Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 25 March 2011

Published 25 March 2011

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2011-03-25.83
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 4444 चैऽ चैऽ चैऽ चैऽ 1933193319331933 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 83838383) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, शुबवारशुबवारशुबवारशुबवार,,,, 25252525 माच.माच.माच.माच. 2020202011111111 स्ां0 10/न्याय-005-21/2010 सा0प्र0-2189 सामान्य प्रशासन विभाग ------ संकल्प 23 फरवरी 2011 विषय :-समस्तीपुर समाहरणालय के अनुसेवी उम्मीदवार श्री ब्रज किषोर सिंह को समस्तीपुर समाहरणालय अंतर्गत चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्ति । समस्तीपुर समाहरणालय के कुछ उम्मीदवार अनुसेवकों द्वारा समाहरणालय के उम्मीदवार अनुसेवी के पैनल सूची में नाम दर्ज करने, उम्र क्षांत करने एवं चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्ति हेतु C.W.J.C. No.- 6758/1996 सत्यनारायण पाठक एवं अन्य बनाम बिहार राज्य एवं अन्य दायर किया गया था । उक्त याचिका में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 09 मई 1997 को आदेश पारित करते हुए निदेश दिया गया कि अगले चार महीने के अन्दर जिला स्थापना समिति की बैठक कर अंतिम निर्णय लेते हुए इन आवेदकों की नियुक्ति उम्र क्षांत करते हुए चतुर्थवर्गीय पद पर की जाय अन्यथा की स्थिति में सुव्यक्त आदेश निर्गत किया जाय । उक्त आदेश के आलोक में श्री सत्यनारायण पाठक, श्री ब्रज किशोर सिंह, श्री राम प्रकाश पासवान, श्री भुवनेश्वर पासवान एवं श्री मुरलीधर झा जो विषयाधीन याचिका में आवेदक हैं के माँग पर विचार करने हेतु समस्तीपुर जिला स्थापना समिति की दिनांक 26 सितम्बर 1997 को बैठक आहूत की गई, जिसमें इनकी मुख्य माँग चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्ति पर गहन समीक्षा की गयी और पाया गया कि आवेदकों की उम्र सरकारी सेवा के लिए निर्धारित उम्र सीमा से काफी अधिक हो गयी है तथा ऐसा कोई आधार नहीं है कि आवेदकों की उम्र सीमा को शिथिल करते हुए इनकी नियुक्ति कर लिया जाय। अतः बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त पाँचों आवेदकों को अब नियुक्त करने का कोई तथ्यगत आधार एवं नीतिगत औचित्य नहीं है । उक्त निर्णय जिला पदाधिकारी समस्तीपुर के पत्रांक 307 दिनांक 27 सितम्बर 1997 द्वारा पाँचों आवेदकों को तामिला करा दिया गया ।

2. समस्तीपुर जिला स्थापना समिति के उक्त निर्णय से क्षुब्ध होकर श्री ब्रज किशोर सिंह द्वाराC.W.J.C. No.- 3381/2000 दायर किया गया । उक्त याचिका में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2005 को आदेश पारित किया गया कि "For all the aforesaid reasons the impugned order contained in annexure-5 in so far as it relates to the petitioner is hereby quashed. The concerned respondents are directed to consider the case of the petitioner for relaxation of age for the purpose of appointment in class-IV post keeping in view the observation and direction in this order within a period of three months from today. While considering the 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 25 माच. 2011 case of the petitioner the concerned authority shall consider his case for relaxation of age as existing on the date of annexure-5 i.e. 27th September 1997 and he cannot be penalised for further delay due to the pendency of this writ petition. His claim for appointment to class-IV post must be finally considered within the aforesaid period of three months." उक्त आदेश इस कारण पारित हुआ प्रतीत हुआ कि C.W.J.C. No.- 6758/1996 में दाखिल प्रतिशपथ पत्र की कंडिका-9 में स्वीकार किया गया था कि "In the next meeting of the establishment committee the case of the petitioner will be considered for appointment after giving them due relaxation of age and in case they are found otherwise fit they would be given appointment."

3. उक्त आदेश के विरुद्ध L.P.A. No.- 171/2006 राज्य बनाम ब्रज किशोर सिंह दायर किया गया, जो दिनांक 19 अगस्त 2008 को खारिज कर दिया गया । L.P.A. खारिज किये जाने के बाद विद्वान महाधिवक्ता से परामर्श कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में S.L.P. (civil) CC 12400/2009 (बिहार राज्य एवं अन्य बनाम ब्रज किशोर सिंह) दायर किया गया । माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उक्त S.L.P. दिनांक 04 सितम्बर 2009 को खारिज कर दिया गया । तत्पश्चात्‌ विधि विभाग की राय प्राप्त की गई । विद्वान महाधिवक्ता का दिनांक 27 सितम्बर 2010 को परामर्श हुआ कि "The file has been endorsed seeking opinion for taking further action after dismissal of SLP 12400 of 2009 on 4th April 2009 on the ground of delay against the order dated 19th August 2008 passed by division Bench in LPA No. 171 of 2006, since the SLP 12400 of 2009 filed by the State has been dismissed by the Hon'ble Supreme Court, hence in my opinion there is no alternative other than to comply the order dated 11th August 2005 passed in CWJC No. 3381 of 2000 though the petitioner has attained the age of 59 years." उल्लेखनीय है कि आवेदक श्री ब्रज किशोर सिंह की जन्म तिथि 20 जून 1949 है । C.W.J.C. No.- 3381/2000 में दिनांक 11 अगस्त 2005 को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित करने की तिथि को इनकी उम्र लगभग 56 वर्ष थी तथा S.L.P. के निष्पादन की तिथि को इनकी उम्र लगभग 60 वर्ष हो गयी, जो सरकारी सेवा में सेवा-निवृत्ति की उम्र है । इस आधार पर वे 61½ वर्ष के हो गये हैं और सेवानिवृत्ति की उम्र को भी पार कर गये हैं ।

4. उपर्युक्त तथ्यों के आलोक में सम्यक्‌ विचारोपरान्त विशेष परिस्थिति में राज्य सरकार ने श्री ब्रज किशोर सिंह, आवेदक को उम्र क्षांत कर समूह 'घ' में दिनांक 01 अक्तूबर 2005 के भूतलक्षी प्रभाव से अनुमान्य सभी वित्तीय लाभों के साथ नियुक्त करते हुए सेवानिवृत्ति की तिथि 30 जून 2009 तक अनुमान्य निवृत्ति लाभ की स्वीकृति दिये जाने का निर्णय लिया है । यह नियुक्ति न्यायादेश से आच्छादित है, फलतः पूर्वोदाहरण नहीं बनेगी ।

5. तत्संबंधी आदेश निर्गत करने एवं अन्य अनुवर्त्ती कार्रवाई जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा ससमय की जायेगी । आदेश :- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय और इसकी प्रतिलिपि/महालेखाकार, बिहार, पटना/कोषागार पदाधिकारी, समस्तीपुर/सभी विभाग/सभी विभागाध्यक्ष/सभी प्रमंडलीय आयुक्त/सभी जिला पदाधिकारी को भेजी जाय ।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, अरविन्द कुमार सिंह, सरकार के विशेष सचिव ।

———— अधी/क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु3ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 83-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 25 March 2011. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2011-03-25.83/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2011-03-25.83.