Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 31 December 2009

Published 31 December 2009

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2009-12-31.667
Languages
English, Hindi

िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 10 10 10 10 पौषपौषपौषपौष 1931193119311931 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 667667667667) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना, , , , वृहःपवृहःपवृहःपवृहःपितितितितवारवारवारवार,,,, 31313131 +दस-ब+दस-ब+दस-ब+दस-बरररर 2009200920092009 नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार नगरपालिका अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया नियमावली-2010 ------ अधिसूचनाएं 30 दिसम्बरी 2009

सं0 6109/न0वि0एवंआ0वि0—बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-25(4) तथा 419 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार के राज्यपाल ने स्थानीय स्व निकायों के मुख्य पार्षद/उप-मुख्य पार्षद के विरूद्ध लाये जाने अविश्वास प्रस्ताव पर विचार एवं उनके सम्य्‌क निष्पादन हेतु निम्नलिखित नियमावली प्रारूप अधिसूचित करने हेतु सहमति दी है। इसलिए एतद्‌द्वारा प्रस्तावित बिहार नगरपालिका अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया नियमावली 2010 इससे संबंधित व्यक्तियों/संस्थाओं के सूचनार्थ प्रकाशित की जाती है, जो अपनी सुझाव/आपत्तियाँ बिहार राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से तीस दिनो के भीतर अधोहस्ताक्षरी को भेज सकते हैं। उक्त तीस दिनो की समाप्ति की तिथि को या उसके पूर्व प्राप्त आपत्तियों/सुझावों पर सरकार द्वारा सम्य्‌क रूप से विचार किया जायेगा।

बिहार नगरपालिका अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया नियमावली 2010

अधिसूचना

संख्या 6109—बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-25 (4) एवं धारा-419 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए बिहार-राज्यपाल स्थानीय स्व निकायों के मुख्य पार्षद/उप-मुख्यपार्षद के विरूद्ध लाये जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर विचार एवं इसके सम्यक्‌ निष्पादन हेतु निम्नांकित नियमावली बनाते हैं। प्रारूप नियमावली इसके प्रकाशन से तीस दिनों की अवधि के लिए प्रकाशित रहेगीः-

1. संक्षिप्त नाम, विस्तार एवं प्रारंभः- (i) यह नियमावली बिहार नगरपालिका अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया नियमावली, 2010 कही जायेगी।2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण)] 31 +दस-बर 2009 (2) इसका विस्तार सम्पूर्ण राज्य में होगा।

(3) यह तत्काल प्रभाव से प्रवृत होगा।

2. बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-25(4) के अन्तर्गत मुख्य पार्षद/उप-मुख्य पार्षद के विरूद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर विचार एवं उसका निष्पादन निम्नाकित प्रक्रिया के अनुसार किया जायेगाः- (i) मुख्य पार्षद/उप-मुख्य पार्षद को हटाये जाने के लिए निर्वाचित पार्षदों की विशेष बैठक आहूत की जाएगी। ऐसी विशेष बैठक निर्वाचित पार्षदों के कम-से-कम एक-तिहाई पार्षदों के हस्ताक्षरित अधियाचना द्वारा होगी जिसे वे मुख्य पार्षद को देंगे, जिसकी प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी को भी दी जायेगी। मुख्य पार्षद द्वारा अध्यपेक्षा की प्राप्ति से 7 दिनों के अंदर नगर निकाय की विशेष बैठक की सूचना निर्गत की जाएगी और सूचना निर्गत होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर बैठक का आयोजन किया जाएगा।

(ii) विशेष बैठक की अध्यक्षता यदि अविश्वास प्रस्ताव मुख्य पार्षद के विरूद्ध हो तो उप-मुख्य पार्षद करेगा और यदि यह उप-मुख्य पार्षद के विरूद्ध हो तो अध्यक्षता मुख्य पार्षद करेगा। यदि यह मुख्य पार्षद एवं उप-मुख्य पार्षद दोनों के विरुद्ध हो तो बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी करेगा। मुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए आहूत बैठक के अवसर पर उपमुख्य पार्षद का पद रिक्त रहने अथवा आहूत बैठक में उसके अनुपस्थित रहने पर अथवा उप-मुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए आहूत बैठक के अवसर पर मुख्य पार्षद का पद रिक्त रहने अथवा आहूत बैठक में उसके अनुपस्थित रहने पर, यथास्थिति, जिला दंडाधिकारी अथवा उनके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी, जो अपर समाहत्र्ता से अन्यून कोटि के हों, के द्वारा अध्यक्षता की जाएगी।

(iii) मुख्य पार्षद द्वारा बैठक हेतु नियत तिथि के भीतर सूचना निर्गत नहीं करने पर अथवा नियत तिथि के भीतर बैठक का आयोजन नहीं करने की स्थिति में अधियाचियों के द्वारा सूचित किये जाने पर यह बैठक जिला दंडाधिकारी द्वारा इस नियमावली के नियम 2(i) के अनुसार बुलायी जाएगी और उन्हीं के द्वारा अथवा उनके द्वारा अधिकृत अपर समाहर्ता से अन्यून कोटि के पदाधिकारी के द्वारा बैठक की अध्यक्षता की जाएगी।

(iv) मुख्य पार्षद/उप-मुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करने हेतु बुलायी गयी बैठक की सूचना में उन कारणों/आरोपों का, जिनके आधार पर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना है, स्पष्ट उल्लेख किया जायेगा।

(v) जैसे ही बुलायी गयी बैठक प्रारम्भ होगी, बैठक की अध्यक्षता करने वाला सदस्य अथवा पदाधिकारी उपस्थित सदस्यों के समक्ष उस प्रस्ताव को पढ़ेगा, जिस पर विचार करने के लिए बैठक बुलायी गयी हो, और उसे विचार-विमर्श के लिए खुला घोषित करेगा। विचार-विमर्श के दौरान उस मुख्य पार्षद/उप-मुख्य पार्षद को, जिनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया हो, अपना पक्ष रखने का मौका दिया जायेगा। विचार-विमर्श के उपरांत प्रस्ताव उसी दिन बैठक की अध्यक्षता करने वाला के द्वारा गुप्त मतदान के लिए प्रस्तुत किया जायेगा तथा मतगणना के पश्चात्‌ परिणाम घोषित किया जायेगा।

(vi) बैठक की गणपूर्ति बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-50 के अनुसार होगी।

(vii) अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के फलस्वरूप मुख्य पार्षद एवं उप-मुख्य पार्षद दोनों के पद रिक्त हो जाने की स्थिति में नये मुख्य पार्षद एवं उप-मुख्य पार्षद का निर्वाचन होने तक, अधिनियम या उनके अधीन बनायी गयी नियमावलियों, विनियमों या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधियों के3 (cid:18)बहार गजट (असाधारण)] 31 +दस-बर 2009 प्रावधानों के अधीन मुख्य पार्षद द्वारा प्रयोग की जाने वाली शक्तियों एवं अनुपालन किये जाने वाले कर्तव्यों का मुख्य नगरपालिका पदाधिकारी के द्वारा प्रयोग एवं अनुपालन किया जायेगा। (viii) प्रक्रिया समाप्ति के बाद नगर आयुक्त/नगर कार्यपालक पदाधिकारी/जिला दण्डाधिकारी/जिला दण्डाधिकारी द्वारा प्राधिकृत अधिकारी, यथास्थिति, का लिखित प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन आयोग को समर्पित करेगा।

(ix) अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की सूचना प्राप्ति के तीस दिनों के भीतर राज्य निर्वाचन आयोग नये मुख्य पार्षद/उप-मुख्य पार्षद अथवा दोनों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करेगा।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, अशोक कुमार सिंह, सरकार के संयुक्त सचिव।

The 30th December 2009 The Bihar Municipal No Confidence Motion Process Rules-2010. No-6109/U.D.&H.D.—In exercise of the powers conferred by section 25 (4) and Section 419 of Bihar Municipal Act, 2007 the Governor of Bihar has been pleased to give assent to notify the following Draft Rules for deciding the process and conduct of the No Confidence Motion to be brought against Chief Councillor/Deputy Chief Councillor of the Urban Local Self Bodies. So Bihar Municipal No Confidence Motion process rules 2010 is hereby published for information to such persons/ institutions related to it, who may furnish their objections/suggestions, if any, to the undersigned within a period of thirty days from the date of publication of these draft rules in the Bihar Gazette.

Objections/ Suggestions received on or before the last day of the said thirty days will be duly considered by the government.

Bihar Municipal No Confidence Motion Process Rules-2010 No. 6109—In Exercise of powers conferred by section 25 (4) and 419 of the Bihar Municipal Act, 2007 Governor of Bihar is pleased to make the following Rules for deciding the process and conduct of the No Confidence Motion to be brought against Chief Councillor/Deputy Chief Councillor of the Urban Local Self Bodies. The draft rules shall remain published for a period of thirty days from its publication.

1. Short title name, extent and commencement.— (1) These rules may be called the Bihar Municipal No Confidence Motion Process Rules-2010

(2) This shall extend to the whole State of Bihar.

(3) This shall come into force at once.

2. No Confidence Motion brought under Section 25 (4) of the Bihar Municipal Act, 2007 against the Chief Councillor/Deputy Chief Councillor shall be considered and disposed of as per the following process:—

4 (cid:18)बहार गजट (असाधारण)] 31 +दस-बर 2009 (i) To remove the Chief Councillor/the Deputy Chief Councillor, a special meeting of the elected Councillors shall be called for. Such special

meeting shall be requisitioned and signed by not less than one third of the total numbers of the elected Councillors which shall be given to the Chief Councillor, a copy of which shall also be given to the District Magistrate.

Notice shall be issued by the Chief Councillor for the special meeting of the Urban Local Body within seven days from receipt of requisition and the meeting shall be convened within fifteen days of the date of issuance of the notice.

(ii) The Special Meeting shall be presided by the Chief Councillor, if the No Confidence motion is against the Deputy Chief Councillor and shall be presided by the Deputy chief Councillor, if the No Confidence motion is against the Chief Councillor and if it is against both the Chief Councillor and the Deputy chief Councillor, the meeting shall be presided by the District Magistrate. In case of post of Deputy chief Councillor being vacant or in his absence from the meeting convened for discussion on No confidence Motion against the Chief Councillor or the post of the Chief Councillor being vacant or in his absence from the meeting convened for discussion against the Deputy Chief Councillor, the meeting shall be presided by the District Magistrate or an officer authorised by him not below the rank of an Additional collector.

(iii) In case the notice not being issued by the Chief Councillor within the stipulated date or not convening the meeting, within stipulated time the special meeting shall be called by the District Magistrate as per the provision of Rule 2(i) of these Rules on being informed by the requisitionists and the meeting shall be presided over by him or an officer not below the rank of Additional Collector authorised by him

(iv) The notice issued for considering no confidence motion against the Chief Councillor/Deputy Chief Councillor shall clearly contain the reasons/allegations on which the no confidence motion is to be brought.

(v) As soon as the meeting, called for, commences, the presiding member or officer at the meeting shall read out the motion on which the meeting has been called, before the members present and declare it open for discussion. During discussion, opportunity shall be given to the Chief Councillor/ Deputy Chief Councillor against whom no confidence motion5 (cid:18)बहार गजट (असाधारण)] 31 +दस-बर 2009 is moved, to defend himself. The motion shall be put to vote by the presiding officer by secret ballot on the same day after discussion and after counting result shall be declared.

(vi) Quorum for the meeting shall be as per the provision of section 50 of the Bihar Municipal Act, 2007

(vii) In the event of both the posts, Chief Councillor and Deputy Chief Councillor falling vacant as a sequel to the passage of the No Confidence Motion, till the new Chief Councillor and Deputy Chief Councillor are elected, all the powers and duties which, under the provisions of the Act or the rules or the regulations made thereunder or any other law for the time being in force, are to be exercised or performed by the Chief Councillor, shall be exercised or performed by the Chief Municipal Officer of the Municipality.

(viii) On completion of the process, the Municipal Commissioner/ Municipal Executive Officer/ District Magistrate/Officer authorised by District Magistrate, as the situation may be, shall submit a written report to the State Election Commission.

(ix) Where the posts of chief Councillor/ Deputy Chief Councillor fall vacant as a consequence of no confidence motion, the process of electing new chief Councillor or Deputy Chief Councillor shall be completed within 30 days of report to the State Election Commission.

By order of the Governor of Bihar,

ASHOK KUMAR SINGH, Joint Secretary.

———

अधी/क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु+ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 667-571+200-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 31 December 2009. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2009-12-31.667/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2009-12-31.667.