िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 26262626 काित ककाित ककाित ककाित क 1933193319331933 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 666641414141) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, वृहःपवृहःपवृहःपवृहःपितितितितवारवारवारवार,,,, 17171717 नव+बनव+बनव+बनव+बरररर 2020202011111111 जल संसाधन विभाग ------- अधिसूचना 26 सितम्बर 2011
सं0 22/नि0सि0(मुक0)-वीर0-19-16/2011/1206—श्री विनय शर्मा, तत्कालीन कार्यपालक अभियन्ता, (सेवा-निवृत्त) पश्चिमी तटबंध प्रमण्डल, कुनौली के विरुद्व सी0 डब्लू0 जे0 सी0 सं0 4140/2006 विनय शर्मा बनाम राज्य सरकार एवं अन्य में दिनांक 21 जुलाई 2006 को पारित न्यायादेश के अनुपालन में मेसर्स शाम्भवी कन्स्ट्रक्शन द्वारा वर्ष 2002-03 में पश्चिमी तटबंध प्रमण्डल, कुनौली के अन्तर्गत पश्चिमी कोशी तटबंध 2.25 कि0मी0 एवं 9.00 कि0मी0 पर अवस्थित स्पर पर कराये गये बाढ़ संघर्षात्मक कार्य में बरती गयी अनियमितता के बावजूद श्री शर्मा द्वारा किये गये भुगतान के मामले में प्रथम द्रष्टया प्रमाणित आरोपों के लिए श्री विनय शर्मा, तत्कालीन कार्यपालक अभियन्ता के विरुद्व विभागीय संकल्प-सह-ज्ञाप सं0 400, दिनांक 22 मई 2008 द्वारा बिहार पेंशन नियमावली के नियम-43 बी0 में विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। उक्त विभागीय कार्यवाही के विरुद्व श्री शर्मा द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में सी0 डब्लू0 जे0 सी0 सं0 2946/2009 दायर किया गया। माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा सी0 डब्लू0 जे0 सी0 सं0 2946/2009 विनय शर्मा बनाम बिहार सरकार एवं अन्य में दिनांक 11 अगस्त 2011 को न्याय निर्णय पारित करते हुए विभागीय ज्ञापांक 400, दिनांक 22 मई 2008 द्वारा निर्गत विभागीय कार्यवाही के आदेश को निरस्त कर दिया गया है। उक्त न्याय निर्णय के अनुपालन में श्री शर्मा के विरुद्व संचालित विभागीय कार्यवाही को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। उक्त निर्णय श्री विनय शर्मा को संसूचित किया जाता है।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, भरत झा, सरकार के उप-सचिव।
———— अधी,क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु3ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 641-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in