Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 05 July 2011

Published 05 July 2011

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2011-07-05.321
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 14141414 आषाढआषाढआषाढआषाढ+ 1933193319331933 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 321321321321) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, मंगलमंगलमंगलमंगलवारवारवारवार,,,, 5555 जुलाईजुलाईजुलाईजुलाई 2011201120112011 मत्स्य निदेशालय

पुराना सचिवालय, कैन्टीन तालाब, पटना-15

-------

कार्यालय-आदेश

4 जुलाई 2011

सं0 म0/स्था0आ0र0प0(अधी0)-10/2011-1013—जिला अनुकम्पा चयन समिति, पटना की दिनांक 30 मार्च 2011 को संपन्न बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक जिला पदाधिकारी, पटना के ज्ञापांक 1144/स्था0 दिनांक 18 अप्रील 2011 द्वारा संसूचित अनुशंसा एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, पटना के पत्रांक 300, दिनांक 02 मई 2011 के आलोक में श्री जितेन्द्र प्रसाद राय पिता स्व0 रामरूप राय, भूतपूर्व मार्जक, जिला मत्स्य कार्यालय, पटना को विभाग के अधीन वेतन बैंड रु0 4440-7440 एवं ग्रेड-पे रु0 1400 में रिक्त चतुर्थ वर्ग मछुआ के पद पर बिल्कुल अस्थायी रूप से नियुक्त करते हुए उन्हें जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, वैशाली (हाजीपुर) के अधीन अगले आदेश तक के लिए पदस्थापित किया जाता है।

2. यह नियुक्ति मृत सरकारी सेवक के आश्रित के भरण-पोषण के निमित्त की जाती है। नवनियुक्त कर्मचारी का यह दायित्व होगा कि संबंधित मृत सरकारी सेवक के आश्रित परिवार के भरण-पोषण का दायित्व पूरी जिम्मेवारी के साथ निर्वाह करेंगे अन्यथा इनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए इनकी नियुक्ति रद्द की जा सकती है।3. संबंधित कर्मचारी को योगदान के पूर्व किसी असैनिक शल्य चिकित्सक से अपना स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र प्राप्त कर अपने नियंत्री पदाधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 5 जुलाई 2011 4. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, पटना के संकल्प सं0 1919, दि0 20 जनवरी 1976 के शर्तानुसार दहेज संबंधित घोषणा पत्र यदि विवाहित नहीं हो तो योगदान के समय प्रस्तुत करना होगा। 5. किसी भी समय अगर यह पाया गया कि इनके द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रमाण-पत्र अथवा घोषणा पत्र में किसी प्रकार की गलत सूचना दी गई है तो उस स्थिति में इनकी नियुक्ति रद्द करते हुए इनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

6. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, पटना के संकल्प सं0 2082, दिनांक 01 अप्रील 2003 के आलोक में जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, वैशाली (हाजीपुर) तत्काल औपबंधिक रूप से तीन माह के लिए योगदान स्वीकृत करेंंगे तथा नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षरित फोटो का मिलान एवं संपुष्टि कराए जाने तथा फोटो सहित सेवा पुस्त से मिलान किए जाने के बाद योगदान अंतिम रूप से स्वीकृत किया जाएगा। 7. नव नियुक्त कर्मी की सापेक्ष वरीयता चतुर्थ वर्ग संवर्ग में मानी जाएगी।

8. पदभार ग्रहण करने के लिए यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।

आदेष से,

(ह0) vLi'V]

निदेशक, मत्स्य।

————

अधी.क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु2ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 321-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 05 July 2011. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2011-07-05.321/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2011-07-05.321.