क्रम-संख्या 124(क)
रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०-
डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16
लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
—
(सामान्य परिनियम नियम)
आबकारी अनुभाग-2 ———— संख्या 800/ई-2/तेरह-2022-19-2010 लखनऊ, 17 जून, 2022 ———— संशोधन/आदेश
ज्ञातव्य है कि आबकारी अनुभाग 2, उ0प्र0 शासन की विज्ञप्ति संख्या 09/2022/ 580ई-2/ तेरह-2022-19/2010, दिनांक 3 अप्रैल, 2022 द्वारा उत्तर प्रदेश शीरा परामर्श समिति का गठन किया गया है। सम्यक् विचारोपरान्त उक्त कार्यालय ज्ञाप/विज्ञप्ति में निम्नवत् संशोधन किये जाते हैः-
1- कार्यालय ज्ञाप दिनांक 3 अप्रैल, 2022 द्वारा गठित उक्त शीरा परामर्श समिति का कार्यकाल 19 जून, 2022 से प्रारम्भ हुआ माना जायेगा। 2- उक्त कार्यालय ज्ञाप दिनांक 3 अप्रैल, 2022 के बिन्दु सं0 8 में अंकित सदस्य एवं उसका पता ''डायरेक्टर, मेसर्स कपिला कृषि उद्योग लि0 पता-108/363, प्रथम तल, जी0टी0 रोड, रामकृष्ण नगर, कानपुर 208012'' के स्थान पर ''मैनेजिंग डायरेक्टर, कोठारी फरमेन्टशन एण्ड बायोकेम लि0 सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर'' पढ़ा व समझा जाय।
कार्यालय ज्ञाप/विज्ञप्ति संख्या 09/2022/580ई-2/तेरह-2022-19/2010, दिनांक 3 अप्रैल, 2022 उक्त सीमा तक संशोधित समझा जाय। शेष प्राविधान यथावत् रहेंगे।
आज्ञा से, संजय आर0 भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव।