Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 09 November 2010

Published 09 November 2010

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2010-11-09.746
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 18181818 काित ककाित ककाित ककाित क 1932193219321932 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 746746746746) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना, , , , मंगलमंगलमंगलमंगलवारवारवारवार,,,, 9999 नव,बनव,बनव,बनव,बरररर 2020202010101010पथ निर्माण विभाग -------- अधिसूचना 13 अक्तूबर 2010 सं0 निग/सारा-1-एन॰एच॰-67/07-14615 (s)—श्री दिलीप कुमार, तत्कालीन सहायक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, पूर्णियाँ (दिनांक 30 जुलाई 2010 को सेवा निवृत्त) द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, पूर्णियाँ के पदस्थापन काल में कारी कोषी धार पर अवस्थित पुल पर टॉल टैक्स वसूली में बरती गई अनियमितताओं के लिए अधिसूचना सं0-7741 (एस) दिनांक 28 जून 2007 द्वारा इन्हें निलम्बित करते हुए संकल्प ज्ञापांक-15020 (एस) दिनांक 28 दिसम्बर 2007 द्वारा विभागीय कार्यवाही संचालित की गई। साथ ही, इनके द्वारा आपराधिक कृत्य को अंजाम देने के परिपेक्ष्य में इनके विरूद्ध खजाँची हाट थाना कांड सं0-205/07 भी दर्ज है। 2. विभागीय कार्यवाही में संचालन पदाधिकारी से प्राप्त जाँच प्रतिवेदन दिनांक 28 जुलाई 2008 में श्री कुमार के विरूद्ध गठित आरोप को अंषतः प्रमाणित पाया गया एवं तद्‌नुसार विभागीय समीक्षा के उपरांत विभागीय पत्रांक-14907(एस) दिनांक 21 नवम्बर 2008 द्वारा द्वितीय कारण पृच्छा माँगी गई। इनसे प्राप्त द्वितीय पृच्छा उत्तर के समीक्षोपरांत एवं बिहार लोक सेवा आयोग के पत्रांक-1029, दिनांक 30 जुलाई 2009 द्वारा प्राप्त सहमति के आलोक में प्रमाणित आरोप के संदर्भ में अधिसूचना सं0-8813(एस), दिनांक 14 अगस्त 2009 द्वारा इन्हें निलंबन से मुक्त करते हुए इनकी दो वेतन वृद्धियाँ संचयात्मक प्रभाव से रोकने तथा निलंबन अवधि में देय जीवन निर्वाह भत्ता के अतिरिक्त कुछ भी नहीं देने का दंड संसूचित किया गया। 3. उक्त दण्डादेष के विरूद्ध श्री कुमार द्वारा दिनांक 27 अ्रगस्त 2009 को पुनर्विचार आवेदन विभाग में समर्पित किया गया जिसके समीक्षोपरांत पाया गया कि पुनर्विचार आवेदन में इन्होंने ऐसा कोई तथ्य नहीं दिया है जो इनके विरूद्ध लगाये गये प्रमाणित आरोपों के अनुपात में सुविचारित प्रदत्त शास्ति (जिस पर बिहार लोक सेवा आयोग की सहमति प्राप्त है) की क्षान्ति के लिए प्रासंगिक हो। इस प्रकार इनका पुनर्विचार आवेदन भी अधिसूचना सं0-213(एस) दिनांक 06 जनवरी 2010 द्वारा अस्वीकृत किया जा चुका है। 4. उपर्युक्त पृष्ठभूमि में श्री कुमार द्वारा अधिसूचना दिनांक 14 अगस्त 2009 को निरस्त करने हेतु दायर सी॰डब्ल्यू॰ जे॰सी॰ सं0-16474/09 में दिनांक 12 जनवरी 2010 को पारित न्यायादेष के अनुपालन में विभागीय आदेष सं0-3059(एस) दिनांक 04 मार्च 2010 द्वारा आदेष निर्गत किया गया कि वांछित कार्रवाई की जा चुकी है। अतएव इस प्रकरण को बंद किया जाता है। 5. श्री कुमार द्वारा अधिसूचना दिनांक 14 अगस्त 2009 एवं दिनांक 06 जनवरी 2010 को निरस्त करने हेतु दायर सी॰डब्ल्यू॰ जे॰सी॰ सं0-1881/2010 में दिनांक 12 अगस्त 2010 को पारित न्यायादेष द्वारा उक्त दोनों अधिसूचनाओं को "set aside" किया गया है। तद्‌आलोक में विधि विभाग, बिहार से एल॰ पी॰ ए॰ दायर के निमित्त 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 9 नव,बर 2010 परामर्ष लिया गया। किन्तु एल॰पी॰ए॰ में सफल होने की संभावना कम होने के परामर्ष के आलोक में समीक्षोपरांत एवं सरकार के निर्णयानुसार निम्नांकित निर्णय लिया जाता है :- (क) विभागीय अधिसूचना सं0-8813(एस), दिनांक 14 अगस्त 2009 द्वारा निर्गत दंडादेष एवं पुनर्विलोकन आवेदन संबंधी विभागीय अधिसूचना सं0-213(एस) दिनांक 06 जनवरी 2010 को निरस्त किया जाता है।

(ख) उक्त आदेषों के निरस्त होने के फलस्वरूप; परिणामी एवं आनुषंगिक कार्रवाई सम्बन्धित स्थापना/ प्रषाखा द्वारा उल्लिखित न्यायादेष के अनुरूप की जायेगी।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, (ह0) अस्पष्ट, सरकार के अपर सचिव।

———— अधी-क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु2ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 746-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 09 November 2010. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2010-11-09.746/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2010-11-09.746.