Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 11 January 2010

Published 11 January 2010

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2010-01-11.37
Languages
English, Hindi

िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 21212121 पौषपौषपौषपौष 1931193119311931 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 37373737) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना, , , , सोमसोमसोमसोमवारवारवारवार,,,, 11111111 जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15) 2020202010101010 खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ------ अधिसूचना 18 दिसम्बर 2009 जी0 एस0 आर0 2, दिनांक 11 जनवरी 2010— भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग) के प्रकाशित आदेश 2461(अ0), दिनांक 25 सितम्बर, 2009 से निर्गत विनिर्दिष्ट खाद्य पदार्थों से (अनुज्ञापन संबंधी अपेक्षाएं, स्टॉक सीमा और संचलन निर्बधन) हटाना (छठा संशोधन) आदेश, 2009 के द्वारा विनिर्दिष्ट खाद्य पदार्थों से (अनुज्ञापन संबंधी अपेक्षाएं, स्टॉक सीमा और संचलन निर्बधन) हटाना आदेश, 2002 में क्रय, संचलन, विक्रय, प्रदाय, वितरण या विक्रय के लिए भंडारण के बाबत प्रयुक्त शब्दों और पदों को वस्तु अर्थात दाल एवं दलहन के लिए 30 सितम्बर 2010 तक की अवधि के लिए प्रास्थगन में रखा गया है। उक्त आदेश के साथ पठित आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (1955 का अधिनियम-10) की धारा -3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल, बिहार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार की अधिसूचना संख्या जी0एस0आर0 9 दिनांक 19 अप्रील 1984 के द्वारा प्रकाशित बिहार व्यापारिक वस्तु (अनुज्ञापन पत्र एकीकरण) आदेश 1984 के खण्ड 3 के अन्तर्गत व्यापारिक वस्तुओं के लिए संचयन सीमा के लिए निर्गत अधिसूचना संख्या जी0एस0आर0 49, दिनांक 17 अक्तूबर, 1985 में निम्न संशोधन करते है, यथा :- (1) राज्य में दाल एवं दलहन का कोई भी व्यापारी (दाल मिल सहित) किसी भी समय स्टॉक में दाल एवं दलहन का कोई स्टॉक प्राप्त होने की तिथि से 30 (तीस) दिन से अधिक अवधि के लिए नहीं रखेगा और किसी भी समय स्टॉक में नीचे उल्लिखित मात्रा से अधिक सभी तरह का दाल एवं दलहन नहीं रखेगा । (क) नगर निगम क्षेत्र - 750 (सात सौ पचास) क्वींटल । (ख) अन्य सभी क्षेत्र - 500 (पॉच सौ) क्वींटल ।

परन्तु इस आदेश की कोई बात निम्नलिखित द्वारा धारण या रखे गये दाल एवं दहलन के स्टॉक में लागू नहीं होगी :- (i) सरकारी मद्दे स्टॉक; या (ii) राज्य सरकार द्वारा या उसके द्वारा प्राधिकृत किसी अधिकारी द्वारा नामनिर्देशित अनुज्ञप्ति प्राप्त व्यापारी द्वारा उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरण के लिए रखा गया स्टॉक; या

(iii) भारतीय खाद्य निगम/राज्य खाद्य निगम द्वारा रखा गया स्टॉक ।2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण)] 11 जनवर(cid:15) 2010 (2) दाल एवं दलहन के व्यापार की अनुज्ञप्ति के संबंध में बिहार व्यापारिक वस्तु (अनुज्ञापन पत्र एकीकरण) आदेश 1984 के प्रावधान लागू रहेंगे । उक्त आदेश में थोक विक्रेताओं के लिए निर्धारित अनुज्ञप्ति शुल्क, नवीकरण शुल्क एवं द्वितीयक शुल्क उपरोक्त व्यापारियों की अनुज्ञप्ति के लिए लागू रहेंगे तथा अनुज्ञापन पदाधिकारी जिला पदाधिकारी होंगे ।

(3) उपर्युक्त निर्धारित संचयन सीमा का अतिक्रमण किसी भी परिस्थिति में राज्य सरकार के पूर्वानुमति के बिना नहीं किया जा सकेगा ।

(4) दाल एवं दलहन के व्यापारियों को अधिसूचना निर्गत की तिथि से 30 (तीस) दिनों के भीतर सम्बन्धित जिला पदाधिकारी से अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्राप्त करना होगा ।

(5) उपर्युक्त आदेश 100 (एक सौ) क्वींटल तक दाल एवं दलहन का व्यापार/भंडारण करने वाले व्यापारी पर लागू नहीं माना जाएगा ।

(6) तत्सम्बन्धी निर्गत पूर्व अधिसूचनाएँ/आदेश को इस हद तक संशोधित समझा जाय । (7) यह अधिसूचना तत्कालिक प्रभाव से लागू होगी ।

(प्र04-आ0-01/2009(खण्ड-II)--5670), बिहार-राज्यपाल के आदेश से, राधा बिहारी ओझा, सरकार के संयुक्त सचिव ।

The 18th December 2009 G.S.R.2, dated 11th January 2010.—By the order of the Government of India in the Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution, Published under order 2461 (A), 25th September 2009, the words expression used in respect of purchase, movement, sale, supply, distribution or storage for sale in the Removal of (Licensing requirements, Stock limits and Movement Restriction) on Specified Foodstuffs Order, 2002 shall be kept in abeyance for commodities namely Pulses and Pulseseed for a further period upto 30th September 2010. In exercise of the powers conferred by section-3 of the Essential Commodities Act 1955 (Central Act 10 of 1955) read with above order the Governor of Bihar is pleased to make the following amendment in the order issued vide notification No. GSR - 49, dated 17th October, 1985 for the stock limit of trade Articles under clause (3) of Bihar Trade Articles (Licencing Unification) order 1984 Published by Food and Consumer Protection Department, Bihar, Patna under order GSR 9, dated 19th April, 1984. (1) No recognized dealer of Pulses and Pulseseed shall hold any stock of Pulses and Pulseseed for a period exceeding 30 (thirty) days from the date of receipt by him of such stock and shall not keep in stock at any time Pulses and Pulseseed in excess of quantities mentioned below:—

(a) Muncipal Corporation Areas - 750 (Seven Hundred Fifty) qunitals (b) All Other Areas - 500 (Five Hundred) quintals

Provided that nothing contained in this order shall apply to the holding or keeping of stock of Pulses and Pulseseed by the following (i) Stock held on Government account or (ii) Stock held by the recognised dealers nominated by the State Government or an officer authorized by it for distribution, through Fair Price Shop .

(iii) Stock held by the Food Corporation of India/Bihar State Food Corporation .

(2) The provisions of Bihar Trade Article (licensing unification) order 1984 shall remain applicable in respect of licence related to dealer of Pulse and Pulseseed. The licence fees, renewal fees and duplicate fees specified for wholesale dealers in aforementioned order shall be applicable for the license in respect of above dealer and respective District Magistrate shall be the licensing authority.

3 (cid:18)बहार गजट (असाधारण)] 11 जनवर(cid:15) 2010

(3) The stock limits fixed as above shall not be crossed in any case without prior approval of the State Government.

(4) Dealers for Pulse and Pulseseed shall have to obtain licence from respective District Magistrate whithin 30 (thirty) days from the date of commencement of this order. (5) Above order shall not be applicable for dealers Trading/Storing Pulse and Pulseseed upto 100 (Hundred) quintals.

(6) Corresponding notifications/orders issued previously shall deem to be ammended upto this extent.

(7) This notification shall come into force at once.

(Pra/04-aa-01/09-Part-II—5670) By order of the Governor of Bihar, RADHA BIHARI OJHA,

———

अधी+क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु1ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 37-571+200-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 11 January 2010. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2010-01-11.37/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2010-01-11.37.