िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 7777 आषाढआषाढआषाढआषाढ+ 1932193219321932 ((((शशशश0000))))
((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 425425425425) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना, , , , सोमसोमसोमसोमवारवारवारवार,,,, 28282828 जूनजूनजूनजून 2020202010101010 पथ निर्माण विभाग ------- अधिसूचना 18 जून 2010 सं0 निग/सारा-4-(पथ) आरोप-72/09-9197 (एस)—श्री अनिल कुमार शर्मा, तत्कालीन सहायक अभियंता, पथ प्रमंडल, किशनगंज को पथ प्रमंडल, किशनगंज के पदस्थापन काल में बरती गयी अनियमितता के लिए अधिसूचना संख्या 9971 सह-पठित ज्ञापांक 9972, दिनांक 09 सितम्बर 2009 द्वारा निलंबित किया गया तत्पश्चात आरोप प्रपत्र ''क'' गठित करते हुए विभागीय पत्रांक 12575 (एस) अनु0 दिनांक 09 नवम्बर 2009 द्वारा श्री शर्मा से बचाव बयान की मांग की गयी। श्री शर्मा द्वारा समर्पित बचाव बयान पत्रांक-शून्य दिनांक 20 नवम्बर 2009 की विभागीय समीक्षोपरांत संतोषजनक नहीं मानते हुए पुनः बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के आलोक में पत्रांक-96 (एस) दिनांक 04 जनवरी 2010 द्वारा बचाव बयान की मांग की गयी। श्री शर्मा द्वारा समर्पित बचाव बयान को अस्वीकार योग्य पाते हुए अधिसूचना संख्या 4323 (एस) दिनांक 01 अप्रील 2010 द्वारा निम्न दंड संसूचित किया गयाः- (i) दो वार्षिक वेतन वृद्धि पर असंचयात्मक प्रभाव से रोक, (ii) निन्दन (आरोप वर्ष 2008-09)। उक्त दण्डादेश के विरूद्ध श्री शर्मा द्वारा आवेदन पत्रांक-शून्य दिनांक 13 अप्रील 2010 समर्पित किया गया। श्री शर्मा द्वारा समर्पित आवेदन के समीक्षोपरांत पाया गया कि इन्होंने अपने पूर्व बचाव बयान की ही पुनरूक्ति की है। उक्त आवेदन अर्जी में ऐसा कोई तथ्य नहीं दिया गया है, जिससे सुविचारित शास्ति पर पुनर्विचार किया जा सके। अतः सम्यक विचरोपरांत सरकार द्वारा श्री शर्मा के आवेदन को अस्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, (ह0)-अस्पष्ट, संयुक्त सचिव।
———— अधी/क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु5ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 425-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in