Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 14 November 2011

Published 14 November 2011

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2011-11-14.612
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 23232323 काित ककाित ककाित ककाित क 1933193319331933 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 666612121212) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, सोमसोमसोमसोमवारवारवारवार,,,, 14141414 नव*बनव*बनव*बनव*बरररर 2020202011111111 सं0 9/पो0यो0-01/2010—529 मानव संसाधन विकास विभाग ------ संकल्प 13 अक्तूबर 2011 विषयः- वित्तीय वर्ष 2011-12 से राज्य योजना मद से मानव संसाधन विकास विभाग के अन्तर्गत राज्य के अंगीभूत/संबंद्धता प्राप्त महाविद्यालयों, राजकीय/ राजकीयकृत/ प्रोजेक्ट/अल्पसंख्यक, माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं अनुदानित एवं प्रस्वीकृत मदरसा/संस्कृत एवं वित्त रहित माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों/इंटर महाविद्यालयों में नवम्‌, दशम्‌ एवं 2 (ग्यारहीं एवं बारहवीं) कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्राओं के लिए ''मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना'' के अन्तर्गत पोशाक क्रय हेतु प्रति छात्रा रु0 1000 (एक हजार रुपये) की दर से राशि उपलब्ध कराने के संबंध में। राज्य के बालिकाओं को माध्यमिक शिक्षा की ओर आकृष्ट करने में मुख्यमंत्री साईकिल येाजना के अन्तर्गत बालिकाओं को साईकिल क्रय हेतु राशि उपलब्ध कराने की योजना अत्यन्त प्रभावकारी रही है। उक्त राशि नवम्‌ कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्राओं को दी जाती है। बालिकाओें के लिए राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी यह प्रतिबद्धता है कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्र तथा छात्राओं के बीच अन्तर को कम किया जाय। राज्य में बालिकाओं को माध्यमिक/उच्च माध्यमिक शिक्षा की ओर आकृष्ट करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में वर्ग IX, X, XI एवं XII में कक्षा में नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रत्येक छात्राओं को पोशाक क्रय हेतु प्रति छात्रा रु0 1000 (एक हजार) दी जा सकती है, ताकि छात्राओं के अभिभावकों को छात्राओं के शिक्षण पर होने वाले व्यय भार में कमी हो सके। साथ ही उन वर्ग के छात्राओं के लिए ड्रेस कोड भी लागू हो सके।

2. सम्यक विचारोपरान्त राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2011-12 से वर्ग IX, X, XI एवं XII में कक्षा में नियमित रूप से अध्ययनरत छात्राओं को पोशाक क्रय हेतु प्रति छात्रा रु0 1000 (एक हजार) की दर से राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।3. (क) वर्ग IX एवं X में अध्ययरत छात्राओं को ''मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना'' अन्तर्गत में व्यय विकलन मांग संख्या-21 अन्तर्गत मुख्य शीर्ष-2202-सामान्य शिक्षा, उप मुख्यशीर्ष-02- माध्यमिक शिक्षा, लघु शीर्ष-107-छात्रवृत्तियां, उप शीर्ष-0107-मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, विपत्र कोड-P-2202021070107 के अन्तर्गत विषय शीर्ष-2101-सामग्री एवं पूर्त्तियां में उपबंधित राशि से किया जायगा। 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 14 नव*बर 2011 (ख) वर्ग XI एवं XII में अध्ययरत छात्राओं को ''मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना'' अन्तर्गत व्यय का विकलन मांग संख्या-21 अन्तर्गत मुख्य शीर्ष-2202-सामान्य शिक्षा, उप मुख्यशीर्ष-03- विश्वविद्यालय तथा उच्चतर शिक्षा, लघु शीर्ष-107-छात्रवृत्तियां, उप शीर्ष-0104-मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, विपत्र कोड-P-2202031070104 के अन्तर्गत विषय शीर्ष-2101-सामग्री एवं पूर्त्तियां में उपबंधित राशि से किया जायगा।

आदेशः—आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प की प्रति सभी संबंधितों को दे दी जाय तथा इसका प्रकाशन राजकीय गजट के असाधारण अंक में किया जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, जितेन्द्र प्रसाद, सरकार के संयुक्त सचिव।

———— अधी+क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु1ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 612-571+500-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 14 November 2011. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2011-11-14.612/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2011-11-14.612.