Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 24 July 2009

Published 24 July 2009

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2009-07-24.381
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 2222 ौावणौावणौावणौावण 1931 1931 1931 1931 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0 0 0 0 पटना पटना पटना पटना 333381818181)))) पटनापटनापटनापटना, , , , शुबवारशुबवारशुबवारशुबवार,,,, 22224444 जुलाईजुलाईजुलाईजुलाई 2009200920092009स्वास्थ्य विभाग ------- अधिसूचना 23 जुलाई 2009 सं0 1/विविध-1-59/2007-555(1)—उपाध्यक्ष, बिहार राज्य भेषजी परिषद्‌ (Bihar State Pharmacy Council), पटना के पत्रांक 168, दिनांक 27 नवम्बर 1999 द्वारा श्री नवीन कुमार को तदर्थ रूप से बिहार राज्य भेषजी परिषद्‌ (Bihar State Pharmacy Council), पटना का निबंधक नियुक्त किया गया। स्वास्थ्य विभागीय पत्रांक 393 (1), दिनांक 22 अगस्त 2000 द्वारा श्री नवीन कुमार को पदमुक्त कर दिया गया तो याचिका संख्या 8801/2000 दायर कर दिनांक 08 अक्तूबर 2000 को अंतरिम आदेश प्राप्त कर पदमुक्त करने संबंधी आदेश पर स्थगन प्राप्त कर लिए और ये उपाध्यक्ष, बिहार राज्य भेषजी परिषद्‌ के आदेश से पूरे पाँच साल के नियतकाल तक निबंधक के पद पर बने रहे। अध्यक्ष, बिहार राज्य भेषजी परिषद्‌, पटना ने पत्रांक 445/04 दिनांक 24 नवम्बर 2004 द्वारा बिना सरकार की पूर्वानुमति के श्री नवीन कुमार को दोबारा बिहार राज्य भेषजी परिषद्‌, पटना का निबंधक नियुक्त किया। इसके बाद श्री नवीन कुमार ने दिनांक 30 नवम्बर 2004 को याचिका संख्या 8801/2000 को निष्फलदायी (Infructous) बताते हुए वापस ले लिया। तदोपरांत अध्यक्ष, बिहार राज्य भेषजी परिषद्‌, पटना ने पत्रांक 453/04 दिनांक 01 दिसम्बर 2004 द्वारा श्री नवीन कुमार को दोबारा निबंधक बनाए जाने के प्रस्ताव पर घटनोार स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया। स्वास्थ्य विभागीय पत्रांक 345 (1), दिनांक 18 अप्रील 2007 द्वारा श्री नवीन कुमार को कार्यकाल समाप्त होने के कारण पदमुक्त कर दिया गया तो श्री कुमार ने याचिका संख्या 5663/2007 दायर किया। उक्त याचिका में दिनांक 25 मई 2007 को अंतरिम आदेश प्राप्त कर पदमुक्त करने संबंधी आदेश पर स्थगन प्राप्त कर लिए । इसी स्थगनादेश की अवधि में उक्त निबंधक ने फार्मेसी कौंसिल के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु दिनांक 06 जुलाई 2007 को तिथि निर्धारित कर दिया। बिहार राज्य भेषजी परिषद्‌ (Bihar State Pharmacy Council), पटना के निर्वाचित/ मनोनीत एवं पदेन सदस्यों में से 8 सदस्यों ने संयुक्त रूप से एक आवेदन देकर तदर्थ रूप से नियुक्त निबंधक श्री नवीन कुमार के विरूद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए फार्मेसी कौंसिल के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के प्रस्तावित चुनाव दिनांक 06 जुलाई 2007 पर आपाि जताई। चूँकि श्री नवीन कुमार की नियुक्ति तदर्थ रूप से हुई थी और सरकार द्वारा उनकी नियुक्ति की संपुष्टि नहीं की गई थी तथा मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन था अतएव उन्हें कोई भी प्रशासनिक निर्णय लेने का अधिकार नहीं था। फिर भी उनके द्वारा चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण)] 24 जुलाई 2009 अतएव स्वास्थ्य विभागीय आदेश ज्ञापांक 474(1), दिनांक 04 जुलाई 2007 द्वारा उक्त चुनाव पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई। अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के चुनाव के संबंध में दायर याचिका सं0 8174/08 को PIL के दायरे में नहीं आने के आधार पर किसी पक्ष के दावों के गुण-दोष पर विचार किए बिना याचिका को तकनीकी दृष्टिकोण से दिनांक 03 मार्च 2009 को निष्पादित कर दिया गया। उपरोक्त तथ्यों के बावजूद भी यदि किसी के द्वारा दिनांक 06 जुलाई 2007 को किसी प्रकार का चुनाव होने की बात कही जा रही हो तो वह भ्रामक एवं तथ्यहीन है तथा कानूनी तौर पर उक्त तथाकथित चुनाव वैध नहीं है। फलतः दिनांक 06 जुलाई 2007 को संपन्न तथाकथित चुनाव को निरस्त किया जाता है।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, डॉ0 प्रमोद कुमार, सरकार के उप-सचिव।

———— अधी,क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु1ित।

(cid:18)बहार गजट (असाधारण) 381-571+50-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 24 July 2009. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2009-07-24.381/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2009-07-24.381.