Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 10 June 2009

Published 10 June 2009

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2009-06-10.257
Languages
English, Hindi

िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 20202020 (cid:31)ये (cid:31)ये (cid:31)ये (cid:31)येंठंठंठंठ 1931 1931 1931 1931 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0 0 0 0 पटना पटना पटना पटना 222255557777)))) पटनापटनापटनापटना, , , , बुधवारबुधवारबुधवारबुधवार, , , , 10101010 जून जून जून जून 2009 2009 2009 2009 सहकारिता विभाग ——— अधिसूचनाएं 26 ebZ 2009

सं॰ 2/नि॰/स्था॰सां॰सहा॰ (01) 07/07-2125—भारत के संविधान के अनुच्छेद-309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार राज्यपाल, सहकारिता विभाग के क्षेत्रीय स्थापना के सांख्यिकी सहायकों की भर्त्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त्तों को विनियमित करने के लिए निम्नलिखित नियमावली बनाते हैं :-

1॰ संक्षिप्त नाम, विस्तार एवं प्रारम्भ। -

(1) यह नियमावली ''सहकारिता विभाग सांख्यिकी सहायक सम्वर्ग नियमावली-2009'' कही जा सकेगी।

(2) इसका विस्तार सम्पूर्ण बिहार राज्य में होगा। (3) यह तुरन्त प्रवृत्त होगी।

2॰ परिभाषाएँ। - इस नियमावली में, जब तक सन्दर्भ में अन्यथा अपेक्षित न हो -

(1) 'आयोग' से अभिप्रेत है बिहार कर्मचारी चयन आयोग; (2) 'नियुक्ति पदाधिकारी' से अभिप्रेत है निबंधक, सहयोग समितियाँ, बिहार; (3) 'विभाग' से अभिप्रेत है सहकारिता विभाग तथा (4) 'सम्वर्ग' से अभिप्रेत है सहकारिता विभाग के विभिन्न कार्यालयों के लिए धारा 3(3) में चिह्नित कोटि के पदों पर कार्यरत्‌ व्यक्ति-समूह।

3॰ सम्वर्ग की रचना। -

(1) इस नियमावली के प्रवृत्त होने के पूर्व से सहकारिता विभाग के अधीन नियुक्त तथा वरीय सांख्यिकी सहायक के पदों पर कार्यरत व्यक्ति इस नियमावली के अधीन वरीय सांख्यिकी सहायक माने जायेंगे तथा नियमावली के प्रवृत्त होने की तिथि से वरीय सांंख्यिकी सहायक की कोटि में कार्यरत्‌ माने जायेंगे एवं इनकी आपसी वरीयता अप्रभावित रहेगी।

(2) यह सम्वर्ग राज्यस्तरीय होगा।2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण)] 10 जून 2009 (3) इस सम्वर्ग में निम्नलिखित कोटि के पद होंगे :-

क्र॰क्र॰क्र॰क्र॰ पदनाम कोटिकोटिकोटिकोटि वेतनमान
1 2 3 4
1 कनीय सांख्यिकी सहायक मूल कोटि (अराजपत्रित) 4000-6000
2 वरीय सांख्यिकी सहायक प्रोन्नति का प्रथम स्तर (अराजपत्रित) 5000-8000
3 सांख्यिकी पदाधिकारी प्रोन्नति का द्वितीय स्तर (राजपत्रित) 5500-9000
4 उप निदेषक (सांख्यिकी) प्रोन्नति का तृतीय स्तर (राजपत्रित) 8000-13500

जो व्यक्ति उपर्युक्त पदों पर, इस नियमावली के प्रवृत्त होने की तिथि के पूर्व से नियुक्त एवं कार्यरत हैं, वे इस सम्वर्ग में स्वतः शामिल समझे जायेंगे।

(4) उपधारा (3) के अधीन विभिन्न कोटि का स्वीकृत पदबल राज्य सरकार द्वारा, आवष्यकतानुसार पदों के सृजन तथा प्रत्यर्पण के साथ, पुनर्निर्धारित किया जा सकेगा :

परन्तु, इस नियमावली के आरम्भ की तिथि को यदि वरीय सांख्यिकी सहायकों का कार्यरत बल स्वीकृत पदबल से अधिक हो, तो ऐसे अतिरिक्त पद कार्यरत वरीय सांख्यिकी सहायकों की सेवानिवृत्ति या प्रोन्नति अथवा अन्य कारणों से रिक्त होने तक वरीय सांख्यिकी सहायक के समझे जायेंगे एवं ऐसे अतिरिक्त पदाें की संख्या के बराबर कनीय सांख्यिकी सहायक के पद उपर्युक्त रिक्ति होने तक कटौती किये गए समझे जायेंगे। वरीय सांख्यिकी सहायकों का कार्यरत बल जब तक स्वीकृत बल से कम नहीं हो जाता है, तब तक वरीय सांख्यिकी सहायक के पद पर प्रोन्नति नहीं दी जाएगी।

4॰ भर्त्ती की प्रक्रिया। -

(1) इस सम्वर्ग में केवल कनीय सांख्यिकी सहायक के पद पर सीधी भर्त्ती की जाएगी। (2) कनीय सांख्यिकी सहायक के पद पर भर्त्ती हेतु न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता सांख्यिकी, वाणिज्य, गणित एवं अर्थषास्त्र में से किसी एक विषय के साथ स्नातक परीक्षा में उत्तीर्णता होगी। (3) भर्त्ती हेतु न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा वही होगी जो राज्य सरकार (कार्मिक एवं प्रषासनिक सुधार विभाग) द्वारा समय-समय पर निर्धारित की जाए। (4) नियुक्ति पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक वर्ष की 1 अप्रील के विनिष्चित रिक्ति के आधार पर गणना कर 30 अप्रील तक अधियाचना आयोग को भेजी जाएगी।

(5) आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर अनुषंसित उम्मीदवारों की सीधी भर्त्ती की जा सकेगी। आयोग की अनुषंसा इसकी प्राप्ति की तिथि से एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी। (6) परीक्षा हेतु पाठ्‌यक्रम एवं प्राप्तांकों का निर्धारण आयोग के परामर्ष से किया जाएगा।

5॰ परिवीक्षा अवधि। - नियुक्ति के पश्चात्‌ परिवीक्षा अवधि दो वर्षों के लिए होगी। उक्त अवधि में सेवा एवं आचार सन्तोषप्रद नहीं पाए जानेे पर परिवीक्षा अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ायी जा सकेगी। विस्तारित परिवीक्षा अवधि में भी सेवा एवं आचार सन्तोषप्रद नहीं रहने पर वैसे कर्मी को सेवामुक्त किया जा सकेगा।

6॰ प्रषिक्षण। - सम्वर्ग के सदस्यों को परिवीक्षा अवधि में निबंधक, सहयोग समितियाँ, बिहार द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रषिक्षण पूरा करना होगा।

7॰ सम्पुष्टि। - नियुक्त सदस्य को सन्तोषप्रद रूप से परिवीक्षा अवधि एवं प्रषिक्षण पूरा करने पर सम्वर्ग में सम्पुष्ट किया जाएगा।

8॰ प्रोन्नति। - - - - (1) सम्वर्ग में सम्पुष्ट कनीय सांख्यिकी सहायकों को, कनीय सांख्यिकी सहायक से वरीय सांख्यिकी सहायक; वरीय सांख्यिकी सहायक से सांख्यिकी पदाधिकारी; साख्यिकी पदाधिकारी से उप निदेषक (सांख्यिकी) के पदों पर प्रोन्नति, वरीयता-सह-योग्यता के आधार पर, विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुषंसा पर दी जा सकेगी।

(2) सम्वर्ग के उच्चतम वेतनमान के पद (राजपत्रित) पर प्रोन्नति के लिए विचारार्थ बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष/सदस्य की अध्यक्षता में गठित विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुषंसा आवष्यक होगी।3 (cid:18)बहार गजट (असाधारण)] 10 जून 2009 (3) एक कोटि से दूसरी कोटि में प्रोन्नति के लिए राज्य सरकार (कार्मिक एवं प्रषासनिक सुधार

विभाग) द्वारा समय-समय पर निर्धारित कालावधि पूरा करना आवष्यक होगा।

9॰ कठिनाई का निराकरण। - इस नियमावली के किसी प्रावधान को लागू करने में कठिनाई होने की दषा में राज्य सरकार ऐसी कठिनाई का निराकरण आवष्यक आदेष द्वारा करेगी।

10॰ इस नियमावली के प्रावधानों को स्पष्ट करने के लिए विभाग सक्षम होगा और अपेक्षानुसार वित्त/कार्मिक एवं प्रषासनिक सुधार विभाग का परामर्ष प्राप्त किया जा सकेगा।

11॰ जिन विषयों या बिन्दुओं का प्रावधान इस नियमावली में नहीं किया गया हो, उसके सम्बन्ध में राज्य सरकार के कर्मियों के लिए सुसंगत नियमों/परिपत्रों के प्रावधान लागू होंगे।

बिहार-राज्यपाल के आदेष से, जय नारायण सिंह, सरकार के संयुक्त सचिव।

———

5 twu 2009

सं॰ 2/नि॰/स्था॰सां॰सहा॰(01) 07/07-2388—अधिसूचना संख्या 2125, दिनांक 26 मई 2009 के तहत्‌ निर्गत सहकारिता विभाग सांख्यिकी सहायक संवर्ग नियमावली, 2009 का संलग्न अंग्रेजी पाठ बिहार-राज्यपाल के प्राधिकार से इसके द्वारा प्रकाषित किया जाता है, जिसे भारत-संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अधीन उक्त नियमावली का अंग्रेजी भाषा में प्राधिकृत पाठ समझा जाएगा।

बिहार-राज्यपाल के आदेष से, जय नारायण सिंह, सरकार के संयुक्त सचिव।

———

The 26th May 2009

No. 2/नि॰/स्था॰सां॰सहा॰ (01)-07/07-2125—In exercise of the powers conferred by proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Bihar is pleased to make the following rules for recruitment, promotion and regulation of other service conditions for the Statistical Assistants of the Cooperative Department field establishments.

1. Short title, extent and commencement.— (1) These rules may be called "Cooperative Department Statistical Assistant Cadre Rules, 2009."

(2) It shall extend to the whole State of Bihar. (3) It shall come into force at once. 2. Definition.— In these rules, unless otherwise provided in the context: – (1) 'Commission' means the Bihar Staff Selection Commission; (2) 'Appointing Officer' means the Registrar, Cooperative Societies, Bihar; (3) 'Department' means the Cooperative Department; (4) 'Cadre' means group of persons working on identified grades of posts under Section 3(3) for different offices of the Cooperative Department.

3. The Cadre Constitution. —

(1) The persons appointed and working on the posts of Senior Statistical Assistant under the Cooperative Department prior to the commencement of these rules shall be deemed Senior Statistical Assistants under these rules and shall be deemed working in the grade of Senior Statistical Assistant from the date of commencement of these rules and their inter se seniority shall remain unaffected.

(2) This Cadre shall be of State-level. (3) This Cadre shall include the following grades of posts: -

Sl. No. Name of the post Grade Pay Scale
1 Junior Statistical Assistant Basic Grade (Non-gazetted) 4000-6000
2 Senior Statistical Assistant First level of promotion (Non-gazetted) 5000-8000
3 Statistical Officer Second level of promotion (Gazetted) 5500-9000
4 Deputy Director (Statistics) Third level of promotion (Gazetted) 8000-13500
4 (cid:18)बहार गजट (असाधारण)] 10 जून 2009

Those persons who are appointed and working on the above posts prior to the commencement of these rules shall be deemed included automatically in this Cadre. (4) The sanctioned strength of different grades of posts shall be refixed under sub- section (3) with the creation and surrender of posts as per requirement : Provided that if the working strength of Senior Statistical Assistants exceeds the sanctioned strength refixed in this grade on the day of commencement of these rules, the number of exceeded posts shall be considered as posts of the Senior Statistical Assistant till vacancies in this grade due to retirement or promotion or other reasons and the number of posts of the Junior Statistical Assistant equivalent to the number of exceeded posts shall be deemed deducted till above vacancies. There shall be no promotion on the posts of the Senior Statistical Assistant unless the working strength of the Senior Statistical Assistant does not come under the sanctioned strength in this grade.

4. Procedure of Appointment.—

(1) Direct appointment shall be made to the posts of the Junior Statistical Assistant only in this Cadre.

(2) The minimum educational qualification for direct recruitment to the post of the Junior Statistical Assistant shall be pass in Graduate examination with any one of the subject of Statistics, Mathematics, Commerce or Economics.

(3) The minimum age for recruitment shall be of 21 years and the maximum age limit shall be as determined by the State Government (The Department of Personnel and Administrative Reforms) from time-to-time.

(4) The requisition shall be sent to the Commission till 30th April every year on the basis of vacancies determined on 1st April every year by the appointing officer.

(5) The candidates recommended on the basis of competitive examination conducted by the Commission shall be directly recruited. The recommendation of the Commission shall remain effective for one year from the date of its receipt. (6) The syllabus and the marks for the examination shall be determined in consultation with the Commission.

5. Probation Period.— The probation period after appointment shall be of two years. The probation period may be extended upto one year if the service and conduct is not found satisfactory. The appointment of such personnel shall be terminated if service and conduct is not found satisfactory during the extended period.

6. Training.— The members of the Cadre shall complete the training during the probation period as per programme scheduled by the Registrar, Cooperative Societies, Bihar.

7. Confirmation.— The appointed member shall be confirmed in the Cadre after satisfactory completion of probation period and training.

8. Promotion. –

(1) The confirmed Junior Statistical Assistants in the Cadre shall be promoted from Junior Statistical Assistant to Senior Statistical Assistant; from Senior Statistical Assistant to Statistical Officer and from Statistical Officer to the post of Deputy Director (Statistics) on the basis of seniority-cum-merit recommended by the Departmental Promotion Committee.

(2) The recommendation of the Departmental Promotional Committee under the chairmanship of the Chairman/Member of the Bihar Public Service Commission shall be compulsory for considering promotion to the post (Gazetted) of the highest scale in the Cadre.

(3) It shall be compulsory to complete time-period as determined for promotion from one grade to another by the State Government (Personnel and Administrative Department) from time-to-time.

9. Removal of difficulty. —The State Government shall remove the difficulty by necessary order in case any difficulty arises while implementing any of the provisions of these rules.

5 (cid:18)बहार गजट (असाधारण)] 10 जून 2009

10. The department shall be competent to explain any of the provisions of these rules and shall seek advice of the Finance/Personnel and Administrative Department as per requirement.

11. The provisions of relevant rules/circular for the State Government personnel shall remain applicable to subjects for which provisions have not been made in these rules.

By order of the Governor of Bihar, JAI NARAIN SINGH, Joint Secretary to Government.

———— अधी.क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु4ित।

(cid:18)बहार गजट (असाधारण) 257-571+300-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 10 June 2009. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2009-06-10.257/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2009-06-10.257.