Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 31 October 2011

Published 31 October 2011

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2011-10-31.597
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 9 9 9 9 काित(cid:31)ककाित(cid:31)ककाित(cid:31)ककाित(cid:31)क 1933193319331933 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 555599997777) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, सोमवारसोमवारसोमवारसोमवार,,,, 31313131 अ*तूअ*तूअ*तूअ*तूबरबरबरबर 2020202011111111 fcgkj jkT; /kkfeZd U;kl i"kZn~ ——— vf/klwpuk 28 flrEcj 2011

सं॰ 1061—उदासीन संगत महावीर स्थान, मढ़ौरा, छपरा (सारण) पर्षद्‌ के अंतर्गत निबंधित एक सार्वजनिक धार्मिक न्यास है, जिसकी निबंधन संख्या 2540 है ।

इस न्यास के महंत पद के दावेदार श्री नारायण दास को न्यास हित के प्रतिकुल कार्य करने तथा उदासीन परम्परा एवं सम्प्रदायगत मर्यादा को तोड़ने के कारण बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 की धारा-28 (2) (ज) (vii) के तहत आदेष दिनांक 4 सितम्बर 2009 द्वारा महंत के पद से अपसारित कर दिया गया था । साथ ही न्यासधारी के रिक्त पद पर पर्षदीय पत्रांक 2065, दिनांक 15 जनवरी 2010 द्वारा अधिनियम की धारा-33 के अंतर्गत श्री अनिरूद्ध मुनी योगीराज को अधिकतम एक वर्ष की अवधि के लिए अस्थायी न्यासधारी नियुक्त किया गया था ।

पर्षद्‌ को जानकारी मिली है कि श्री अनिरूद्ध मुनी न्यास पर नहीं रहते हैं और उनकी अस्थायी न्यासधारी नियुक्ति संबंधी आदेष के एक वर्ष की अवधि भी समाप्त हो गयी है । पर्षद्‌ को यह भी सूचना मिली है कि न्यासधारी के नहीं रहने के कारण मठ पर धार्मिक आचारों का पालन भी नहीं हो रहा है और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा न्यास सम्पत्ति का दुरुपयोग किया जा रहा है ।

अतः मैं, किषोर कुणाल, अध्यक्ष, बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास पर्षद, उदासीन संगत महावीर स्थान, मढ़ौरा, छपरा के सुचारु प्रबंधन, सम्यक्‌ विकास तथा सम्पत्तियों की सुरक्षा हेतु अधिनियम की धारा-32 के तहत अग्रलिखित योजना का निरूपण करते हुए इसके क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए एक न्यास समिति का गठन करता हूं ।

योजना

1. इस योजना का नाम उदासीन संगत महावीर स्थान, मढ़ौरा न्यास योजना होगा तथा इसे मूर्त रूप देने के लिए पर्षद्‌ द्वारा गठित न्यास समिति का नाम ''उदासीन संगत महावीर स्थान, मढ़ौरा न्यास समिति'' होगा, जिसमें मठ की समस्त चल-अचल सम्पत्तियों के संधारण एवं संचालन का अधिकार होगा ।

2. इस न्यास समिति का मुख्य कर्तव्य न्यास की सम्पत्तियों की सुरक्षा एवं सुसंचालन तथा मठ की परम्पराएवं आचारों के अनुकूल पूजा-पाठ एवं साधु-सेवा की समुचित व्यवस्था करना होगा । 3. न्यास की समस्त आय न्यास के नाम से किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलकर जमा किया जायेगा तथा सचिव एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से इसका संचालन होगा । 4. न्यास की आय-व्यय में आर्थिक शुचिता एवं पारदर्षिता रखना न्यास समिति की असली कसौटी होगी । 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 31 vDrwcj 2011 5. न्यास समिति अधिनियम एवं उप-विधि में वर्णित सभी नियमों का पालन करते हुए प्रतिवर्ष न्यास के आय-व्यय की विवरणी, अंकेक्षण प्रतिवेदन, कार्यवृत आदि सम्यक्‌ रूप से पर्षद्‌ को प्रेषित करेगी । 6. अध्यक्ष की अनुमति से सचिव न्यास समिति की बैठक आहूत करेंगे । न्यास समिति की बैठक प्रत्येक तिमाही में एक बार अवष्य बुलायी जायेगी और बैठक की कार्यवृत्त पर्षद्‌ को प्रेषित की जायेगी । 7. न्यास समिति द्वारा कोई नयी योजना न्यास हित में आवष्यक समझा जायेगा तो इस हेतु निर्धारित विषेष बैठक में प्रस्ताव पारित कर पर्षद्‌ को अनुमोदन के लिए भेजेगी ।

8. न्यास समिति न्यास की अतिक्रमित/हस्तांतरित भूमि की वापसी के लिए समुचित वैधानिक कार्रवाई करेगी।

9. इस योजना में परिवर्तन, परिबर्धन या संषोधन तथा आकस्मिक रिक्तियों की पूर्ति का अधिकार पर्षद्‌ में निहित होगा ।

10. न्यास समिति के कोई सदस्य प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से न्यास से लाभ उठाते पाये जायेंगे या न्यास हित के प्रतिकुल कार्य करेंगे तो इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर समुचित कार्रवाई की जायेगी । 11. न्यास समिति के सदस्य की यदि कोई आपराधिक पृष्ठभूमि होगी या वे आपराधिक कांड में आरोप-पत्रित होंगे तो उनकी अहर्ता समाप्त हो जायेगी ।

12. इस न्यास समिति का कार्यकाल आदेष की तिथि से 05 वर्षों की होगी । लेकिन एक वर्ष के बाद न्यास समिति के कार्यों की समीक्षा की जायेगी और कार्य असंतोषप्रद पाये जाने पर समुचित कार्रवाई की जायेगी। पर्षद्‌ द्वारा निरूपित योजना को मूर्त रूप देने के लिए निम्नलिखित सदस्यों की न्यास समिति गठित की जाती है :-

(1) श्री गोपाल दास, उदासीन संगत महावीर मंदिर, मढ़ौरा, सारण (छपरा) - अध्यक्ष (2) श्री मुन्ना लाल गुप्ता, नया गोला, मढ़ौरा, सारण (छपरा) - सचिव (3) श्री विष्णु कुमार प्रसाद, ग्राम-मढ़ौरा, सारण (छपरा) - कोषाध्यक्ष (4) श्री राम देव सिंह, बसटोली, मढ़ौरा, सारण (छपरा) - सदस्य (5) श्री वीरभद्र तिवारी, स्टेषन रोड, मढ़ौरा, सारण (छपरा) - सदस्य (6) श्री पप्पु मेहता, बसटोली, मढ़ौरा, सारण (छपरा) - सदस्य (7) श्री पुकार महतो, मढ़ौरा, सारण (छपरा) - सदस्य

आदेश से, किषोर कुणाल, अध्यक्ष।

————

अधी-क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु3ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 597-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 31 October 2011. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2011-10-31.597/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2011-10-31.597.