िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 4444 चैऽचैऽचैऽचैऽ 1931193119311931 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 80808080)))) पपपपटनाटनाटनाटना, , , , बुधबुधबुधबुधवारवारवारवार,,,, 22225555 माच-माच-माच-माच- 2002002002009999 (सं॰ 3/एम.-68/2007का॰-1461)
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग
————
संकल्प
20 मार्च 2009
विषय :- सचिवालय एवं संलग्न कार्यालयों में टंकण अधीक्षकों एवं प्रधान टंककों की स्थिति के संबंध में।
बिहार सचिवालय लिपिकीय सेवा के गठन और उसमें टंककों को शामिल किये जाने के उपरान्त टंकण अधीक्षकों तथा प्रधान टंककों की स्थिति की संबंध में निर्णय नहीं हो सका था। चूँकि उक्त सेवा में प्रधान टंकक/टंकण अधीक्षक शामिल नहीं किए गए हैं अतः यह प्रश्न विचारणीय था कि वे किस सेवा या सम्वर्ग में समझे जायेंगे।
2. इस संबंध में प्रधान सचिव, वित्त विभाग की अध्यक्षता में दिनांक 18.07.08 एवं पुनः दिनांक 11.11.08 को उनके कार्यालय कक्ष में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में फिटमेंट कमिटी की अनुशंसाओं के प्रासंगिक अंशों तथा फिटमेंट अपीलीय कमिटी के प्रतिवेदन के प्रासंगिक अंशों का अध्ययन किया गया।
3. उच्च स्तरीय बैठक में लिये गये निर्णयों के आलोक में सम्यक् विचारोपरांत निम्नांकित निर्णय लिये जाते हैं :-
(क) जहाँ-जहाँ टंकण अधीक्षक हैं वहाँ-वहाँ, जैसे-जैसे टंकण अधीक्षक के पदधारक सेवानिवृत्त होते जायेंगे वैसे-वैसे टंकण अधीक्षक का पद स्वतः समाप्त समझा जायेगा। 2 (cid:18)बहार गजट, (असाधारण)] 25 माच- 2009 (घ) टंककों के उच्च वर्गीय लिपिक हो जाने के कारण कालक्रम में उनकी सहायक के पद पर प्रोन्नति हो जाने पर वेतन निर्धारण के फलस्वरूप तत्समय सेवारत प्रधान टंककों को भी वेतन संरक्षण के लाभ पर विचार किया जा सकेगा।
आदेश - आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित की जाय और इसकी प्रति सभी विभाग/विभागाध्यक्ष को भेजी जाय।
आमिर सुबहानी, सरकार के सचिव।