क्रम-संख्या-137
रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0 डब्लू/एन0पी0-91/2014-19 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
सरकारी गजट, उत्तर प्रदेश mÙkj çns'kh; ljdkj }kjk çdkf'kr vlk/kkj.k
fo/kk;h ifjf'k"V
Hkkx&3] [k.M (d)
लखनऊ, गुरुवार, दिनांक 07 जुलाई, 2022 16 आषाढ़, शक सम्वत् 1944
विधान परिषद् सचिवालय उत्तर प्रदेश (संसदीय अनुभाग) --------- संख्या-534/वि0प0-23सं0/98 लखनऊ, दिनांक 07 जुलाई, 2022 ------- अधिसूचना ------- विविध
एतद्द्वारा सर्वसाधारण को यह अधिसूचित किया जाता है कि दिनांक 27 मई, 2022 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदन में समाजवादी पार्टी अपनी सदस्य संख्या-11 के साथ सबसे बड़ा विरोधी दल था और गणपूर्ति हेतु सक्षम था। जिसके अनुसार उस दल के सदस्य श्री लाल बिहारी यादव को नेता विरोधी दल की मान्यता प्रदान की गयी थी।
चूंकि, आज दिनांक 07 जुलाई, 2022 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदन में समाजवादी पार्टी की सदस्य संख्या-09 है, जो उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 1956 के नियम-234 के अनुसार गणपूर्ति की संख्या-10 से न्यून है,
इसलिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद् में मुख्य विरोधी दल समाजवादी पार्टी के श्री लाल बिहारी यादव, जो नेता विरोधी दल के पद पर आसीन हैं, को मा0 नेता विरोधी दल की दी गयी मान्यता को माननीय सभापति, विधान परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें सदन में समाजवादी पार्टी के दल के नेता बनाये रखा गया है।