(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 4444 चैऽ चैऽ चैऽ चैऽ 1933193319331933 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 81818181) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, शुबवारशुबवारशुबवारशुबवार,,,, 25252525 माच.माच.माच.माच. 2020202011111111 सं0 प्र03विविध-नि0-25/2010—1098
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
----------
संकल्प
23 फरवरी 2011
विषयः—बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लि0 में विभिन्न सम्वर्गों के पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु चयन एवं अनुशंसा के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद को प्राधिकृत किये जाने के सम्बन्ध में ।
बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लि0 द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है । साथ हीं राज्य के अन्तर्गत अधिप्राप्ति का कार्य भी निगम के द्वारा किया जा रहा है । निगम के कार्य संचालन हेतु कार्मिकों के नियुक्ति की कोई नियमावली पूर्व से गठित नहीं है, जिस कारण निगम में आवश्यकता आधारित स्वीकृत रिक्त पदों पर नियुक्ति में कठिनाई दृष्टिगोचर हुई है । राज्य सरकार की मंशा ''खाद्य सुरक्षा योजना'' को लागू करने की है । ''खाद्य सुरक्षा योजना'' एवं अन्य योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए निगम की स्थापना को सुदृढ़ करना एवं इस हेतु निगम में विभिन्न सम्वर्ग के रिक्त पदों पर नियुक्ति किया 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 25 माच. 2011 2. बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लि0 के निदेशक पर्षद की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार निगम में विभिन्न सम्वर्गो के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु चयन एवं अनुशंसा के लिए ''बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद'' को प्राधिकृत किये जाने पर मंत्रिपरिषद् की बैठक, दिनांक 09 फरवरी 2011 के मद संख्या 28 द्वारा अनुमोदन प्राप्त किया गया है । बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लि0 द्वारा विभिन्न सम्वर्गो के रोस्टर के अनुरूप आरक्षण कोटिवार विभिन्न कोटि के रिक्तियों की अधियाचना बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद को उपलब्ध कराई जाएगी एवं पर्षद द्वारा अधियाचित रिक्तियों के विरुद्ध आरक्षण कोटिवार निर्धारित अर्हत्ता के योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर चयनित अभ्यर्थियों का पैनल निगम को अनुशंसित किया जायेगा ।
3. अतएव बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लि0 में विभिन्न सम्वर्गों के पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु चयन एवं अनुशंसा के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद को प्राधिकृत किया जाता है ।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से,
त्रिपुरारि शरण,
प्रधान सचिव।
———— अधी/क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु3ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 81-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in