क्रम-संख्या 151(ड) रजिस्टर्ड नं0 एल0 डब्ल्यू/एन0पी0 561 लाइसेन्स नं0 डब्ल्यू0 पी0-41
(लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेंट)
प्रयागराज, शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022 ई0 (आषाढ़ 24, 1944 शक संवत्)
संख्या 82/जि0नि0का0/पं0 एवं न0नि0/ह0/त्रि0पं0 रिक्त पद निर्वा0, 2022/सूचना दिनांक : 15 जुलाई, 2022 ई0
उत्तर प्रदेश शासन के पंचायतीराज विभाग की अधिसूचना संख्या 1243/33-3-2022-255/2002 टीसी, दिनांक 07 जुलाई, 2022 के क्रम में भारत के संविधान के अनुच्छेद-243ट सपठित उत्तर प्रदेश पंचात राज अधिनियम, 1947 की धारा 12-खख के अन्तर्गत प्राप्त शक्ति का प्रयोग करते हुये राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तर प्रदेश निर्गत अधिसूचना संख्या 413/रा0नि0आ0-3/पं0 उप निर्वा0/06/22/2022, दिनांक 14 जुलाई, 2022 में निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित करते हुये ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों, जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हों, पर उप निर्वाचन कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। अतः उक्त अधिसूचना के प्रस्तर-2 में दिये गये निर्देशों के क्रम में मैं, डॉ0 चन्द्र भूषण, जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0 एवं न0नि0) हमीरपुर एतद्द्वारा नीचे सारिणी में दिये गये कार्यक्रम के अनुसार निम्न ग्राम पंचायतों के सदस्यों के पद पर उप निर्वाचन कराये जाने के निर्देश देता हूं-
-
मतदान का दिनांक व समय
नाम निर्देशन-पत्रों को जमा करने का अन्तिम दिनांक व समय
नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा का दिनांक व समय
उम्मीदवारी
वापस लेने का
दिनांक व समय
प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय
मतगणना का दिनांक व समय 1 2 3 4 5 6
2 उार प्रदेश असाधारण गजट, 15 जुलाई, 2022 ई0ग्राम पंचायत का नाम रिक्त पद का विवरण वार्ड संख्या आरक्षण की श्रेणी क्रमांक विकास खण्ड
1 2 3 4 5 6 1 कुरारा पारा सदस्य ग्राम पंचायत 3 पि0जा0 2 सुमेरपुर भौंरा सदस्य ग्राम पंचायत 6 महिला 3 देवगांव सदस्य ग्राम पंचायत 14 महिला 4 भौदहा पारा सदस्य ग्राम पंचायत 6 महिला 5 पढ़ोरी सदस्य ग्राम पंचायत 3 पि0जा0 6 गोहाण्ड करगवां सदस्य ग्राम पंचायत 5 अनारक्षित 7 करही सदस्य ग्राम पंचायत 6 पि0जा0 8 चुरहा सदस्य ग्राम पंचायत 7 अनारक्षित 2-उक्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों के रिक्त स्थान/पद पर निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) का पूर्ण विवरण देते हुये निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा दिनांक 16 जुलाई, 2022 को सार्वजनिक सूचना निर्गत की जायेगी। इस निर्वाचन कार्यक्रम को प्रमुख स्थानीय समाचार-पत्रों में प्रकाशित कराते हुये व्यापक प्रचार कराया जायेगा और गांवों में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जायेगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। उक्त उप निर्वाचन उत्तर प्रदेश पंचायत राज (सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधानों का निर्वाचन), नियमावली, 1994 के अनुसार सम्पन्न होगा। निर्वाचन अधिकारी की सूचना निर्गत किये जाने के दिनांक अर्थात् दिनांक 16 जुलाई, 2022 से नामांकन-पत्रों का विक्रय किया जायेगा।
3-उपर्युक्त उप निर्वाचन में ग्राम पंचायत, सदस्यों के नामांकन-पत्र दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर किया जायेगा
4-उपर्युक्त समय-सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
5-संदर्भित निर्वाचन कोविड-19 व अन्य किसी महामारी के सम्बन्ध में राज्य आपदा प्रबन्ध, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्ध, राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन कराते हुये सम्पन्न कराये जायेंगे।
डॉ0 चन्द्र भूषण, जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी, (पंचायत एवं नगरीय निकाय), हमीरपुर