बबहार गजट
असाधारण अंक बबहार सरकार द्वारा प्रकाशति
25 माघ 1932 (0ि)
(सं0 पटाि 44) पटाि, सोमवार, 14 फरवरी 2011 स्ां0 3ए-2-वे0पु0(भत्ता0)-17/09/1281/वि0
वित्त विभाग
---------
संकल्प
14 फरवरी 2011
विषयः- वेतन समिति की अनुशंसा के आलोक में प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण भत्ता के पुनरीक्षित दर की स्वीकृति के संबंध में ।
केन्द्रीय षष्ठम वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में केन्द्रीय कर्मियों के वेतन एवं भत्तों का पुनरीक्षण किया गया था । उक्त के आलोक में केन्द्रीय कर्मियों की भॉंति राज्य कर्मियों को पुनरीक्षित वेतन तथा भत्ते आदि पर सम्यक अनुशंसा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा वेतन समिति का गठन किया गया ।
(2) वेतन समिति/त्रिसदस्यीय समिति की अनुशंसा पर राज्य सरकार द्वारा सम्यक विचारोपरांत निम्नरूपेण पुनरीक्षित दर पर प्रशिक्षण भत्ता स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है :-
प्रशिक्षण भत्ताः-राज्य के प्रशासकीय प्रशिक्षण संस्थान तथा अन्य प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न सेवाओं के प्रतिनियुक्त प्रशिक्षकों को मूल वेतन का 15 प्रतिशत ।
(3) नई वेतन संरचना में मूल वेतन से आशय उस वेतन से होगा जो वेतन बैण्ड में निर्धारित वेतन एवं लागू ग्रेड वेतन के जोड़ से आहरित किया जायेगा, किन्तु इसमें विशेष वेतन या अन्य किसी प्रकार का वेतन शामिल नहीं होगा । बबहार गजट (असाधारण), 14 फरवरी 2011 2 आदेशः- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के अगले असाधारण अंक में सर्वसाधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित किया जाय । बिहार-राज्यपाल के आदेश से,
अरूण कुमार सिंह,
सरकार के संयुक्त सचिव ।
———— अधीऺक, सचविाऱय मुद्रणाऱय, बबहार, पटाि द्वारा प्रकाशति एवं मुद्रद्रत। बबहार गजट (असाधारण) 44-571+100-डी0टी0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in