Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 19 September 2011

Published 19 September 2011

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2011-09-19.514
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 22228888 भािभािभािभाि 1933193319331933 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 555514141414) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, सोमवारसोमवारसोमवारसोमवार,,,, 11119999 िसत,बिसत,बिसत,बिसत,बरररर 2020202011111111 कार्यालय, निबंधक, सहयोग समितियाँ, बिहार, पटना।

--------

आदेष

16 सितम्बर 2011

सं0 7/नि॰(विधि) बैंक-49/03-4402—चूँकि, विभागीय आदेष संख्या 941, दिनांक 12 फरवरी 2004 द्वारा परिसमापनाधीन दरभंगा सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि॰, लहेरिया सराय, दरभंगा के कर्मचारियों के वेतनादि भुगतान से संबंधित दावों, निबंधक, सहयोग समितियाँ के समक्ष बजट का उपस्थापन तथा मो॰ एक लाख रुपये से अधिक की राषि के व्यय की स्वीकृति आदि के साथ परिसमापन कार्यों के त्वरित निष्पादन हेतु संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा को संयुक्त परिसमापक नियुक्त किया गया था,

और चूँकि, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा ने अपने पत्रांक 477, दिनांक 11 अगस्त 2011 द्वारा अनुरोध किया है कि वर्त्तमान में उन्हें संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, दरभंगा के अतिरिक्त विभागीय अधिसूचना संख्या 3568, दिनांक 05 अगस्त 2011 द्वारा संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर एवं संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, सारण प्रमंडल, छपरा का प्रभार भी सौंपा गया है, इसलिये तीनों प्रमंडलों के अतिरिक्त परिसमापनाधीन दरभंगा सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि॰ के ''संयुक्त परिसमापक'' का कार्य सम्पादन करना कठिन लगता है।

अतएव संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, दरभंगा प्रमंडल द्वारा किये गये अनुरोध के आलोक में, मैं राजेष कुमार, निबंधक, सहयोग समितियाँ, बिहार, पटना बिहार सहकारी समितियाँ अधिनियम, 1935 की धारा-44(2) एवं बिहार सहकारी सोसाईटी नियमावली, 1959 के नियम-64 (2) के अंतर्गत उक्त आदेष ज्ञापांक 941, दिनांक 12 फरवरी 2004 में आंषिक संषोधन करते हुए संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, दरभंगा प्रमंडल, 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 19 िसत,बर 2011 दरभंगा के स्थान पर श्री कन्हैया प्रसाद, उप-निबंधक, सहयोग समितियाँ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा को परिसमापन कार्यों के त्वरित निष्पादन हेतु परिसमापनाधीन दरभंगा सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि॰, लहेरिया सराय, दरभंगा का संयुक्त परिसमापक नियुक्त करता हूँ।

2. संयुक्त परिसमापक अपने कार्यों का निष्पादन उक्त आदेष ज्ञापांक 941, दिनांक 12 फरवरी 2004 के आलोक में करेंगे।

आदेष से,

(ह0) अस्पष्ट, निबंधक, सहयोग समितियाँ।

————

अधी-क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु2ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 514-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 19 September 2011. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2011-09-19.514/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2011-09-19.514.