Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 29 December 2010

Published 29 December 2010

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2010-12-29.811
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 8 8 8 8 पौषपौषपौषपौष 1932193219321932 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 811811811811)))) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, बुधबुधबुधबुधवारवारवारवार,,,, 29292929 *दस,ब*दस,ब*दस,ब*दस,बरररर 2020202010101010 सं0 प्रशा08/विविध-01-01/2002(अंश-1)-16185 ( S)

पथ निर्माण विभाग

-------

संकल्प

3 दिसम्बर 2010

विषय-कॉस्ट शेयरिंग आधार पर बिहार राज्य के स्वामित्वाधीन अन्य पथों पर कुल 12 स्थानों पर अवस्थित लेवल क्रॉंसिंग के बदले रेलवे द्वारा स्वीकृत रोड उपरी पुलों एवं पहुॅंच पथों का निर्माण कार्य रेलवे द्वारा रेल मंत्राालय की एजेन्सी से करने हेतु (i) रेल मंत्राालय, भारत सरकार (ii) पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार एवं (iii) इरकॉन इन्टरनेशनल लिमिटेड, भारत सरकार का उपक्रम, नई दिल्ली के साथ त्रिापक्षीय( रेल मंत्राालय, भारत सरकार, बिहार सरकार एवं कार्यान्वयन एजेन्सी) एकरारनामा प्रारूप का अनुमोदन बिहार सरकार की ओर से एकरारनामा पर हस्ताक्षर करने हेतु सचिव, पथ निर्माण विभाग को प्राधिकृत करने एवं राज्य सरकार ़द्वारा वर्त्तमान में लागू नियम के तहत स्वीकृत राशि के अतिरिक्त प्रबंधन शुल्क 7 प्रतिशत तथा स्थापना एवं सामान्य शुल्क 6.5 प्रतिशत की राशि रेलवे के माध्यम से इरकॉन इन्टरनेशनल लिमिटेड को भुगतान करने की अनुमति प्रदान करने के संबंध में।

उपर्युक्त विषयक विभागीय ज्ञापांक सं0-8/ विविध-01-01/2002 1571(एस) अनु0, दि0 05 अप्रील 2005 द्वारा निर्गत संकल्प के अनुसार कॉस्ट शेयरिंग के आधार पर बिहार राज्य के स्वामित्वाधीन अन्य पथों पर कुल 11 स्थानों पर अवस्थित लेवल क्रॉसिंग के बदले रेलवे द्वारा स्वीकृत रोड उपरी पुलों एवं पहुॅंच पथों का निर्माण कार्य रेलवे द्वारा रेल मंत्राालय की एजेन्सी से करने हेतु (i) रेलमंत्राालय, भारत सरकार (ii) पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार (iii) इरकॉन इन्टरनेशनल लिमिटेड, नई दिल्ली (भारत सरकार का उपक्रम) के साथ त्रिापक्षीय एकरारनामा प्रारूप को अनुमोदित किया गया था, (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 29 *दस,बर 2010 2 एकरारनामा पर हस्ताक्षर करने हेतु सचिव, पथ निर्माण विभाग को प्राधिकृत किया गया था तथा राज्य सरकार द्वारा वर्त्ततान में लागू नियम के तहत स्वीकृत राशि के अतिरिक्त प्रबंधन शुल्क 7 प्रतिशत, स्थापना एवं सामान्य शुल्क 6.5 प्रतिशत की राशि रेलवे के माध्यम से इरकॉन इन्टरनेशनल लिमिटेड को भुगतान करने की अनुमति प्रदान की जा चुकी है।

इसी क्रम में कॉस्ट शेयरिंग आधार पर बिहार राज्य के स्वामित्वाधीन अन्य पथों पर कुल 12 स्थानों (यथा संलग्न परिशिष्ट-1) पर अवस्थित लेवल क्रॉसिंग के बदले रेलवे द्वारा स्वीकृत रेलवे उपरी पुलों एवं पहुॅंच पथों का निर्माण कार्य रेलवे द्वारा रेल मंत्राालय की एजेन्सी से कराने का प्रस्ताव विचाराधीन था।

2. सम्‌यक विचारोपरान्त राज्य सरकार द्वारा निम्नलिखित निर्णय लिये गये है :-

(i) कॉस्ट शेयरिंग के आधार पर बिहार राज्य के स्वामित्वाधीन अन्य पथों पर कुल 12 स्थानों(यथा संलग्न परिशिष्ट-1) पर अवस्थित लेवल क्रॉसिंग के बदले रेलवे द्वारा स्वीकृत रोड उपरी पुलों एवं पहुॅंच पथों का निर्माण कार्य रेलवे द्वारा रेल मंत्राालय की एजेन्सी से करने हेतु (i) रेल मंत्राालय, भारत सरकार (ii) पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार एवं (iii) इरकॉन इन्टरनेशनल लिमिटेड, भारत सरकार का उपक्रम, नई दिल्ली के साथ त्रिापक्षीय(रेल मंत्राालय, भारत सरकार, बिहार सरकार एवं कार्यान्वयन एजेन्सी) एकरारनामा प्रारूप(यथा संलग्न) को अनुमोदित किया जाता है।

(ii) बिहार सरकार की ओर से एकरारनामा पर हस्ताक्षर करने हेतु सचिव, पथ निर्माण विभाग को प्राधिकृत किया जाता है।

(iii) पथ निर्माण विभाग के संकल्प सं0-1571(एस) अनु0, दि0 05 अप्रील 2005 में निहित शर्तो/ प्रक्रिया के अनुसार इरकॉन इन्टरनेशनल लिमिटेड को प्रबंधन शुल्क के रूप में परियोजना लागत का 7 प्रतिशत तथा स्थापना एवं सामान्य शुल्क के रूप में परियोजना लागत का 6.5 प्रतिशत की राशि भुगतान करने की अनुमति प्रदान की जाती है। आदेश :- आदेश दिया जाता है कि इसे बिहार राजपत्रा के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाये तथा इसकी प्रति सरकार के सभी विभाग एवं विभागाध्यक्ष, सभी प्रमंडलीय आयुक्त तथा महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाये।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से आनन्द किशोर प्रसाद,

सरकार के संयुक्त सचिव।

————

अधी-क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु*ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 811-571+100-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 29 December 2010. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2010-12-29.811/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2010-12-29.811.