Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

EMPLOYEE OF ENTERTAINMENT TAX DEPARTMENT (SERVICE CADRES OF OFFICERS, INSPECTORS AND OTHER EMPLOYEES) IN THE RELATED CADRES OF COMMERCIAL TAX DEPARTMENT, UTTAR PRADESH MERGER RULES, 2022

Published 21 July 2022

Department
State Tax Department
Type
Extraordinary
Notification no.
946/11-3-2022-103-2017 टी0सी0
Subdepartment
Anubhag-3
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2022-07-21.c_202210221233428357
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०- क्रम-संख्या-152 (ग-5)

डब्लू०/एन०पी०/91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

—

(सामान्य परिनियम नियम)

राज्य कर अनुभाग-3

————

संख्या 946/11-3-2022-103-2017 टी0सी0

लखनऊ, 21 जुलाई, 2022 ————

अधिसूचना

संवधिान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, एतद्‌द्वारा मनोरंजन कर विभाग के समस्त कार्यरत अधिकारियों, निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों का वाणिज्य कर विभाग के सम्बन्धित संवर्गों में निम्नानुसार संविलयनकरण नियमावली बनाती हैं।

मनोरंजन कर विभाग के कर्मचारियों (अधिकारियों, निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों ) के सेवा संवर्गों का वाणिज्य कर विभाग, उत्तर प्रदेश के सम्बन्धित संवर्गों में संविलयनकरण नियमावली, 2022

संक्षिप्त नाम और 1-(1) यह नियमावली मनोरंजन कर विभाग के कर्मचारियों (अधिकारियों, निरीक्षकों

प्रारम्भ

और अन्य कर्मचारियों ) के सेवा संवर्गों का वाणिज्य कर विभाग, उत्तर प्रदेश के सम्बन्धित

संवर्गों में संविलयनकरण नियमावली, 2022 कही जायेगी।

(2) यह तुरन्त प्रवृत्त होगी।

(3) यह नियमावली मनोरंजन कर विभाग के समस्त सेवा संवर्गों के संविलयन के

लिये लागू होगी।

अध्यारोही प्रभाव 2-इस नियमावली के उपबन्ध, इस क्रम में जारी किन्हीं अन्य नियमों या कार्यपालक

आदेशों में उनसे असंगत किसी बात के होते हुये भी प्रभावी होंगे।341 RPH (Manoranjan Kar Niyamavali-3) 2022 Data 4E 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 21 जुलाई, 2022 परिभाषाएँ 3-जब तक संदर्भ में अन्यथा अपेक्षित न हो, इस नियमावली मे,-

(1) ''नियुक्ति प्राधिकारी'' का तात्पर्य वाणिज्य कर विभाग के सम्बन्धित सेवा संवर्ग में समुचित नियुक्ति प्राधिकारी से है, किन्तु निरीक्षक के सम्बन्ध में नियुक्ति प्राधिकारी का तात्पर्य वाणिज्य कर आयुक्त से है।

(2) ''सेवा नियमावली'' का तात्पर्य वाणिज्य कर विभाग के सम्बन्धित सेवा संवर्गीय पदों का शासित करने वाली सेवा नियमावली से है, किन्तु निरीक्षक के सम्बन्ध में इसका तात्पर्य उत्तर प्रदेश आमोद एवं पणकर निरीक्षक सेवा नियमावली, 1982 से है।

(3) ''मौलिक नियुक्ति का दिनांक'' का तात्पर्य अधिसूचना दिनांक 24 अप्रैल,

2018 को धारत पद पर नियुक्ति के दिनांक से है।

(4) ''संवर्ग'' का तात्पर्य इस नियमावली के प्रारम्भ होने के समय वाणिज्य

कर विभाग और मनोरंजन कर विभाग के सम्बन्धित सेवा संवर्ग में उपलब्ध पदों के समूह से है, किन्तु निरीक्षक संवर्ग का तात्पर्य अधिसूचना दिनांक 9 मार्च, 2019 द्वारा मृत संवर्ग के रूप में वाणिज्य कर विभाग में संविलयन —त पदों के समूह से है।

(5) ''सरकार'' का तात्पर्य उत्तर प्रदेश सरकार से है।

संविलयन हेतु

4-(1) मनोरंजन कर विभाग के मौलिक रूप से नियुक्त अधिकारियों और ज्येष्ठता/सेवा

कर्मचारियों का संविलयन, सरकार द्वारा अधिसूचना संख्या 624/11-3-2018-103-2017, दिनांक 24 अप्रैल, 2018 के माध्यम से वाणिज्य कर विभाग के उसी सेवा संवर्ग में किया की पात्रता का अवधारण

गया था और मौलिक रूप से नियुक्त मनोरंजन तथा पणकर निरीक्षकों का संविलयन सरकार द्वारा अधिसूचना संख्या 452/11-3-2019-103-2017, दिनांक 9 मार्च, 2019 के माध्यम से किया गया था।

(2) मनोरंजन कर विभाग के सम्बन्धित सेवा संवर्ग के कर्मचारी, जो मौलिक रूप से नियुक्त हों, वाणिज्य कर विभाग के सम्बन्धित सेवा संवर्ग में नियमानुसार संविलयन हेतु पात्र हैं।

(3) (1) मनोरंजन कर विभाग के सेवा संवर्गों के कर्मचारी संविलयन के दिनांक को धारित संवर्ग (सीधी भर्ती/पदोन्नति द्वारा) में मौलिक नियुक्ति के आधार पर वाणिज्य कर विभाग के सम्बन्धित सेवा संवर्ग की ज्येष्ठता सूची में इस शर्त के साथ सम्मिलित किये जायेंगे कि मूल संवर्ग की पारस्परिक जयेष्ठता अपरिवर्तित रहे।

(2) प्रत्येक वर्ष की प्रथम जुलाई से अगले वर्ष के 30 जून के मध्य मौलिक रूप से नियुक्त वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी को ज्येष्ठ मानते हुये उसी अवधि के मध्य मौलिक रूप से नियुक्त मनोरंजन कर विभाग के कर्मचारी की ज्येष्ठता विनिश्चित की जायेगी।

(4) इस नियमावली के अधीन मनोरंजन कर विभाग के समस्त सेवा संवर्ग में संविलयन—त कर्मचारियों का पदनाम, संविलयन होने की अधिसूचना दिनांक 24 अप्रैल, 2018 को वाणिज्य कर विभाग के सेवा संवर्ग के अनुसार होगा। मनोरंजन एवं पणकर निरीक्षक का पदनाम अधिसूचना संख्या 452/11-3-2019-103-2017, दिनांक 9 मार्च, 2019 के अनुसार होगा। इस नियमावली के प्रारम्भ होने के पश्चात्‌ सम्बन्धित पद पर उसकी ज्येष्ठता, पदोन्नति और अन्य सेवा सम्बन्धी मामले वाणिज्य कर विभाग के सेवा संवर्ग की सम्बन्धित नियमावली के अधीन विनिश्चित किये जायेंगे :

किन्तु निरीक्षकों की सेवा नियमावली उत्तर प्रदेश आमोद एवं पणकर निरीक्षक सेवा नियमावली, 1982 के अधीन विनिश्चित की जायेगी।341 RPH (Manoranjan Kar Niyamavali-3) 2022 Data 4E उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 21 जुलाई, 2022 3 (5) संविलयन के पश्चात्‌ संविलयन—त कर्मचारी, वाणिज्य कर विभाग के सम्बन्धित

संवर्ग की सेवा नियमावली के अधीन नियुक्त कर्मचारी माने जायेंगे और भविष्य में उनकी

सेवायें, वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों की सम्बन्धित सेवा नियमावली द्वारा शासित की

जायेगी :

किन्तु, निरीक्षकों की सेवा सम्बन्धी मामलों में वे उत्तर प्रदेश आमोद एवं पणकर

निरीक्षक सेवा नियमावली, 1982 के सम्बन्धित उपबन्धों के अधीन नियुक्त कर्मचारी के रूप में

समझे जायेंगे।

(6) संविलयन —त कर्मचारियों के पूर्ववर्ती उपार्जित अवकाश तथा चिकित्सा अवकाश

की गणना, वाणिज्य कर विभाग में निर्धारित उपार्जित अवकाश के साथ की जायेगी।

(7) मनोरंजन कर विभाग के समस्त सेवा संवर्गों के सम्बन्धित पदों पर किया गया

संविलयन, वाणिज्य कर विभाग के सम्बन्धित सेवा संवर्ग में की गयी नियुक्ति समझी जायेगी।

आज्ञा से,

नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव।

------

IN pursuance of the provisions of clause (3) of Article 348 of the Constitution, the Governor is pleased to order the publication of the following English translation of Government Notification no. 946/XI-3-2022-103-2017 T.C., dated July 21, 2022 :

No. 946/XI-3-2022-103-2017 T.C.

Dated Lucknow, July 21, 2022

The Governor of Uttar Pradesh hereby pleased to make the following merger Rules of all working officers, inspectors and other employees of Entertainment Tax Department in the related cadres of Commercial Tax Department by using the power conferred in proviso of Article 309 of the Constitution.

EMPLOYEE OF ENTERTAINMENT TAX DEPARTMENT (SERVICE CADRES

OF OFFICERS, INSPECTORS AND OTHER EMPLOYEES) IN THE RELATED

CADRES OF COMMERCIAL TAX DEPARTMENT, UTTAR PRADESH

MERGER RULES, 2022

Short title and commencement 1. (1) These rules may be called, the Employee of Entertainment Tax Department (service cadres of officers, inspectors and other employees) in the related cadres of Commercial Tax Department, Uttar Pradesh Merger Rules, 2022.

(2) They shall come into force at once.

(3) These rules shall applicable for merger of all service cadre of

Entertainment Tax Department.

Overriding Effect 2. Provision of these rules shall have effect notwithstanding anything

inconsistent there with in any other rules or executive order issued in this course.

3. In these rules, unless the context otherwise requires,– Definition

(1) "Appointing Authority" means appropriate authority of appointment in related service cadre in Commercial Tax Department, but in relation to the Inspector appointing authority means Commercial Tax Commissioner.

(2) "Service Rules" means service rules governing the post of related service cadre of Commercial Tax Department, but in relation to the Inspector it means Uttar Pradesh Entertainment and Betting Tax Inspectors Service Rules, 1982.

341 RPH (Manoranjan Kar Niyamavali-3) 2022 Data 4E 4 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 21 जुलाई, 2022

(3) "Substantive Appointment Date" means the date of appointment at the post held on notification dated April 24, 2018.

(4) "Cadre" means the group of posts available in the related service cadre of Commercial Tax Department and Entertainment Tax Department at the time of commencement of these rules, but for the inspector cadre means the group of posts merged in the commercial Tax Department as dead cadre by notification dated March 9, 2019.

(5) "Government" means the Uttar Pradesh Government.

Determination of eligibility of Seniority/Service for merger

4. (1) Substantively appointed those all officers and other employees of Entertainment Tax Department were merged in same service cadre of Commercial Tax Department by the notification no. 624/11-3–2018-103-2017, dated April 24, 2018 and substantively appointed those Entertainment and Betting Tax Inspectors have been merged by notification no. 452/11-3–2019-103-2017, dated March 9, 2019 by the Government.

(2) Those employees of related service cadre of Entertainment Tax Department, who are substantively appointed are eligible for merger in related service cadre of Commercial Tax Department as per rules.

(3) (1) The employee of service cadres of Entertainment Tax Department is incorporated in the seniority list of related service cadre of Commercial Tax Department on the basis of the substantive appointment on the cadre (Direct recruitment/by promotion) held on the date of merger, with a condition that inter seniority will unchanged of the substantive cadre.

(2) The employee of Commercial Tax Department substantively appointed between 1st July to 30th June of next year, of each year assume senior, seniority of substantively appointed employee of Entertainment Tax Department between the same period shall decided.

(4) Under these rules, the designation of all service cadre merged employees of Entertainment Tax Department had accordingly the service cadres of Commercial Tax Department on merger notification on dated April 24, 2018. Designation of Entertainment and Betting Tax Inspector shall have accordingly notification no. 452/11-3–2019-103-2017, dated March 9, 2019. After the commencement these rules the seniority, promotion and others service related matter on related post shall decided under the concerning rules of service cadre of Commercial Tax Department. But the service rules of inspectors shall be decided under the Uttar Pradesh Entertainment and Betting Tax Inspectors Service Rules, 1982.

(5) After the merger, the merged employees shall be assumed as the employee appointed under the service rules of related cadre of Commercial Tax Department and in future their services will be governed by the concerning service rules of Commercial Tax Department employees.

But, in the service related matter of inspectors, they will be assumed as a employee appointed under the concerning provision of Uttar Pradesh Entertainment and Betting Tax Inspectors Service Rules, 1982.

(6) Previously earn, leave, medical leave of merged employee shall be calculated with the earn, leaves assessed in the Commercial Tax Department.

(7) The merger on the related posts of all service cadres of Entertainment Tax Department shall be treated appointment in the related service cadre of Commercial Tax Department.

By order,

NITIN RAMESH GOKARN,

Pramukh Sachiv.

पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 341 राजपत्र-2022-(557)-599 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)।

पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 20 सा0 राज्य कर-2022-(558)-1000 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)।341 RPH (Manoranjan Kar Niyamavali-3) 2022 Data 4E

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 21 July 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2022-07-21.c_202210221233428357/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2022-07-21.c_202210221233428357.