(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 26262626 काित ककाित ककाित ककाित क 1933193319331933 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 666642424242) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, वृहःपवृहःपवृहःपवृहःपितितितितवारवारवारवार,,,, 17171717 नव+बनव+बनव+बनव+बरररर 2020202011111111 जल संसाधन विभाग
-------
अधिसूचना
26 सितम्बर 2011
सं0 22/नि0सि0(मुक0)-सिवान-19-21/2011/1196—श्री मुन्नीलाल रंजक, तत्कालीन कार्यपालक अभियन्ता, सारण नहर प्रमण्डल, गोपालगंज के विरुद्व नहर संचालन में नियुक्त मजदूरों का भुगतान सादे कागज पर प्रमाणक के तौर पर करने, प्रमण्डलीय चतुर्थकर्मियों के वर्दी मद में 44,700 रु0 की निकासी कर वर्दी खरीदने एवं बिक्री संबंधी पंजी अपने पास रखने आदि आरोपों के लिए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के नियम-17 के तहत विभागीय ज्ञापांक 734, दिनांक 13 जुलाई 2006 द्वारा विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।
जॅाच पदाधिकारी से प्राप्त जॅाच प्रतिवेदन की समीक्षा विभाग के स्तर पर की गयी तथा प्रथम आरोप प्रमाणित पाया गया जिसमें मजदूरों का भुगतान सादे कागज पर किये जाने का गंभीर आरोप हैं।
उक्त प्रमाणित आरोप के लिए श्री रजक को निम्नदण्ड देने का निर्णय लिया गयाः-
(1) निन्दन वर्ष 2003-04
(2) दो वेतनवृद्वि पर असंयचात्मक प्रभाव से रोक।
विभागीय अधिसूचना सं0 527, दिनांक 10 जुलाई 2008 द्वारा श्री मुन्नीलाल रंजक, तत्कालीन कार्यपालक अभियन्ता को उपर्युक्त दण्ड संसूचित किया गया। उक्त दण्डादेश के विरुद्व श्री रजक द्वारा माननीय उच्च न्यायालय 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 17 नव+बर 2011 The order of punishment dated 10th July 2008 in its present from is therefore not sustainable in law and is set aside. The matter is remanded to the disciplinary authority to proceed afresh from the stage of the submission of the enquiry report, if so advised.
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में पूरे मामले की समीक्षा विभाग के स्तर पर की गयी। समीक्षोपरान्त विभागीय दण्डादेश सं0 527, दिनांक 10 जुलाई 2008 को निरस्त करते हुए पुनः न्यायादेश के अनुरूप जॅाच पदाधिकारी से प्राप्त जॅाच प्रतिवेदन के स्तर से फ्रेश कारवाई करने का निर्णय लिया गया है। उक्त विभागीय निर्णय के आलोक में
(1) विभागीय दण्डादेश सं0 527, दिनांक 10 जुलाई 2008 को निरस्त किया जाता है।
(2) श्री रजक के विरुद्व संचालन पदाधिकारी से प्राप्त जॅाच प्रतिवेदन की समीक्षा एवं सरकार द्वारा लिये जाने वाले निर्णय से यह आदेश प्रभावित होगा।
उक्त निर्णय श्री मुन्नीलाल रंजक, तत्कालीन कार्यपालक अभियन्ता को संसूचित किया जाता है।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से,
भरत झा,
सरकार के उप-सचिव।
———— अधी,क, सिचवालय मुिणालय,
(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु3ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 642-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in