 of 2019) has been enacted to provide for the establishment of new Private Universities and incorporation of existing private universities in the State of Uttar Pradesh for imparting higher education in the State of Uttar Pradesh and to regulate their functions and for matters connected therewith or incidental thereto.
In order to provide for the establishment of a new private university at Greater Noida, namely IILM University, Greater Noida, Uttar Pradesh, it has been decided to amend Schedule-2 of the aforesaid Act.
The Uttar Pradesh Private Universities (Amendment) Bill, 2022 is introduced accordingly.
By order, ATUL SRIVASTAVA, Pramukh Sachiv.