Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 16 August 2010

Published 16 August 2010

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2010-08-16.587
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट(cid:18)बहार गजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 25252525 ौावणौावणौावणौावण 1932193219321932 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 587587587587) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना, , , , सोमसोमसोमसोमवारवारवारवार,,,, 16161616 अगःतअगःतअगःतअगःत 2020202010101010 सं0 एम04-41/2006/8585/वि0(2)वित्त विभाग ---------- संकल्प 10 अगस्त 2010 विषयः—सरकार के विभागों एवं विभागाध्यक्षों के प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियों का विस्तार । उपर्युक्त विषयक वित्त विभाग के संकल्प सं0 3060 वि0 (2), दिनांक 18 मई 1998 द्वारा सभी सरकारी विभागों एवं विभागाध्यक्षों को क्रमशः 50,000 (पचास हजार) एवं 40,000 (चालीस हजार) रुपये स्थाई अग्रिम स्वीकृत करने की शक्ति निम्नांकित शर्त्तो के साथ प्रदत्त की गई थीः- आदेशः—(i) महालेखाकार, बिहार से अनुमान्यता प्रतिवेदन प्राप्त कर लिया जाय, और (ii) इसका समुचित एवं अद्यतन लेखा रखा जाय । 2. राज्य सरकार द्वारा स्थाई अग्रिम की व्यवस्था एैसे मामलों के निष्पादन के लिए की जाती है जहां राशि की तुरत आवश्यकता हो और राजकोष से राशि की निकासी के लिए समय नहीं हो । एैसी स्थिति बार-बार आती रहती है जहां नगद राजकोष से राशि प्राप्त करना संभव नहीं होता है । विभिन्न सामग्रियों के मूल्यों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि एवं यात्रा तथा न्यायिक मामलों इत्यादि के व्यय में अत्यधिक वृद्धि के फलस्वरूप वत्र्तमान प्रदत्त शक्ति के उपयोग से प्राप्त स्थाई अग्रिम की राशि से कार्य संचालन में कठिनाइयां हो रही है । 3. वर्त्तमान वित्तीय शक्तियों के विस्तार का मामला विचाराधीन था, जिसपर सम्यक विचारोपरान्त राज्य ने स्थाई अग्रिम की वित्तीय शक्तियों का निम्न प्रकार से विस्तार करने का निर्णय लिया हैः- पदाधिकारी प्रदत्त वित्तीय शक्ति (क) सभी विभागीय प्रधान सचिव/सचिव- 1,00,000 रु0 (ख) सभी जिला पदाधिकारी- 1,00,000 रु0 (ग) सभी अनुमंडल पदाधिकारी- 25,000 रु0 4. स्थाई अग्रिम की स्वीकृति बिहार वित्तीय नियमावली के नियम-112 (2) की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए की जायगी । 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण)] 16 अगःत 2010 5. पूर्व में निर्गत संकल्प सं0 3060 वि0(2), दिनांक 18 मई 1998 की कंडिका-3 में उल्लिखित प्रावधान इस हद तक संशोधित समझे जायेंगें । 6. विस्तारित शक्तियों के अनुसार राशि की निकासी के लिए महालेखाकार, बिहार, से प्राधिकार पत्र प्राप्त करने की कार्रवाई सरकार के विभाग एवं विभागाध्यक्षों द्वारा की जायगी । चूंकि यह स्थायी अग्रिम है इसलिए व्यय का विकलन लोक लेखा-2 शीर्ष 8672-स्थायी नगद अग्रदाय (व्यय)-101 सिविल में होगा । आदेशः—आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रति सभी संबंधितों तथा महालेखाकार, बिहार को सूचनार्थ भेजी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से,

सचिव (व्यय)।

————

अधी.क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु4ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 587-571+200-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 16 August 2010. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2010-08-16.587/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2010-08-16.587.