Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 30 July 2009

Published 30 July 2009

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2009-07-30.396
Languages
English, Hindi

िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 8888 ौावण ौावण ौावण ौावण 1931193119311931 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 333399996666)))) पपपपटनाटनाटनाटना, , , , वृहःपवृहःपवृहःपवृहःपितितितितवारवारवारवार,,,, 30303030 जुलाईजुलाईजुलाईजुलाई 2009200920092009 सं॰ एन/गृह-कोषांग-74-09/2009-111 गृह (विषेष) विभाग ——— संकल्प 5 twu 2009

लोकनायक जयप्रकाष नारायण के नेतृत्व में दिनांक 18 मार्च 1974 से 21 मार्च 1977 तक की अवधि में प्रजातंत्र के अस्तित्व को बचाने एवं जनता के मौलिक अधिकारों के संरक्षण हेतु चलाये गये आंदोलन में भाग लेने वाले वैसे व्यक्तियों जो उक्त आंदोलन के दौरान मीसा एवं डी0आई0आर0 में एक माह से छः माह तक तथा छः माह से अधिक निरूद्ध रहे हैं को क्रमषः 2500/-(दो हजार पांच सौ) रूपया एवं 5000/-(पांच हजार) रूपया मासिक ''सम्मान पेंषन'' एवं संदर्भगत अवधि में इसी कोटि के जेल में मृत एवं पुलिस फायरिंग में मारे गये व्यक्तियों के पति/पत्नी को 5000/-(पांच हजार) रूपया मासिक सम्मान पेंषन एवं पुलिस फायरिंग में गोली से घायल व्यक्तियों को 2500/-(दो हजार पांच सौ) रूपया मासिक सम्मान पेंषन देने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। उपर्युक्त कोटि के व्यक्तियों को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में राज्य के अन्दर मुफ्त यात्रा की सुविधा, राज्य सरकार के अस्पतालों एवं सी0 जी0 एच0 एस0 से मान्यता प्राप्त गैर सरकारी निजी अस्पतालों तथा समय-समय पर सरकार द्वारा अधिसूचित गैर सरकारी अस्पतालों में स्वयं पति/पत्नी की चिकित्सीय सुविधा तथा पहचान पत्र की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

1- यह योजना ''जे0 पी0 सम्मान योजना'' कहलायेगी। यह योजना दिनांक 1 जून 2009 से प्रभावी होगी। 2- एक माह से कम अवधि के लिए कारागार में रहे अथवा भूमिगत रहे व्यक्तियों तथा आंदोलन में योगदान करनेवाले अन्य व्यक्तियों का चयन सलाहकार पर्षद की अनुसंषा पर किया जा सकेगा। चयनित व्यक्तियों को प्रषस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दिया जा सकेगा।3- ऐसे सेनानी जिन्होंने आवेदन नहीं दिया है किन्तु सलाहकार पर्षद की नजर में ज्ञात सेनानी हैं उन्हें भी पर्षद की अनुषंसा पर प्रस्तावित सुविधा देने की पेषकष की जा सकेगी। 4- राज्य सरकार द्वारा गठित ''सलाहकार पर्षद'' औचित्यपूर्ण कारणों से देर से समर्पित करने वाले आवेदकों के दावे एवं जिन लोगों ने आवेदन पत्र विहित अवधि में समर्पित किया है, उनके द्वारा उठायी गयी आपत्तियों का निस्तार एवं एतद्‌ संबंधी अन्य समस्याओं के निदान हेतु आगे कार्य कर सकेगीं। 2 (cid:18)बहार गजट, (असाधारण)] 30 जुलाई 2009 आदेषः- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प की प्रतिलिपि सलाहकार परिषद्‌ के अध्यक्ष/सदस्यों को सूचना एवं आवष्यक कारवाई हेतु अग्रसारित किया जाय एवं संकल्प को राजकीय गजट के असाधारण अंक में आज ही प्रकाषित किया जाय। इसकी प्रतियां सभी विभाग एवं विभागाध्यक्ष को सूचनार्थ भेजी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेष से, जय प्रकाष मंडल, सरकार के उप सचिव।

————

अधी.क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु3ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 396-571+1000-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in
Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 30 July 2009. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2009-07-30.396/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2009-07-30.396.